0% 0 votes, 0 avg 0 Bihar STET Paper-1 Social Science- 2025 (S2-1Nov) PYQs Bihar STET Paper-1 (Class 9-10) Social Science- 2025 (Held on Shift-2, 1 November 2025) Previous Year Question Paper 1 / 100 Section : Part I Social Science(112) The objective of teaching history should focus on: इतिहास शिक्षण का उद्देश्य केन्द्रित होना चाहिए : A) Stating what happened in the past. / भूतकाल में क्या घटित हुआ, यह बताना। B) Memorizing how things happened in the past. / भूतकाल में यह कैसे घटित हुआ, यह याद रखना। C) Identifying issues that remain relevant in the present. / उन मुद्दों की पहचान करना जो वर्तमान में भी प्रासंगिक हैं। D) Developing practical/functional abilities in learners. / अधिगमकर्त्ताओं में क्रियात्मक क्षमता विकसित करना। 2 / 100 Who is the head of the Union Government in India? भारत में संघ सरकार का प्रमुख कौन होता है? A) President / राष्ट्रपति B) Prime Minister / प्रधान मंत्री C) Chief Minister / मुख्यमंत्री D) Speaker of the Lok Sabha / लोकसभा अध्यक्ष 3 / 100 What is a weather vane (wind vane) used to measure? वात-दिग्दर्शी का प्रयोग क्या मापने के लिए किया जाता है? A) Wind speed / वायु वेग B) Air pressure / वायु दाब C) Wind direction / वायु दिशा D) Air temperature / वायु तापमान 4 / 100 Who was the pioneer/initiator of the Chauri Chaura incident? चौरी चौरा घटना के प्रणेता कौन थे? A) Shah Naim Ata / शाह नईम अता B) M.N. Roy / एमएन रॉय C) Bhagwan Ahir / भगवान अहीर D) Bhairo Nath / भैरो नाथ 5 / 100 Arrange the following in chronological order starting from the earliest period: A. Beginning of the composition of the Vedas B. Beginning of the construction of megaliths C. Settlement of farmers at Inamgaon D. Charaka प्रारंभिक काल से शुरू करके आरोही क्रम में निम्नलिखित को सजाएँ : A. वेदों की रचना की शुरुआत B. महापाषाणों के निर्माण की शुरुआत C. इनामगाँव में कृषकों का निवास D. चरक A) A, B, C, D B) B, C, D, A C) C, D, B, A D) D, C, B, A 6 / 100 What is the role of the Speaker in the Lok Sabha? लोकसभा में अध्यक्ष की क्या भूमिका है? A) Maintaining discipline and order in the House / सदन में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखना B) Proposing and passing laws / कानून प्रस्तावित करना और पारित करना C) Representing the President of India / भारत के राष्ट्रपति का प्रतिनिधित्व करना D) Conducting elections / चुनाव कराना 7 / 100 Consider the following statements regarding Independent India: Statement (A): Our Constitution regards all citizens as equal before the law, but in real life, some Indians are more equal than others. Reason (R): We have not yet been able to fully realize the ideals laid down in the Indian Constitution. Select the correct option: स्वतंत्र भारत के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: कथन (A) : हमारा संविधान कानून की नज़र में सबको बराबर मानता है, लेकिन असल जिदगी में कुछ भारतीय औरों के मुकाबले ज़्यादा बराबर हैं। कारण (R) : भारतीय संविधान में तय किए गए आदर्शों को हम अभी तक साकार नहीं कर पाए हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए : A) Both (A) and (R) are correct, and (R) is the correct explanation of (A). / (A) और (R) दोनों सही है और (R) , (A) का सही कारण है। B) (A) is false, but (R) is true. / (A) ग़लत है, परंतु (R) सही है। C) Both (A) and (R) are correct, but (R) is not the correct explanation of (A). / (A) और (R) दोनों सही है परंतु (R) , (A) का सही कारण नहीं है। D) (A) is true, but (R) is false. / (A) सही है, परंतु (R) ग़लत है 8 / 100 The National Metallurgical Laboratory of India is located in __________. भारत की राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला __________ में स्थित है। A) Jamshedpur / जमशेदपुर B) Dhanbad / धनबाद C) Roorkee / रुड़की D) Ranchi / रांची 9 / 100 It takes almost a year to grow/mature. इसे विकसित होने में लगभग एक वर्ष लगता है। A) Rice / चावल B) Sugarcane / गन्ना C) Maize / मक्का D) Pearl millet / बाजरा 10 / 100 Jaruzelski was the President of which country? जारूजेल्स्की किस देश के राष्ट्रपति थे? A) Chile / चिली B) Poland / पोलैण्ड C) Turkey / तुर्की D) Russia / रूस 11 / 100 Suggest the type of resources we should use more in order to save our environment. अपने पर्यावरण को बचाने के लिए जिस प्रकार के संसाधनों का हमें अधिक