0% 0 votes, 0 avg 0 Bihar STET Paper-2 Hindi- 2025 (S1-15Nov) PYQs Bihar STET Paper-2 (Class 11-12) Hindi- 2025 (Held on Shift 1, 15 November 2025) Previous Year Question Paper 1 / 100 ‘वर्णरत्नाकर’ के रचयिता कौन हैं ? A) जगन्नाथ दास रत्नाकर B) विद्यापति C) ज्योतिरीश्वर ठाकुर D) स्वयंभू 2 / 100 इनमें से कौन-सा निबंध सरदार पूर्ण सिंह का नहीं है ? A) कछुआ धर्म B) आचरण की सभ्यता C) सच्ची वीरता D) मजदूरी और प्रेम 3 / 100 ‘गरीबी और जहाालत–इस रोग के दो कीटाणु हैं।’ ‘मैला आंचल’ में यह कथन किसका है ? A) कमला B) ममता C) प्रशांत D) बावनदास 4 / 100 ‘मंगल करनि, कलि मल हरनि, तुलसी कथा रघुनाथ की।’ उपर्युक्त पंक्ति में कौन-सा छंद है ? A) चौपाई B) हरिगीतिका C) रोला D) मालिनी 5 / 100 आधुनिक काल को ‘गद्यकाल’ नाम किसने दिया है ? A) आचार्य रामचंद्र शुक्ल B) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी C) डॉ. रामकुमार वर्मा D) डॉ. गणपति चंद्र गुप्त 6 / 100 बिहार राष्ट्रभाषा परिषद, पटना की स्थापना कब हुई थी ? A) 1948 ई. B) 1949 ई. C) 1950 ई. D) 1951 ई. 7 / 100 निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो मध्यम पुरुष वाचक सर्वनाम का सही विकल्प है– A) उसकी B) वह C) मेरे D) आप 8 / 100 मिश्रबंधुओं में शामिल नहीं हैं– A) गणेश बिहारी B) श्याम बिहारी C) केशव बिहारी D) शुकदेव बिहारी 9 / 100 रामचरितमानस में कुल कितने कांड हैं ? A) आठ B) दस C) सात D) छह 10 / 100 चैतन्य महाप्रभु का अन्य नाम था— A) गौरांग B) निमाई C) गोविन्द D) जिताई 11 / 100 जायसी भक्तिकाल की किस धारा के कवि हैं ? A) संत काव्यधारा B) सूफी काव्यधारा C) कृष्णभक्ति काव्यधारा D) रामभक्ति काव्यधारा 12 / 100 किस रचनाकार के बचपन का नाम रामबोला था ? A) तुलसीदास B) केशवदास C) कबीर D) विद्यापति 13 / 100 ‘मिला तेज से तेज’ किस विधा की रचना है ? A) जीवनी B) आत्मकथा C) निबंध D) संस्मरण 14 / 100 ‘सचमुच अमीरी की कब्र पर पनपी हुई गरीबी बड़ी जहरीली होती है।’ यह पंक्ति किस कहानी से उद्धृत है ? A) उसने कहा था B) कहानी का प्लॉट C) पूस की रात D) कानों में कंगना 15 / 100 ‘अरुण यह मधुमय देश हमारा’ यह गीत जयशंकर प्रसाद की किस रचना का है ? A) आंसू B) झरना C) चंद्रगुप्त D) स्कंदगुप्त 16 / 100 हिन्दी का पहला समाचार पत्र ‘उदंत मार्तंड’ प्रकाशित हुआ था– A) 1826 ई. में कोलकाता से B) 1828 ई. में मद्रास से C) 1826 ई. में बनारस से D) 1827 ई. में इलाहाबाद से 17 / 100 हिन्दी का मानक रूप किस बोली के सर्वाधिक निकट है– A) अवधी B) ब्रजभाषा C) खड़ी बोली D) बांगरू 18 / 100 ‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक में कुल कितने अंक हैं ? A) 3 B) 4 C) 5 D) 6 19 / 100 आश्रय की वे चेष्टाएं, जिनसे हृदयगत भावों की सूचना प्राप्त हो, क्या कहलाती है ? A) विभाव B) अनुभाव C) संचारी भाव D) स्थाई भाव 20 / 100 भक्तिकाल के किस कवि को ‘जड़िया’ विशेषण से विभूषित किया जाता है ? A) नंददास B) परमानंद दास C) सूरदास D) चतुर्भुज दास 21 / 100 ‘पंचलाइट’ कहानी के लेखक हैं– A) प्रेमचंद B) यशपाल