0% 0 votes, 0 avg 0 Bihar STET Paper-2 Hindi- 2025 (S2-15Nov) PYQs Bihar STET Paper-2 (Class 11-12) Hindi- 2025 (Held on Shift 2, 15 November 2025) Previous Year Question Paper 1 / 100 साखी, सबद, रमैनी किसकी रचनाएं हैं ? A) दादू B) कबीर C) सुन्दरदास D) गुरुनानक 2 / 100 विष्णु प्रभाकर लिखित शरतचंद्र की जीवनी का नाम है– A) आवारा मसीहा B) कलम का मजदूर C) व्योमकेश दरवेश D) गुनाहों का देवता 3 / 100 आचरण की सभ्यता को प्राप्त करके कौन राजाओं के दिलों पर भी अपना प्रभुत्व जमा सकता है ? A) एक धनवान आदमी B) एक नेता C) एक कंगाल आदमी D) एक जमींदार 4 / 100 हिन्दी साहित्य का प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे मिला ? A) मैथिलीशरण गुप्त B) सुमित्रानंदन पंत C) रामधारी सिंह दिनकर D) महादेवी वर्मा 5 / 100 कौन–सा नाटक मोहन राकेश कृत नहीं है ? A) लहरों के राजहंस B) आधे–अधूरे C) आषाढ़ का एक दिन D) कोणार्क 6 / 100 राहुल सांकृत्यायन ने हिन्दी का पहला कवि किसे माना है ? A) चंदबरदाई B) स्वयंभू C) पुष्पदंत D) सरहपा 7 / 100 स्वाधीनता आंदोलन के समय राष्ट्रभाषा के रूप में हिन्दी के विकास के लिए इनमें से किसके सुझाव पर ‘दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा’ की स्थापना की गई ? A) बाल गंगाधर तिलक B) महात्मा गांधी C) बाबूराव विष्णु पराड़कर D) राजगोपालाचारी 8 / 100 ‘नभ पर पर्वत–से मेघों का दल छाया, पावस का कैसा समय सलोना आया।’ उपर्युक्त पंक्ति के रचनाकार हैं— A) जयशंकर प्रसाद B) रामधारी सिंह दिनकर C) जानकी वल्लभ शास्त्री D) आरसी प्रसाद सिंह 9 / 100 हिन्दी का पहला समाचार पत्र ‘उदंत–मार्तंड’ प्रकाशित हुआ था— A) 1826 ई. में कोलकाता से B) 1828 ई. में मद्रास से C) 1826 ई. में बनारस से D) 1827 ई. में इलाहाबाद से 10 / 100 ‘संस्कृति के चार अध्याय’ किसकी रचना है ? A) अज्ञेय B) मुक्तिबोध C) जयशंकर प्रसाद D) दिनकर 11 / 100 निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करे जो ‘अ’ उपसर्ग से बना सही शब्द है— A) अनुमान B) अतिथि C) आगमन D) आघात 12 / 100 कालक्रम की दृष्टि से इनमें सबसे पुराने कवि हैं— A) तुलसीदास B) सूरदास C) बिहारी D) विद्यापति 13 / 100 निम्नलिखित विकल्पों में से शुद्ध वाक्य का चयन करें— A) आप वाली किताब छत में पड़ी है। B) आपकी किताब छत में पड़ी है। C) आपकी किताब छत पर पड़ी है। D) आपकी किताब छत ऊपर पड़ी है। 