उपयोग करना चाहिए, वह सुझाइए। A) Non-renewable resources / अनवीकरणीय संसाधनों B) Renewable resources / नवीकरणीय संसाधनों C) Man-made resources / मानव निर्मित संसाधनों D) Abiotic resources / अजैव संसाधनों 12 / 100 Which of the following is NOT mentioned in the Constitution of India? भारत के संविधान में निम्नलिखित में से किसका उल्लेख नहीं किया गया है? A) Names of States and Union Territories / राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के नाम B) Structure of the Government / सरकार का ढाँचा C) Names of political parties / राजनीतिक दलों के नाम D) Rights of citizens / नागरिकों के अधिकार 13 / 100 Consider the following question related to evaluation: ‘Why does a democratic country need a Constitution?’ Which of the following responses indicates that the student has NOT understood the question? मूल्यांकन संबंधी निम्नलिखित प्रश्न पर विचार कीजिए: ‘एक लोकतांत्रिक देश को संविधान की ज़रूरत क्यों होती है?’ निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तर दर्शाता है कि विद्यार्थी ने प्रश्न को समझा नहीं है? A) Student C: The Constitution ensures that a dominant group does not use its power against less powerful groups. / विद्यार्थी C : संविधान यह सुनिश्चित करता है कि कोई प्रबल समूह अशक्त समूहों पर अपनी शक्ति का प्रयोग न करे। B) Student B: The Constitution gives us a rulebook on the basis of which a country is governed. / विद्यार्थी B : संविधान हमें एक नियमावली देता है जिसके आधार पर एक देश का शासन किया जाता है। C) Student D: The Constitution contains rules that ensure minorities are not excluded from anything that is routinely available to the majority. / विद्यार्थी D : संविधान में वे नियम समाविष्ट हैं जो सुनिश्चित करते हैं कि अल्पसंख्यक उस किसी भी चीज़ से वर्जित न हों जो बहुसंख्यकों को नित्य उपलब्ध हैं। D) Student A: The Constitution presents rules that guard against the misuse of authority by our political leaders. / विद्यार्थी A : संविधान उन नियमों को पेश करता है जो हमारे राजनीतिक नेताओं द्वारा सत्ता के दुरुपयोग से रक्षा करते हैं। 14 / 100 लेनिन के नेतृत्व में बोल्शेविकों ने लोगों से वादा किया: A) A capitalist economy / एक पूंजीवादी अर्थव्यवस्था B) “Peace, Land, and Bread” / “शांति, भूमि और रोटी” C) Preserving the monarchy / राजतंत्र को कायम रखना D) More power to the aristocracy / अभिजात वर्ग को अधिक शक्ति 15 / 100 Which of the following Fundamental Rights is violated in India due to the practice of untouchability? भारत में अस्पृश्यता प्रथा के कारण निम्नलिखित में से किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन किया जाता है? A) Right to Equality / समानता का अधिकार B) Right to Freedom / स्वतंत्रता का अधिकार C) Right against Exploitation / शोषण के विरुद्ध अधिकार D) Right to Constitutional Remedies / संवैधानिक उपचारों का अधिकार 16 / 100 Who was the first Chief Election Commissioner of India? भारत के प्रथम चुनाव आयुक्त कौन थे? A) Sukumar Sen / सुकुमार सेन B) T.N. Seshan / टी.एन. शेषन C) Sunil Arora / सुनील अरोडा D) Ashok / अशोक 17 / 100 The book titled ‘Stree Purush Tulana’ was authored by which of the following social reformers? ‘स्त्रीपुरूषतुलना’ नामक पुस्तक की रचना निम्नलिखित में से किस सुधारक द्वारा की गई थी ? A) Veeresalingam Pantulu / वीरेशलिंगम पंतुलु B) Tarabai Shinde / ताराबाई शिंदे C) E.V. Ramasamy Naicker (Periyar) / ई.वी. रामास्वामी नायकर (पेरियार) D) Pandita Ramabai / पंडिता रमाबाई 18 / 100 Collection of weather information from a local newspaper is which type of source? स्थानीय समाचार-पत्र से मौसम की जानकारी का संग्रह किस प्रकार का स्रोत है? A) Primary / प्राथमिक B) Secondary / द्वितीयक C) Tertiary / तृतीयक D) Both Primary and Tertiary / प्राथमिक और तृतीयक दोनों 19 / 100 In which of the following great personalities’ works are verses and ideas preserved in ‘Panchvani’ and ‘Bijak’? ‘पचवाणी’ और ‘बीजक’ में निम्नलिखित में से किस महान हस्ती के छंद और विचारों को संरक्षित किया गया है? A) Mirabai / मीराबाई B) Kabir / कबीर C) Guru Nanak / गुरुनानक D) Ravidas / रविदास 20 / 100 Which of the following types of agriculture has led to large-scale deforestation and forest degradation in North-Eastern and Central India? निम्नलिखित में से किस प्रकार की कृषि के कारण उत्तर-पूर्वी और मध्य भारत में व्यापक