C) फणीश्वरनाथ रेणु D) राजेन्द्र यादव 22 / 100 ‘आपका बंटी’ किसका उपन्यास है ? A) मन्नू भंडारी B) उषा प्रियंवदा C) चित्रा मुद्गल D) ममता कालिया 23 / 100 बालकृष्ण भट्ट द्वारा संपादित पत्रिका का नाम था– A) ब्राह्मण B) हिन्दी प्रदीप C) आनंद कादंबिनी D) इनमें से कोई नहीं 24 / 100 नागार्जुन का असली नाम क्या है ? A) कमलनाथ मिश्र B) राजनाथ मिश्र C) बैद्यनाथ मिश्र D) रामनाथ मिश्र 25 / 100 संचारी भाव कितने प्रकार के होते हैं ? A) 33 B) 37 C) 35 D) 34 26 / 100 जहाँ एक ही शब्द का प्रयोग एक से अधिक बार भिन्न-भिन्न अर्थों में हो, वहाँ कौन सा अलंकार होता है ? A) वक्रोक्ति B) श्लेष C) अनुप्रास D) यमक 27 / 100 ‘मतवाला’ पत्रिका कहाँ से निकलती थी ? A) बनारस B) कलकत्ता C) इलाहाबाद D) जबलपुर 28 / 100 ‘रेखाएं बोल उठी’ रेखा चित्र किसने लिखा है ? A) देवेन्द्र सत्यार्थी B) शांतिप्रिय द्विवेदी C) शिवपूजन सहाय D) उपेन्द्रनाथ अश्क 29 / 100 जायसी ने ‘नागमति वियोग खंड’ में बारहमासा का प्रारंभ किस मास से किया है ? A) चैत B) वैशाख C) जेठ D) आषाढ़ 30 / 100 निम्न विकल्पों में से निराला ने किस पत्रिका का संपादन किया ? A) माधुरी B) इंदु C) मतवाला D) चांद 31 / 100 सिद्धों की संख्या कितनी बताई गई है ? A) 38 B) 47 C) 84 D) 64 32 / 100 मृणाल किस उपन्यास की पात्र है ? A) डूबते मस्तूल B) मैला आंचल C) त्यागपत्र D) जहाज का पंछी 33 / 100 जयशंकर प्रसाद किस वाद के कवि हैं ? A) छायावाद B) प्रगतिवाद C) प्रयोगवाद D) अति यथार्थवाद 34 / 100 ‘महावीर प्रसाद द्विवेदी और हिन्दी नवजागरण’ के लेखक हैं– A) रामविलास शर्मा B) नामवर सिंह C) डॉ. नगेन्द्र D) नंददुलारे वाजपेयी 35 / 100 राहुल सांकृत्यायन ने हिन्दी का पहला कवि किसे माना है ? A) चंदबरदाई B) स्वयंभू C) पुष्पदंत D) सरहपा 36 / 100 ‘जब तक मानव के जीवन में गेहूं और गुलाब का संतुलन रहा, वह…….रहा।’ रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। A) दुःखी B) सुखी C) क्रोधित D) लालची 37 / 100 हिन्दी साहित्य का प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे मिला? A) मैथिलीशरण गुप्त B) सुमित्रानंदन पंत C) रामधारी सिंह दिनकर D) महादेवी वर्मा 38 / 100 ‘उधो! हम अति निपट अनाथ’ में कौन अपने आप को अनाथ बता रहा है? A) कृष्ण B) गोपियां C) यशोदा D) उद्धव 39 / 100 ‘प्रकृति का सुकुमार कवि’ किसे कहा जाता है ? A) पंत B) निराला C) प्रसाद D) हरिऔध 40 / 100 जायसी ने ‘पद्मावत’ की रचना किस भाषा में की है ? A) अवधी B) मैथिली C) ब्रजभाषा D) खड़ी बोली 41 / 100 ‘अपने हाथ से स्वयं काम करो’ वाक्य का शुद्ध रूप क्या होगा ? A) अपना काम स्वयं करो B) अपने से अपना काम करो C) स्वयं से काम करो D) हाथ से अपना काम करो 42 / 100 साहित्य अकादमी से पुरस्कृत रचना ‘कला और बूढ़ा चांद’ के रचयिता है– A) रामधारी सिंह दिनकर B) राहुल सांकृत्यायन C) अज्ञेय D) सुमित्रानंदन पंत 43 / 100 ‘ब्राह्मण राज्य करना नहीं जानता, करना भी नहीं चाहता, हां, वह राजाओं का नियमन करना जानता है; राजा बनाना जानता है।’ ‘चंद्रगुप्त’ नाटक में चाणक्य यह बात किसे कहता है ? A) चाणक्य चंद्रगुप्त से B) चाणक्य राक्षस से C) चाणक्य पर्वतेश्वर से D) चाणक्य वररुचि से 44 / 100 केदारनाथ अग्रवाल का प्रथम काव्य संग्रह कौन-सा है ? A) युग की गंगा B) आग का आईना C) फूल नहीं रंग बोलते हैं D) अपूर्वा 45 / 100 प्रेमचंद के पूर्व लिखे गए हिन्दी उपन्यासों का मूल उद्देश्य क्या है ? A) मनोरंजन एवं सुधार B) जीवन की समस्याओं का चित्रण C) मानव जीवन का चित्रण D) दार्शनिक विवेचन 46 / 100 ‘लौकिक’ शब्द में प्रत्यय है– A) लोइक B) किक C) अक D) इक 47 / 100 ‘हिन्दी के मार्क्सवादी समीक्षक हैं– A) आचार्य रामचंद्र शुक्ल B) डॉ. नगेन्द्र C) नामवर सिंह D) नंददुलारे वाजपेयी 48 / 100 निम्नलिखित में से वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द का चयन करें A) उज्जवल B) उज्ज्वल C) उजवल D) उज्वल 49 / 100 ‘भक्तमाल’ के रचयिता A) नरहरिदास B) नाभादास C) हरिदास D) चंडीदास 50 / 100 किस कवि को ‘अभिनव जयदेव’ की उपाधि मिली थी ? A) अमीर खुसरो B) चंदबरदाई C) विद्यापति D) स्वयंभू 51 / 100 ‘आदमी वह है, जिसके पास धन है, अख्तियार है, इल्म है। हम लोग तो बैल हैं और जुतने के लिए ही पैदा हुए हैं।’ ‘गोदान’ उपन्यास में यह कथन किसका है ? A) होरी B) गोबर C) भोला D) हीरा 52 / 100 ‘अखिल भुवन चर-अचर जग हरिमुख में लखि मातु। चकित भयी, गद गद वचन, विकसित दृग पुलकातु।।’ ये पंक्तियों में निहित रस है– A) अद्भुत रस B) भयानक रस C) वात्सल्य रस D) वीभत्स रस 53 / 100 ‘रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून। पानी गए न उबरै मोती मानुस चून।।’ में कौन-सा अलंकार है ? A) संदेह B) श्लेष C) विभावना D) उपमा 54 / 100 इनमें भारतेंदु युग के साहित्यकार नहीं हैं– A) बालकृष्ण भट्ट B) प्रतापनारायण मिश्र C) प्रेमचंद D) ठाकुर जगमोहन सिंह 55 / 100 मीराबाई की भक्ति किस प्रकार की है– A) दास्य भाव B) सख्य भाव C) माधुर्य भाव D) पुष्टि भाव 56 / 100 कालक्रम की दृष्टि से इनमें सबसे पुराने कवि हैं– A) तुलसीदास B) सूरदास C) बिहारी D) विद्यापति 57 / 100 देवनागरी लिपि मूलतः है– A) वर्णनात्मक लिपि B) अक्षरात्मक लिपि C) चित्रात्मक लिपि D) प्रतीकात्मक लिपि 58 / 100 कौन-सी भाषा द्रविड़ परिवार की नहीं है ? A) कन्नड़ B) मलयालम C) बांग्ला D) तेलुगू 59 / 100 राजा राधिकारमण प्रसाद सिंह के संरक्षण में किस पत्रिका का संपादन हुआ ? A) इंदु B) ब्राह्मण C) सदादर्श D) नई धारा 60 / 100 ‘गुरु हथौड़ा हाथ करती बार-बार प्रहार।’ यह पंक्ति किस कविता की है ? A) जूही की कली B) राम की शक्ति पूजा C) सरोज स्मृति D) वह तोड़ती पत्थर 61 / 100 साखी, सबद, रमैनी किसकी रचनाएं हैं ? A) दादू B) कबीर C) सुन्दरदास D) गुरु नानक 62 / 100 विद्यापति के पदों को किसने ‘नागिन की लहर’ कहा है ? A) डॉ. नगेन्द्र B) निराला C) रामचंद्र शुक्ल D) हजारी प्रसाद द्विवेदी 63 / 100 ‘शासन की बंदूक’ कविता में किस पर प्रहार किया गया है ? A) निरंकुश शासन B) जनता C) शोषित समाज D) किसान 64 / 100 अलवार संतों की संख्या कितनी मानी गई है ? A) बीस B) बारह C) दस D) आठ 65 / 100 ‘इत्यादि’ शब्द का सही संधि विच्छेद है– A) इत्+यदि