14 / 100 अपनी पहेलियों और मुकरियों के लिए जाने जाते हैं— A) चंदवरदाई B) विद्यापति C) अमीर खुसरो D) हेमचंद 15 / 100 छायावाद के चार स्तंभों में निम्न में से कौन एक नहीं है ? A) निराला B) पंत C) नागार्जुन D) प्रसाद 16 / 100 रीतिकाल को अलंकृत काल कहने वाले विद्वान इनमें से कौन हैं ? A) मिश्रबंधु B) रामचंद्र शुक्ल C) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र D) डॉ. नगेन्द्र 17 / 100 आचार्य रामचंद्र शुक्ल के निबंध ‘श्रद्धा–भक्ति’ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन–सा कथन सही नहीं है ? A) प्रेम महत्व की आनंदपूर्ण स्वीकृति के साथ–साथ पूज्य बुद्धि का संचार है। B) प्रेम में घनत्व अधिक होता है और श्रद्धा में विस्तार। C) यदि प्रेम स्वप्न है तो श्रद्धा जागरण। D) श्रद्धा और प्रेम के योग का नाम भक्ति है। 18 / 100 सूरदास किसके शिष्य थे— A) वल्लभाचार्य B) गोकुलनाथ C) विट्ठलनाथ D) नाभादास 19 / 100 ‘वह व्यक्ति आत्म–सीमित है। संसार में अपने सिवा उसे और किसी से मोह नहीं है।’ अंबिका का यह कथन किस व्यक्ति के संदर्भ में है ? A) कालिदास B) मातुल C) दंतुल D) विलोम 20 / 100 प्रेमचंद उर्दू में किस नाम से लिखते थे ? A) धनपत राय B) नवाब राय C) प्रेमचंद D) इनमें से कोई नहीं 21 / 100 साहित्य अकादमी से पुरस्कृत रचना ‘कला और बूढ़ा चांद’ के रचयिता है— A) रामधारी सिंह दिनकर B) राहुल सांकृत्यायन C) अज्ञेय D) सुमित्रानंदन पंत 22 / 100 ‘यतिवर! कैसा यह अमर ध्यान ? तू महाशून्य में खोज रहा किस जटिल समस्या का निदान ?’ उक्त पंक्ति के रचनाकार कौन है ? A) केदारनाथ अग्रवाल B) जयशंकर प्रसाद C) रामधारी सिंह दिनकर D) मैथिलीशरण गुप्त 23 / 100 भीष्म साहनी के उपन्यास ‘तमस’ को कौन–सा पुरस्कार प्राप्त हुआ ? A) ज्ञानपीठ B) साहित्य अकादमी C) मैग्सेसे D) पद्मश्री 24 / 100 ‘गोदान’ का कौन–सा पात्र प्रेमचंद के प्रगतिशील विचारों का वाहक माना जाता है ? A) होरी B) मिस्टर खन्ना C) प्रोफेसर मेहता D) ओंकारनाथ 25 / 100 महाभारत की कथा पर आधारित नाटक है— A) अंधा युग B) अंधी गली C) कोणार्क D) आधे–अधूरे 26 / 100 ‘उधो! हम अति निपट अनाथ’ में कौन अपने आप को अनाथ बता रहा है ? A) कृष्ण B) गोपियां C) यशोदा D) उद्धव 27 / 100 आश्रय की वे सूक्ष्म मानसिक क्रियाएं जो स्वयं उत्पन्न होती हैं, चाहने पर भी रोकी नहीं जा सकती, कहलाती है— A) कायिक अनुभाव B) सात्त्विक अनुभाव C) वाचिक अनुभाव D) आहार्य अनुभाव 28 / 100 ‘छंदशास्त्र’ के प्रणेता आचार्य माने जाते हैं— A) पतंजलि B) पिंगल C) पाणिनि D) मनु 29 / 100 राजा जयसिंह के दरबारी कवि कौन थे ? A) भूषण B) बिहारी C) मतिराम D) सेनापति 30 / 100 निम्न विकल्पों में से कौन–सी रचना जीवनी नहीं है ? A) क्या भूलूं क्या याद करूं B) कलम का मजदूर C) व्योमकेश दरवेश D) प्रेमचंद घर में 31 / 100 जायसी भक्ति काल की किस धारा के कवि हैं ? A) संत काव्यधारा B) सूफी काव्यधारा C) कृष्णभक्ति काव्यधारा D) रामभक्ति काव्यधारा 32 / 100 मिश्रबंधुओं में शामिल नहीं हैं— A) गणेश बिहारी B) श्याम बिहारी C) केशव बिहारी D) शुकदेव