पैमाने पर वनों की कटाई और जंगलों का क्षरण हुआ है? A) Plantation / वृक्षारोपण B) Intensive subsistence farming / गहन निर्वाह खेती C) Shifting cultivation / स्थानांतरण खेती D) Commercial agriculture / वाणिज्यिक कृषि 21 / 100 Read the Assertion (A) and Reason (R) carefully: Assertion (A): The cultural traditions of tribal societies, including their language and music, are very rich and distinctive. Reason (R): Land, forests, grasslands, and water are regarded as the joint property of the entire community, and are shared and used by everyone together. Choose the correct option from the following: अभिकथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढ़े : अभिकथन (A) : जनजातियों की सांस्कृतिक-परम्पराएँ जिसमें उनकी भाषा तथा संगीत भी शामिल है बहुत समृद्ध तथा विशिष्ट होती है। कारण (R) : जमीन, जंगल, घास के मैदान तथा पानी पूरे कुनबे की सम्पत्ति मानी जाती है, जिनका उपयोग सभी एक साथ मिल जुलकर करते है। निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनें : A) Both (A) and (R) are correct, but (R) is not the correct explanation of (A). / दोनों (A) एवं (R) सही हैं किन्तु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता। B) (A) is correct, but (R) is false. / (A) सही है किन्तु (R) गलत है। C) (A) is false, but (R) is correct. / (A) गलत है किन्तु (R) सही है। D) Both (A) and (R) are correct, and (R) is the correct explanation of (A). / दोनों (A) एवं (R) सही हैं किन्तु (R), (A) की व्याख्या करता है। 22 / 100 Who discovered China? चीन की खोज किसने की थी? A) Saint Francis Xavier (Spain) / सेंट फ्रांसिस जेवियर (स्पेन) B) Marco Polo (Italy) / मार्कोपोलो (इटली) C) Vasco da Gama (Portugal) / वास्को-डी-गामा (पुर्तगाल) D) Bering (Denmark) / बेरिंग (डेनमार्क) 23 / 100 Which of the following is an essential requirement for a democratic government? निम्नलिखित में से कौन लोकतांत्रिक सरकार के लिए आवश्यक आवश्यकता है? A) Censorship of the media / मीडिया की सेंसरशिप B) Suppression of political opposition / राजनीतिक विरोध का दमन C) Free and fair elections / स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव D) Governance by religious leaders / धार्मिक नेताओं द्वारा शासन 24 / 100 Fill in the blank with the correct option: An alert and vigilant public is essential for the development of a strong ……………… . रिक्त स्थान को सही विकल्प से भरें: एक दृढ़ ……………… का विकास करने के लिए सतर्क और सजग जनता आवश्यक है। A) Democracy / लोकतंत्र B) Oligarchy / गुटतंत्र C) Autocracy / एकतंत्र D) Monarchy / राजतंत्र 25 / 100 An active Social Science classroom motivates learners to: एक सक्रिय सामाजिक विज्ञान की कक्षा अधिगमकर्त्ताओं को प्रेरित करती है : A) Keep discussions to a minimum. / चर्चाओं को न्यूनतम रखना। B) Focus on reading the textbook. / पाठ्य-पुस्तक के पठन पर केंद्रित होना। C) Listen to lectures and rely on what is shared. / व्याख्यान को सुनना और साझा किए गए पर निर्भर रहना। D) Participate in challenging projects. / चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट में भागीदार बनना। 26 / 100 While taking a class on the topic of ‘Governance’, which of the following questions can be asked to develop both social awareness and critical thinking skills among students? ‘शासन व्यवस्था’ के विषय पर कक्षा लेते समय, विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और आलोचनात्मक विचार कौशल दोनों विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से किस प्रश्न को पूछा जा सकता है? A) List three differences between a monarchy and a democratic government. / राजतंत्र और लोकतांत्रिक सरकार के बीच के तीन अंतर सूचीबद्ध कीजिए।’ B) What are the features of a democratic government? / लोकतांत्रिक सरकार की क्या विशिष्टताएँ होती हैं?’ C) We saw that during the pandemic, the burden on the healthcare system fell disproportionately on doctors and frontline healthcare workers. In your opinion, is it justified for them to protest before the government demanding better service conditions? Support your answer with reasons. / हमने देखा कि महामारी के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था का बोझ चिकित्सकों और अगुआ स्वास्थ्य कर्मियों पर विषम रूप से ज़्यादा पडा क्या आपके विचार में बेहतर सेवा शर्तों की माँग को लेकर सरकार के समक्ष उनका प्रदर्शन करना जायज है ? अपने उत्तर का समर्थन कारण सहित कीजिए।’ D) You have observed that whenever it rains during the monsoon season, waterlogging occurs around your house. You decide to work with your neighbors to solve this problem. To which level of governance—local, state, or central—will you lodge a complaint? / आपने यह देखा है कि वर्षा ऋतु में जब भी बारिश होती है, आपके घर के आस-पास जल-जमाव हो जाता है। आप अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान निकालने का फैसला करते हैं। स्थानीय, राज्य या केन्द्र में से किस स्तर की शासन व्यवस्था के पास आप शिकायत करेंगे?’ 27 / 100 Those who opposed the reform program in Chile were: चिली में सुधार कार्यक्रम के विरोधी थे: A) Landlords / जमींदार B) Church / चर्च C) Rich people / अमीर लोग D) All of these / ये सभी 28 / 100 Which of the following personalities quoted, “Democracy is of the people, for the people, by the people”? निम्नलिखित में से किस व्यक्तित्व ने उद्धृत किया, “लोकतंत्र लोगों का, लोगों के लिए, लोगों द्वारा है” A) Mahatma Gandhi / महात्मा गांधी B) Albert Einstein / अल्बर्ट आइंस्टीन C) Abraham Lincoln / अब्राहम लिंकन D) Rabindranath Tagore / रवीन्द्रनाथ टैगोर 29 / 100 What is the other name given to the American Revenue Act of 1764? अमेरिकी राजस्व अधिनियम 1764 को दूसरा नाम क्या दिया गया है? A) Sugar Act / चीनी अधिनियम B) Stamp Act / स्टाम्प अधिनियम C) Quartering Act / क्वार्टरिंग अधिनियम D) Declaratory Act / घोषणात्मक अधिनियम 30 / 100 In Britain, in which year was universal adult suffrage recognized? ब्रिटेन में किस वर्ष सार्वजनिक वयस्क मताधिकार को मान्यता मिली? A) In 1906 / 1906 में B) In 1911 / 1911 में C) In 1928 / 1928 में D) In 1931 / 1931 में 31 / 100 In which continent is India located? भारत किस महाद्वीप में स्थित है? A) Asia / एशिया B) Europe / यूरोप C) Africa / अफ्रीका D) North America / उत्तरी अमेरिका 32 / 100 In which continent is Chile located? चिली किस महाद्वीप में स्थित है? A) Africa / अफ्रीका B) Asia / एशिया C) South America / दक्षिण अमेरिका D) North America / उत्तरी अमेरिका 33 / 100 In which year did women in England obtain adult suffrage? इंग्लैंड में महिलाओं को वयस्क मताधिकार किस वर्ष प्राप्त हुआ ? A) 1918 B) 1919 C) 1995 D) 1928 34 / 100 The two Fundamental Rights on which marginalized groups can insist, so that they are treated with dignity and equality, are: (a) Right to Equality (b) Cultural and Educational Rights (c) Right against Exploitation (d) Right to Freedom Select the correct option. दो मौलिक अधिकार जिनकी माँग पर हाशियाकृत समूह बल दे सकते हैं, ताकि उनके साथ भी गरिमामय और समानता का व्यवहार किया जाए, वे हैं: (a) समानता का अधिकार (b) सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार (c) शोषण के विरूद्ध अधिकार (d) स्वतंत्रता का अधिकार सही उत्तर का चयन कीजिए। A) (b) and (c) / (b) और (c) B) (c) and (d) / (c) और (d) C) (a), and (d) / (a), और (d) D) (a), and (b) / (a), और (b) 35 / 100 Temporary workers are employed in many factories and plants in industrial areas because: (a) Employers can hire and fire them according to their convenience. (b) Employers save on salaries and other job-related benefits provided to permanent staff. (c) Temporary workers work for long hours without demanding overtime allowances. (d) Temporary workers are more hardworking compared to permanent workers. Select the correct option: औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित कई कारखानों तथा फैक्टरियों में अस्थायी श्रमिकों को रखा जाता है, क्योंकि : (a) वे उन्हें अपनी सुविधानुसार रख और निकाल सकते है। (b) वे स्थायी कर्मियों को मिलने वाले वेतन तथा अन्य नौकरी संबंधी हित लाभों पर बचत करते हैं। (c) अस्थायी कर्मी बिना समयोपरि भत्तों की माँग किए लंबे समय तक काम करते है। (d) स्थायी कर्मियों की तुलना में अस्थायी कर्मी अधिक परिश्रमी होते हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए। A) (b), (c), and (d) / (b), (c) और (d) B) (a), (b), and (d) / (a), (b) और (d) C) (a), (b), (c), and (d) / (a), (b), (c) और (d) D) (a), (b), and (c) / (a), (b) और (c) 36 / 100 Where is the headquarters of ‘SAARC’ located? ‘सार्क’ का मुख्यालय कहाँ स्थित है ? A) Dhaka / ढाका B) Kathmandu / काठमांडू C) New Delhi / नई दिल्ली D) Islamabad / इस्लामाबाद 37 / 100 Which of the