B) इति+यादि C) इत्+आदि D) इति+आदि 66 / 100 इनमें से किस पत्रिका का संपादन भारतेंदु हरिश्चंद्र ने नहीं किया था ? A) कविवचन सुधा B) हरिश्चंद्र चंद्रिका C) भारत बंधु D) बालबोधिनी 67 / 100 प्रेमचंद उर्दू में किस नाम से लिखते थे ? A) धनपत राय B) नवाब राय C) प्रेमचंद D) इनमें से कोई नहीं 68 / 100 छायावाद के चार स्तंभों में निम्न में से कौन एक नहीं है ? A) निराला B) पंत C) नागार्जुन D) प्रसाद 69 / 100 ‘धर्मयुग’ पत्रिका के संपादक थे– A) सुमित्रानंदन पंत B) शांतिप्रिय द्विवेदी C) धर्मवीर भारती D) नरेश मेहता 70 / 100 कबीर को ‘वाणी का डिक्टेटर’ किस आलोचक ने कहा है ? A) आचार्य रामचंद्र शुक्ल B) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी C) आचार्य श्यामसुन्दर दास D) आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी 71 / 100 ‘मालती बाहर से तितली है, भीतर से मधुमक्खी।’ मालती के व्यक्तित्व के संबंध में यह टिप्पणी किसकी है ? A) मेहता की B) लेखक की C) खन्ना की D) राय साहब की 72 / 100 ‘मैंने भावना में एक भावना का वरण किया है। मेरे लिए वह संबंध और सब संबंधों से बड़ा है। मैं वास्तव में अपनी भावना से प्रेम करती हूं जो पवित्र है, कोमल है, अनश्वर है।’ ‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक में यह कथन किसका किससे है ? A) मल्लिका कालिदास से B) मल्लिका अंबिका से C) अंबिका विलोम से D) मल्लिका विलोम से 73 / 100 ‘सतसैया के दोहरे, ज्यों नावक के तीर।’ किसके दोहों के लिए कहा गया है ? A) रहीम B) कबीर C) तुलसी D) बिहारी 74 / 100 ‘मुक्त छंद’ के प्रणेता हैं– A) निराला B) नागार्जुन C) जयशंकर प्रसाद D) महादेवी वर्मा 75 / 100 ‘नभ पर पर्वत से मेघों का दल छाया, पावस का कैसा समय सलोना आया।’ उपर्युक्त पंक्ति के रचनाकार हैं– A) जयशंकर प्रसाद B) रामधारी सिंह दिनकर C) जानकी वल्लभ शास्त्री D) आरसी प्रसाद सिंह 76 / 100 रामवृक्ष बेनीपुरी के अनुसार गेहूं अब किसका प्रतीक बन गया है ? A) विलासिता का B) श्रम का C) शंख का D) चक्र का 77 / 100 ‘आजन्म’ शब्द में समास है– A) बहुव्रीहि B) द्वंद्व C) अव्ययीभाव D) कर्मधारय 78 / 100 रसखान का वास्तविक नाम था A) नसीमखान B) अली मोहम्मद C) अब्दुल D) सैयद इब्राहिम 79 / 100 निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘कमल’ का पर्यायवाची नहीं है ? A) अरविंद B) शतदल C) सरसिज D) अमिय 80 / 100 कौन-सा नाटक मोहन राकेश कृत नहीं है ? A) लहरों के राजहंस B) आधे-अधूरे C) आषाढ़ का एक दिन D) कोणार्क 81 / 100 ‘बड़े आदमियों को अपनी नाक दूसरों की जान से प्यारी होगी, हमें तो अपनी नाक इतनी प्यारी नहीं।’ यह ‘गोदान’ के किस पात्र की भावाभिव्यक्ति है ? A) धनिया B) झुनिया C) सिलिया D) गोबर 82 / 100 ‘त्यागपत्र’ में प्रमोद के चरित्र से मेल नहीं खाने वाला कथन है — A) उसके चिंतन की परिणति आत्मविसर्जन में होती है। B) समाज की विषमताओं को देखकर उनके बारे में सोचता है। C) समाधान की तलाश में बेचैन रहता है। D) आत्मालोचन के माध्यम से सभ्य समाज की विसंगतियों को ढकने का प्रयत्न करता है 83 / 100 संस्मरणात्मक रचना और रचनाकारों की दृष्टि से कौन-सा विकल्प असंगत है ? A) वसंत से पतझर तक—रवींद्रनाथ त्यागी B) सृजन के सहयात्री—रवींद्र कालिया C) कुछ यादें कुछ बातें—अमृतराय D) चिड़िया रैन बसेरा—विद्यानिवास मिश्र 84 / 100 ‘अमिय गरल शशि सीकर रविकर राग विराग भरा प्याला।’ यह किस पत्रिका का मोटो था ? A) कर्मवीर B) मतवाला C) हंस D) सुधा 85 / 100 महादेवी वर्मा की किस कृति में जीव–जंतुओं और पशु–पक्षियों से संबंधित संस्मरण है ? A) अतीत के चलचित्र B) पथ के साथी C) मेरा परिवार D) स्मृति की रेखाएं 86 / 100 आचरण की सभ्यता को प्राप्त करके कौन राजाओं के दिलों पर भी अपना प्रभुत्व जमा सकता है ? A) एक धनवान आदमी B) एक नेता C) एक कंगाल आदमी D) एक जमींदार 87 / 100 ‘स्वार्थ’ का विलोम होगा– A) परमार्थ B) निःस्वार्थ C) परोपकार D) इनमें से कोई नहीं 88 / 100 आदिकाल में खड़ी बोली का प्रयोग किस कवि ने किया ? A) अमीर खुसरो B) विद्यापति C) स्वयंभू D) चंदबरदाई 89 / 100 ‘प्रयोगवाद’ का प्रवर्तक माना जाता है– A) मुक्तिबोध को B) नेमिचंद्र जैन को C) प्रभाकर माचवे को D) अज्ञेय को 90 / 100 हिन्दी को आर्यभाषा कहकर प्रयोग और प्रचार का विषय बनाने वाले विद्वान थे— A) प्रतापनारायण मिश्र B) बालकृष्ण भट्ट C) दयानंद सरस्वती D) बाल गंगाधर तिलक 91 / 100 सूफी काव्य का प्रमुख तत्व इनमें से क्या है ? A) ज्ञान B) प्रेम C) फना D) रूह 92 / 100 ‘चंद्रगुप्त’ नाटक के चौथे अंक में चंद्रगुप्त किसे आत्महत्या करने से रोकता है ? A) अलका B) मालविका C) सुवासिनी D) कार्नेलिया 93 / 100 आश्रय की वे सूक्ष्म मानसिक क्रियाएं जो स्वयं उत्पन्न होती हैं, चाहने पर भी रोकी नहीं जा सकती, कहलाती है— A) कायिक अनुभाव B) सात्त्विक अनुभाव C) वाचिक अनुभाव D) आहार्य अनुभाव 94 / 100 चौपाई छंद में मात्राओं की संख्या होती है— A) 13 B) 11 C) 16 D) 24 95 / 100 शोषक वर्ग के प्रति घृणा का भाव किस युग की कविता की मुख्य प्रवृत्ति रही है— A) छायावादी B) प्रगतिवादी C) प्रयोगवादी D) नई कविता 96 / 100 ‘जदपि सुजात सुलच्छनी, सुबरन, सरस, सुवृत्त। भूषण बिनु न बिराजई कविता, बनिता, मित्त।।’ उपर्युक्त कथन किस रीतिकालीन कवि का है ? A) केशवदास B) चिंतामणि C) भूषण D) मतिराम 97 / 100 भारतीय संविधान की कौन–सी अनुसूची राजभाषा से संबंधित है ? A) 7वीं B) 8वीं C) 9वीं D) 10वीं 98 / 100 निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘अ’ उपसर्ग से बना सही शब्द है– A) अनुमान B) अतिथि C) आगमन D) आघात 99 / 100 महाभारत की कथा पर आधारित नाटक है— A) अंधायुग B) अंधा गली C) कोणार्क D) आधे–अधुरे 100 / 100 कौन–सा निबंध आचार्य रामचंद्र शुक्ल का है– A) जम्बूक B) आम फिर बौरा गए C) कविता क्या है D) कवि कर्तव्य Your score isThe average score is 0% 0% Restart quiz Please Rate The Test Send feedback Follow for Updates: Telegram WhatsApp Instagram Share is Caring: Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on X (Opens in new window) X Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Reddit (Opens in new window) Reddit Related