बिहारी 33 / 100 ‘शासन की बंदूक’ कविता में किस पर प्रहार किया गया है ? A) निरंकुश शासन B) जनता C) शोषित समाज D) किसान 34 / 100 चौपाई छंद में मात्राओं की संख्या होती है— A) 13 B) 11 C) 16 D) 24 35 / 100 निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो मध्यम पुरुष वाचक सर्वनाम का सही विकल्प है— A) उसकी B) वह C) मेरे D) आप 36 / 100 मैथिलीशरण गुप्त की कविता ‘दोनों ओर प्रेम पलता है’—’साकेत’ के किस सर्ग से उद्धृत है ? A) तृतीय सर्ग B) पंचम सर्ग C) अष्टम सर्ग D) नवम सर्ग 37 / 100 ‘आधा पात बबूल का, तामे तनिक पिसान। लालाजी करने लगे, छठे छमासे दान।।’ उपयुक्त पंक्तियों में कौन–सा रस है ? A) शृंगार B) वीर C) करुण D) हास्य 38 / 100 59वां भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार हिन्दी के किस साहित्यकार को देने की घोषणा की गई है ? A) अमिताभ घोष B) नीलमणि फूकन C) दामोदर मौजो D) विनोद कुमार शुक्ल 39 / 100 भाषा के व्याकरण सम्मत आदर्श रूप को क्या कहते हैं ? A) राजभाषा B) राष्ट्रभाषा C) मानक भाषा D) जन भाषा 40 / 100 राजभाषा आयोग की सिफारिशों पर विचार करने के लिए संसदीय समिति का गठन किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है ? A) 343 B) 344 C) 351 D) 345 41 / 100 ‘प्रयोगवाद’ पर सर्वाधिक प्रभाव है— A) प्रगतिवाद का B) मार्क्सवाद का C) अस्तित्ववाद का D) छायावाद का 42 / 100 सूफी काव्य का प्रमुख तत्व इनमें से क्या है ? A) ज्ञान B) प्रेम C) फना D) रूह 43 / 100 ‘कुंडलिया छंद’ किन छंदों से मिलकर बना है ? A) रोला+उल्लाला B) सोरठा+रोला C) दोहा+उल्लाला D) दोहा+रोला 44 / 100 बंग महिला का असली नाम क्या था ? A) काकोली B) राजेन्द्रबाला घोष C) विद्यापति D) रामेश्वरी देवी 45 / 100 ‘साहित्य का इतिहास जनता की चित्तवृत्ति का इतिहास है।’ यह कथन किसका है ? A) डॉ. रामकुमार वर्मा B) आचार्य रामचंद्र शुक्ल C) हजारी प्रसाद द्विवेदी D) गणपति चंद्रगुप्त 46 / 100 संस्मराणात्मक रचना और रचनाकारों की दृष्टि से कौन–सा विकल्प असंगत है ? A) वसंत से पतझड़ तक—रवीन्द्रनाथ त्यागी B) सृजन के सहयात्री—रवीन्द्र कालिया C) कुछ यादें कुछ बातें—अमृतराय D) चिड़िया रैन बसेरा—विद्यानिवास मिश्र 47 / 100 महाराष्ट्र के भक्तों में किसका नाम सबसे पहले आता है ? A) सूरदास B) तुलसीदास C) मीराबाई D) नामदेव 48 / 100 ‘इस्तावार द ला लितरेत्यूर एंदुई ऐंदुस्तानी’ नामक ग्रंथ किस भाषा में लिखा गया था ? A) जर्मन B) अंग्रेजी C) हिन्दी D) फ्रेंच 49 / 100 आलवार संतों की संख्या कितनी मानी गई है ? A) बीस B) बारह C) दस D) आठ 50 / 100 ‘नीलगाय’ में कौन–सा समास है ? A) तत्पुरुष B) अव्ययीभाव C) कर्मधारय D) द्वन्द्व 51 / 100 ‘मतवाला’ पत्रिका कहां से निकलती थी ? A) बनारस B) कलकत्ता C) इलाहाबाद D) जबलपुर 52 / 100 हिन्दी को आर्यभाषा कहकर प्रयोग और प्रचार का विषय बनाने वाले विद्वान थे— A) प्रतापनारायण मिश्र B) बालकृष्ण भट्ट C) दयानंद सरस्वती D) बाल गंगाधर तिलक 53 / 100 निम्नलिखित में से कौन–सी विशेषता देवनागरी में नहीं है ? A) इसमें जैसा उच्चारण होता है, वैसा ही लिखा जाता है। B) इसमें एक ध्वनि के लिए एक ही प्रतीक है। C) इसमें शिरोरेखा का प्रयोग महत्वपूर्ण है। D) विकास दृष्टि से यह लिपि ब्राह्मी एवं खरोष्ठी की समकालीन है। 54 / 100 ‘ब्राह्मण राज्य करना नहीं जानता, करना भी नहीं चाहता, हां, वह राजाओं का नियमन करना जानता है; राजा बनाना जानता है।’ ‘चंद्रगुप्त’ नाटक में चाणक्य यह बात किसे कहता है ? A) चाणक्य चंद्रगुप्त से B) चाणक्य राक्षस से C) चाणक्य पर्वतेश्वर से D) चाणक्य वररूचि से 55 / 100 ‘धर्मयुग’ पत्रिका के संपादक थे— A) सुमित्रानंदन पंत B) शांतिप्रिय द्विवेदी C) धर्मवीर भारती D) नरेश मेहता 56 / 100 विद्या, कला, कविता, साहित्य, धन और राजत्व से भी अधिक ज्योतिषमयी क्या है ? A) आचरण की सभ्यता B) श्रद्धा और भक्ति C) गेहूं और गुलाब D) सुख और संपत्ति 57 / 100 हानि–लाभ में कौन–सा समास है ? A) द्विगु समास B) तत्पुरुष समास C) बहुव्रीहि समास D) द्वन्द्व समास 58 / 100 ‘आदमी वह है, जिसके पास धन है, अख्तियार है, इल्म है। हम लोग तो बैल हैं और जुतने के लिए ही पैदा हुए हैं।’ ‘गोदान’ उपन्यास में यह कथन किसका है ? A) होरी B) गोबर C) भोला D) हीरा 59 / 100 जायसी ने ‘पद्मावत’ में सिंघलद्वीप को किसका प्रतीक माना है ? A) हृदय B) बुद्धि C) मन D) माया 60 / 100 मात्रा क्रम की दृष्टि से दोहा के ठीक विपरीत पड़ने वाले छंद का नाम है— A) रोला B) चौपाई C) सोरठा D) हरिगीतिका 61 / 100 इनमें भारतेंदु युग के साहित्यकार नहीं है— A) बालकृष्ण भट्ट B) प्रतापनारायण मिश्र C) प्रेमचंद D) ठाकुर जगमोहन सिंह 62 / 100 मुक्त छंद के प्रणेता हैं— A) निराला B) नागार्जुन C) जयशंकर प्रसाद D) महादेवी वर्मा 63 / 100 ‘कर्मवीर’ पत्रिका के संपादक थे— A) निराला B) शिवपूजन सहाय C) गणेश शंकर विद्यार्थी D) माखनलाल चतुर्वेदी 64 / 100 ‘तुमुल कोलाहल’ कविता जयशंकर प्रसाद की किस रचना से ली गई है ? A) झरना B) आंसू C) चंद्रगुप्त D) कामायनी 65 / 100 केदारनाथ अग्रवाल को उनके किस काव्य–संग्रह के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ? A) आग का आईना B) हे मेरी तुम C) अपूर्वा D) नींद के बादल 66 / 100 निम्नलिखित में से वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द का चयन करें A) उज्जवल B) उज्ज्वल C) उजवल D) उज्वल 67 / 100 महादेवी वर्मा की किस कृति में जीव–जंतुओं और पशु–पक्षियों से संबंधित संस्मरण है ? A) अतीत के चलचित्र B) पथ के साथी C) मेरा परिवार D) स्मृति की रेखाएं 68 / 100 ‘आपका बंटी’ किसका उपन्यास है ? A) मन्नू भंडारी B) उषा प्रियंवदा C) चित्रा मुद्गल D) ममता कालिया 69 / 100 ‘मैंने भावना में एक भावना का वरण किया है। मेरे लिए वह संबंध और सब संबंधों से बड़ा है। मैं वास्तव में अपनी भावना से प्रेम करती हूं जो पवित्र है, कोमल है, अनश्वर है।’ ‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक में यह कथन किसका किससे है ? A) मल्लिका कालिदास से B) मल्लिका अंबिका से C) अंबिका विलोम से D) मल्लिका विलोम से 70 / 100 इनमें से कौन–सा नाटक जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित नहीं है ? A) अजातशत्रु B) ध्रुवस्वामिनी C) लहरों के राजहंस D) स्कंदगुप्त 71 / 100 कृषकों के शोषण का चित्रण प्रेमचंद के किस उपन्यास में प्रमुखता से किया गया है ? A) गोदान में B) प्रेमाश्रम में C) रंगभूमि में D) गबन में 72 / 100 हजारी प्रसाद द्विवेदी के अनुसार नाखून का बढ़ना प्रतीक है— A) दैवीय वृत्ति का B) पाशवी वृत्ति का C) मानवोचित वृत्ति का D) स्वनिर्धारित आत्मबंधन वृत्ति का 73 / 100 जायसी ने ‘नागमति वियोग खंड’ में बारहमासा का प्रारंभ किस मास से किया है ? A) चैत B) वैशाख C) जेठ D) आषाढ़ 74 / 100 ‘नासिकेतोपाख्यान’ के रचयिता हैं— A) इंशा अल्लाह खां B) लल्लू लाल C) सदल मिश्र D) सदासुख लाल 75 / 100 ‘गुरु हथौड़ा हाथ करती बार–बार प्रहार।’ यह पंक्ति किस कविता की है? A) जूही की कली B) राम की शक्ति पूजा C) सरोज स्मृति D) वह तोड़ती पत्थर 76 / 100 निम्नलिखित में से रेखा चित्र का तत्व नहीं है— A) वर्ण्य विषय B) चरित्रोद्घाटन C) उद्देश्य D) अभिनेयता 77 / 100 ‘सतसैया के दोहरे, ज्यों नावक के तीर’ किसके दोहों के लिए कहा गया है ? A) रहीम B) कबीर C) तुलसी D) बिहारी 78 / 100 ‘स्वार्थ’ का विलोम होगा— A) परमार्थ B) निःस्वार्थ C) परोपकार D) इनमें से कोई नहीं 79 / 100 शोषक वर्ग के प्रति घृणा का भाव किस युग की कविता की मुख्य प्रवृत्ति रही है ? A) छायावादी B) प्रगतिवादी C) प्रयोगवादी D) नई कविता 80 / 100 ‘रहिएन पानी राखिए बिन पानी सब सून। पानी गए न उबरै मोती मानुस चून।।’ में कौन–सा अलंकार है ? A) संदेह B) श्लेष C) विभावना D) उपमा 81 / 100 ‘अजगर करै न चाकरी पंछी करै न काम’ यह पंक्ति किस कवि की है ? A) दादू दयाल B) सुन्दरदास C) मलूकदास D) कबीरदास 82 / 100 गुलेरी जी की ‘उसने कहा था’ कहानी का सार क्या है ? A) निःस्वार्थ बलिदान B) अपराध का मनोविज्ञान C) अमृतसर का जन–जीवन D) युद्ध की आवश्यकता 83 / 100 ‘वर्णरत्नाकर’ के रचयिता कौन हैं ? A) जगन्नाथ दास रत्नाकर B) विद्यापति C) ज्योतिरीश्वर ठाकुर D) स्वयंभू 84 / 100 केदारनाथ अग्रवाल का प्रथम काव्य संग्रह कौन–सा है ? A) युग की गंगा B) आग का आईना C) फूल नहीं रंग बोलते हैं D) अपूर्वा 85 / 100 हिन्दी का मानक रूप किस बोली के सर्वाधिक निकट है— A) अवधी B) ब्रजभाषा C) खड़ी बोली D) बांगरू 86 / 100 ‘इन्हें पिछवाड़े इनकी सहेली के घर भेज दो, रात–भर बेशक वहीं रहें। कल आ जाए।’ ‘चीफ की दावत’ कहानी में यह कथन किस पात्र का है ? A) शामनाथ B) शामनाथ की मां C) श्रीमती शामनाथ D) चीफ 87 / 100 भक्तिकाल के किस कवि को ‘जड़िया’ विशेषण से विभूषित किया जाता है ? A) नंददास B) परमानंद दास C) सूरदास D) चतुर्भुज दास 88 / 100 जहां एक ही शब्द का प्रयोग एक से अधिक बार भिन्न–भिन्न अर्थों में हो, वहां कौन सा अलंकार होता है ? A) वक्रोक्ति B) श्लेष C) अनुप्रास D) यमक 89 / 100 ‘आजन्म’ शब्द में समास है— A) बहुव्रीहि B) द्वन्द्व C) अव्ययीभाव D) कर्मधारय 90 / 100 ‘अमिय गरल शशि सीकर रविकर राग विराग भरा प्याला।’ यह किस पत्रिका का मोटो था ? A) कर्मवीर B) मतवाला C) हंस D) सुधा 91 / 100 द्विवेदी युग नामकरण किया गया है— A) हजारी प्रसाद द्विवेदी के नाम पर B) शांतिप्रिय द्विवेदी के नाम पर C) महावीर प्रसाद द्विवेदी के नाम पर D) सोहन लाल द्विवेदी के नाम पर 92 / 100 रसखान का वास्तविक नाम था— A) नसीमखान B) अली मोहम्मद C) अब्दुल D) सैयद इब्राहिम 93 / 100 रहीम किसके दरबारी कवि थे ? A) पृथ्वीराज चौहान B) अकबर C) रतनसेन D) भोजराज 94 / 100 ‘पंचलाइट’ कहानी के लेखक है — A) प्रेमचंद B) यशपाल C) फणीश्वर नाथ रेणु D) राजेन्द्र यादव 95 / 100 राजा राधिकारमण प्रसाद सिंह की कहानी ‘कानों में कंगना’ किस पत्रिका में प्रकाशित हुई थी ? A) सरस्वती B) इंदु C) मर्यादा D) हंस 96 / 100 मीराबाई की भक्ति किस प्रकार की है ? A) दास्य भाव B) सख्य भाव C) माधुर्य भाव D) पुष्टि भाव 97 / 100 विद्यापति के पदों को किसने ‘नागिन की लहर’ कहा है ? A) डॉ. नगेन्द्र B) निराला C) रामचंद्र शुक्ल D) हजारी प्रसाद द्विवेदी 98 / 100 नागार्जुन का असली नाम क्या है ? A) कमलनाथ मिश्र B) राजनाथ मिश्र C) वैद्यनाथ मिश्र D) रामनाथ मिश्र 99 / 100 विद्यापति के पद किस भाषा में रचित है— A) पहाड़ी B) मैथिली C) अवधी D) पिंगल 100 / 100 आधुनिक काल को ‘गद्यकाल’ नाम किसने दिया है ? A) आचार्य रामचंद्र शुक्ल B) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी C) डॉ. रामकुमार वर्मा D) गणपतिचंद्र गुप्त Your score isThe average score is 0% 0% Restart quiz Please Rate The Test Send feedback Follow for Updates: Telegram WhatsApp Instagram Share is Caring: Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on X (Opens in new window) X Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Reddit (Opens in new window) Reddit Related