following acts are recognized as violations under the ‘Scheduled Castes and Scheduled Tribes (Prevention of Atrocities) Act, 1989’? A. Violence against members of Scheduled Castes by ‘upper caste’ people. B. Forcing a member of the Scheduled Caste community to consume an obnoxious substance. C. Allowing non-tribal timber traders to exploit tribal land. D. Marrying a member of the Scheduled Caste community. Select the correct option: निम्नलिखित में से किन घटनाओं की पहचान ‘अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम, 1989 के उल्लंघन के रूप में की गई’ ? A. ‘ऊँची जाति’ के लोगों द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के विरुद्ध हिंसा। B. अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्य को आपत्तिजनक पदार्थ खाने के लिए बाध्य करना। C. ग़ैर-आदिवासी लकड़ी व्यापारियों को जनजातीय भूमि के दोहन की अनुमति देना। D. अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्य से विवाह करना। सही विकल्प का चयन कीजिए : A) A, B and D / A, B और D B) A, C and D / A, C और D C) A, B, C and D / A, B, C और D D) A, B and C / A, B और C 38 / 100 Where was the famous personality Nelson Mandela from? प्रसिद्ध व्यक्तित्व नेल्सन मंडेला कहाँ से थे? A) Ghana / घाना B) South Africa / दक्षिण अफ्रीका C) Colombia / कोलंबिया D) Myanmar / म्यांमार 39 / 100 The Lower House is …………. निम्न सदन है …………. A) Lok Sabha / लोकसभा B) Rajya Sabha / राज्यसभा C) High Court / उच्चन्यायालय D) Supreme Court / सर्वोच्चन्यायालय 40 / 100 When was the World Trade Organization (WTO) established? विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई ? A) 1994 B) 1995 C) 1996 D) 1998 41 / 100 Which type of railway line is constructed in mountainous regions? पर्वतीय भाग में किस प्रकार के रेलमार्ग बनाए गए है? A) Broad gauge / बड़ी लाइन B) Narrow gauge / सँकडी लाइन C) Meter gauge / मीटर गेज D) None of these / इनमें से कोई नहीं 42 / 100 Which of the following countries fought in World War II? 1. Italy 2. France 3. Soviet Union 4. Japan निम्नलिखित में से कौन सा देश द्वितीय विश्व युद्ध में लड़ा था? 1. इटली 2. फ़्रांस 3. सोवियत संघ 4. जापान A) 1 and 2 / 1 और 2 B) 1,2, and 3 / 1,2, और 3 C) 1,3 and 4 / 1,3 और 4 D) 1,2,3, and 4 / 1,2,3, और 4 43 / 100 The foundational challenge includes: मूलभूत चुनौती में शामिल हैं: A) Bringing down the existing non-democratic regime. / मौजूदा गैर-लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को खत्म करना। B) Strengthening the institutions and practices of democracy. / लोकतंत्र की संस्थाओं और प्रथाओं को मजबूत करना। C) Establishing a sovereign and functional state. / एक संप्रभु एवं कार्यात्मक राज्य की स्थापना करना। D) All of these / ये सभी 44 / 100 The Kosi River, known as the ‘Sorrow of Bihar’, originates in: कोशी नदी, जो बिहार की शोक कहलाती है, का उद़गम स्थल है ? A) In India / भारत में B) In Nepal / नेपाल में C) In China / चीन में D) In Bangladesh / बांग्लादेश में 45 / 100 From which country’s constitution are the Directive Principles of State Policy taken in the Indian Constitution? भारतीय संवधिान में नीति निर्देशक तत्व किस देश से लिया गया है? A) South Africa / द० अफ्रिका B) Ireland / आयरलैण्ड C) America / अमेरिका D) Russia / रूस 46 / 100 In the world, India ranks top in the production of which of the following? विश्व में भारत किसके उत्पादन में शीर्ष पर है? A) Nickel / निकेल B) Uranium / यूरेनियम C) Mica / अभ्रक D) Manganese / मैंगनीज 47 / 100 96.5 percent of the total volume of the world’s water exists as _________ and only 2.5 percent exists as _________. दुनिया के पानी की कुल मात्रा का 96.5 प्रतिशत _________ के रूप में मौजूद है और केवल 2.5 प्रतिशत _________ के रूप में मौजूद है। A) Fresh water, Oceans / मीठे पानी, महासागर B) Oceans, Fresh water / महासागर, मीठे पानी C) Groundwater, Oceans / भूजल, महासागर D) None of these / इनमें से कोई नहीं 48 / 100 Who was the first Santhal to take up arms against the British? पहला संथाली जिसने अंग्रेजो पर हथियार उठाया था। A) Sidhu / सिद्धू B) Kanhu / कान्हू C) Tilka Manjhi / तिलका मॉंझी D) Birsa Munda / बिरसा मुंडा 49 / 100 Identify the atmospheric layer based on the given characteristics A and B: A. Meteorites entering from space burn up in this layer. B. Temperature decreases with increasing height in this layer. दिए गए लक्षणों A और B के आधार पर वायुमंडलीय परत की पहचान करें : A. अंतरिक्ष से प्रवेश करने वाले उल्का-पिंड इस परत में आने पर जल जाते हैं। B. इस परत में बढ़ती ऊँचाई के साथ तापमान घटता है। A) Troposphere / क्षोभमंडल B) Stratosphere / समतापमंडल C) Mesosphere / मध्यमंडल D) Thermosphere / बाह्य वायुमंडल 50 / 100 Which state has the largest forest cover area in India? किस राज्य में वन का सबसे अधिक विस्तार है? A) Kerala / केरल B) Karnataka / कर्नाटक C) Madhya Pradesh / मध्य प्रदेश D) Uttar Pradesh / उत्तर प्रदेश 51 / 100 Diseases that spread from one person to another through water, food, air, etc. are called: वे बीमारियाँ जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को जल, भोजन, वायु इत्यादि से फैलती है, उसे : A) Communicable diseases / संचारणीय बीमारियाँ कहते हैं। B) Acquired diseases / उपार्जित बीमारियाँ कहते हैं। C) Congenital diseases / जन्मजात बीमरियाँ कहते हैं। D) Genetic diseases / आनुवंशिक बीमारियाँ कहते हैं। 52 / 100 In the context of social justice, what is meant by the term “Affirmative Action”? सामाजिक न्याय के संदर्भ में, “सकारात्मक कार्रवाई” शब्द का क्या अर्थ है? A) Implementing policies to benefit privileged people / विशेषाधिकार प्राप्त लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए नीतियां लागू करना B) Providing equal opportunities to all individuals / सभी व्यक्तियों को समान अवसर प्रदान करना C) Taking specific measures for the upliftment of disadvantaged groups / वंचित समूहों के उत्थान के लिए विशिष्ट उपाय करना D) Promoting a merit-based system in education / शिक्षा में योग्यता आधारित प्रणाली को बढ़ावा देना 53 / 100 Which type of transportation uses underground tunnels to carry people and goods? किस प्रकार का परिवहन लोगों और सामानों को ले जाने के लिए भूमिगत सुरंगों का उपयोग करता है? A) Water transport / जल परिवहन B) Rail transport / रेल परिवहन C) Road transport / सड़क परिवहन D) Subway transport / सबवे परिवहन 54 / 100 Who proposed the following theory? ”All children pass through the same sequence of development, but at different rates. Therefore, a teacher should plan activities not for the entire class as a whole, but for individual children and small groups.” निम्नलिखित सिद्धांत किसने दिया है? ”सभी बच्चे विकास के समान अनुक्रम से गुजरते हैं, लेकिन विभिन्न दरों से। इसलिए शिक्षक को पूरी तरह से कक्षा के लिए नहीं बल्कि व्यक्तिगत बच्चों और छोटे समूहों के लिए गतिविधियों की योजना बनानी चाहिए।” A) C. L. Ogden / सी० एल० ओग्डेन B) D. Purcell / डी० पर्सेल C) J. H. Bell / जे० एच० बेल D) J. Piaget / जे० पियाजे 55 / 100 Which of the following is not a type of commercial farming? इनमें से कौन व्यावसायिक खेती नहीं है? A) Commercial grain farming / वाणिज्यिक अनाज B) Mixed farming / मिश्रित C) Organic farming / कार्बनिक D) Plantation agriculture / वृक्षारोपण 56 / 100 When several political parties compete for political power and are more or less equally influential, the party system is called a ________. जब कई राजनीतिक दल राजनीतिक सत्ता के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं और कमोबेश वे समान रूप से प्रभावशाली होते हैं तो पार्टी प्रणाली को _______ कहा जाता है A) Single-party system / एकल पार्टी प्रणाली B) Dual party system / दोहरी पार्टी प्रणाली C) Two-party system / दो दलीय प्रणाली D) Multi-party system / बहुदलीय प्रणाली 57 / 100 Which of the following institutions is an institution of parliamentary democracy? निम्नलिखित में से कौन सी संस्था संसदीय लोकतंत्र की संस्था है? A) State Legislative Assembly / राज्य विधानसभा B) Lok Sabha / लोकसभा C) Election Commission / चुनाव आयोग D) All of these / ये सभी 58 / 100 What is the full form of the term ‘SPM’ in pollution? प्रदूषण मे ‘SPM’ शब्द का पूर्णरूप क्या होता है? A) Suspended Pollution Matter / सस्पेन्टेड पौल्युशन मेटर B) Suspended Particulate Matter / सस्पेन्टेड पार्टीकुलेट मैटर C) Solid Pollution Matter / सालिड पौल्युशन मैटर D) Solid Particulate Matter / सालिड पार्टीकुलेट मैटर 59 / 100 Today in India, hydroelectric power contributes approximately ____% of the total electricity produced. आज भारत में जलविद्युत शक्ति लगभग योगदान करती है। उत्पादित कुल बिजली का ___%। A) 100 B) 75 C) 22 D) 25 60 / 100 Which of the following are primary activities? निम्नलिखित में से कौन सी प्राथमिक गतिविधियाँ हैं? A) Agriculture / कृषि B) Mining / खनन C) Fishing / मत्स्य पालन D) All of these / ये सभी 61 / 100 What is the height of India’s highest peak, K2? भारत के सबसे ऊँचे शिखर K2 की ऊँचाई कितनी है ? A) 8848 meters / मीटर B) 8611 meters / मीटर C) 8598 meters / मीटर D) 8172 meters / मीटर 62 / 100 Machinery and vehicles are examples of ______ मशीनरी और वाहन ______ के उदाहरण हैं A) Human-made resources / मानव निर्मित संसाधन B) Human resources / मानव संसाधन C) Sustainable development / सतत विकास D) Conservative resources / रूढ़िवादी संसाधन 63 / 100 Name the river on which the Bhakra-Nangal project is situated: उस नदी का नाम बताइये जिस पर भाखड़ा-नांगल परियोजना स्थित है: A) Krishna / कृष्ण B) Godavari / गोदावरी C) Sutlej / सतलुज D) Mahanadi / महानदी 64 / 100 What was Christopher Columbus searching for? कोलंबस किस चीज की खोज कर रहा था? A) Gold / सोना B) Silk / रेशम C) Spices / मसाले D) All of the above / उपरोक्त सभी 65 / 100 The creation/abolition of the Legislative Council is defined under Article ………… of the Constitution of India. विधान परिषद् की स्थापना को भारत के संविधान के अनुच्छेद ………… में परिभाषित किया गया है। A) 169 B) 170 C) 172 D) 175 66 / 100 Who developed the light and fast-sailing ship called the “Caravel”? हल्के और तेज चलने वाले जहाज “कैरावल” को किसने बनाया था? A) The Portuguese / पुर्त्तगालियों ने B) The Greeks / यूनानियों ने C) The Dutch / डचों ने D) The Japanese / जापानियों ने 67 / 100 How many non-permanent members are there in the UN Security Council? सुरक्षा परिषद में कितने अस्थाई सदस्य होते हैं? A) 10 B) 12 C) 15 D) 8 68 / 100 When was the first Factory Act passed in England? इंग्लैंड में पहला फैक्टरी कानून कब पारित किया गया ? A) 1802 B) 1803 C) 1804 D) 1805 69 / 100 Which gas was responsible for the Bhopal Gas Tragedy? भोपाल गैस त्रासदी के लिए जिम्मेवार गैस था? A) Methyl Isocyanate / मिथाइल आइसोसाइनेट B) Ammonia / अमोनिया C) Carbon Monoxide / कार्बन मोनोऑक्साइड D) Nitrous Oxide / नाइट्रस ऑक्साइड 70 / 100 What is a challenge to democracy in India? भारत में लोकतंत्र की क्या चुनौती है? A) Terrorism / आतंकवाद B) Casteism / जातिवाद C) Dynastism / परिवारवाद D) All of these / इनमें सभी 71 / 100 Which waterway is called the “Waterway of Peninsular India”? भारत में किस जलमार्ग को “प्रायद्वीपीय भारत का जलमार्ग” कहा जाता है? A) Yamuna River / यमुना नदी B) Godavari River / गोदावरी नदी C) Brahmaputra River / ब्रह्मपुत्र नदी D) Ganga River / गंगा नदी 72 / 100 Statement (A): Chola temples were the centers of religious, social, and cultural life. Statement (B): Chola bronze sculptures were of deities, but some sculptures were also of devotees. कथन (A) : चोल मंदिर धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन के केन्द्र थे। कथन (B) : चोल काँस्य प्रतिमाएँ देवी देवताओं की थी पर कुछ प्रतिमाएँ भक्तों की भी थी। A) (A) is correct, but (B) is incorrect. / (A) सही है, किन्तु (B) गलत है। B) (A) is incorrect, but (B) is correct. / (A) गलत है, किन्तु (B) सही है। C) Both (A) and (B) are correct, and (B) is the correct explanation of (A). / (A) एवं (B) दोनों सही हैं और (A) का सही स्पष्टीकरण (B) है। D) Both (A) and (B) are correct, but (B) is not the correct explanation of (A). / (A) एवं (B) दोनों सही हैं, किन्तु (A) का सही स्पष्टीकरण (B) नहीं है। 73 / 100 Which form of governance provides greater opportunities to lead a dignified life? गरिमापूर्ण जीवन व्यतीत करने को अधिक अवसर किस शासन व्यवस्था में है? A) Monarchy / राजतंत्र में B) Democracy / लोकतंत्र में C) Military rule / सैन्यतंत्र में D) All of these / इनमें सभी 74 / 100 Which of the following minerals is contained in monazite sand? (Textbook) निम्नलिखित में से कौन सा खनिज मोनाज़ाइट रेत में निहित है? (पाठ्यपुस्तक) A) Oil / तेल B) Uranium / यूरेनियम C) Thorium / थोरियम D) Coal / कोयला 75 / 100 While discussing ‘Equality’ in a Social Science classroom, the objective should be: A. To address issues related to dignity with the learners. B. To sensitize learners towards respecting everyone. C. To base the discussion on values reflected in the Constitution. D. To explain that every kind of difference leads to inequality. Choose the correct option: सामाजिक विज्ञान की कक्षा में ‘समानता’ पर चर्चा करते समय उद्देश्य होना चाहिए : A. अधिगमकर्त्ताओं के साथ गरिमा से जुड़े मुद्दों को संबोधित करना। B. सभी का सम्मान करने के प्रति अधिगमकर्त्ताओं को संवेदनशील बनाना। C. संविधान में परिलक्षित मूल्यों पर आधारित होना। D. यह समझाना कि हर तरह का अंतर असमानता की तरफ ले जाता है। सही विकल्प की तरफ ले जाता है। A) A, B, and C are correct. / A, B, C सही हैं। B) A, B, and D are correct. / A, B, D सही हैं। C) A, C, and D are correct. / A, C, D सही हैं। D) B, C, and D are correct. / B, C, D सही हैं। 76 / 100 State whether the following statement is true or false – “In India, democracy has strengthened the claims of disadvantaged and discriminated castes for equal status and equal opportunity.” बताएं कि नीचे दिया गया कथन सही है या गलत – “भारत में लोकतंत्र ने वंचित और भेदभाव वाली जातियों के समान दर्जे और समान अवसर के दावों को मजबूत किया है।” A) The statement is true / कथन सत्य है B) The statement is false / कथन गलत है C) The statement is ambiguous / कथन में अस्पष्टता D) None of these / इनमें से कोई नहीं 77 / 100 “The Mid-Day Meal Scheme has helped in reducing caste prejudices among students and promoted social justice.” Explain the statement by selecting the correct option. A. Children of all castes eat together. B. In many places, Dalit women are employed to cook the meals. C. Enrolment of poor children in schools has increased manifold. D. School dropout rates have decreased. Options: मध्यान भोजन योजना ने विद्यार्थियों में जातिगत पूर्वाग्रहों को कम करने में सहायता की है तथा सामाजिक न्याय को बढ़ावा दिया है।” सही विकल्प के चयन द्वारा कथन को समझाइए। A. सभी जातियों के बच्चे साथ-साथ खाते हैं। B. कई स्थानों में, दलित महिलाओं को खाना पकाने के लिए रखा गया है। C. स्कूलों में गरीब बच्चों का प्रवेश लेना कई गुना बढ़ गया है। D. स्कूल छोड़ने की दरों में कमी आई है। विकल्प : A) A, B, and D / A, B और D B) A, C, and D / A, C और D C) A, B, C, and D / A, B, C और D D) A, B, and C / A, B और C 78 / 100 Consider the following assessment question: ‘In what ways can people participate in a democracy?’ Given below are a few answers provided by students. Which answer demonstrates the student’s ability to understand the question and provide a comprehensive, ‘subject-appropriate’ response? निम्नलिखित मूल्याकंन संबंधी प्रश्न पर विचार कीजिए: ‘लोकतंत्र में लोग किन-किन तरीकों से भागीदारी कर सकते हैं?’ विद्यार्थियों द्वारा दिए कुछ उत्तरों को नीचे दिया गया है। कौन-सा उत्तर विद्यार्थी के प्रश्न को समझने और एक समावेशी ‘विषयानुकूल’ उत्तर देने की क्षमता का प्रदर्शन करता है? A) ‘Some key elements that influence the working of a democratic government are— public participation, resolution of conflict, and commitment to equality and justice.’ / लोकतांत्रिक सरकार के संचालन को प्रभावित करने वाले कुछ मुख्य तत्त्व हैं— जन भागीदारी, संघर्ष का समाधान और समानता व न्याय के प्रति प्रतिबद्धता।’ B) ‘Voting, rallies, dharnas (protests), and social movements.’ / मतदान, धरना, रैली सामाजिक आंदोलन।’ C) ‘By voting in elections.’ / चुनाव में मतदान द्वारा।’ D) ‘In a democracy, people participate by voting in elections. All governments are elected for a fixed period. In India, this period is five years.’ / लोकतंत्र में, लोग चुनाव में मतदान द्वारा भागीदारी करते हैं। सभी सरकारें एक निर्धारित समय के लिए चुनी जाती हैं। भारत में यह अवधि पाँच वर्ष की है। 79 / 100 Which oceans are connected by the Panama Canal? पनामा नहर किन सागरों से जुड़ती है? A) Atlantic and Indian / अटलांटिक और भारतीय B) Pacific and Indian / प्रशांत और भारतीय C) Atlantic and Pacific / अटलांटिक और प्रशांत D) Mediterranean Sea and Red Sea / भूमध्य सागर और लाल सागर 80 / 100 In which state are the Hutti Gold Mines located? हुत्ती सोने की खदानें किस राज्य में स्थित हैं? A) Karnataka / कर्नाटक B) Tamil Nadu / तमिलनाडु C) Andhra Pradesh / आंध्र प्रदेश D) Maharashtra / महाराष्ट्र 81 / 100 Railway lines are now being extensively constructed in hilly/mountainous regions. Select the most appropriate reason. पहाड़ी क्षेत्रों में अब रेलमार्ग का विस्तृत निर्माण हो रहा है। अति उपयुक्त कारण का चयन कीजिए। A) Mountains are highly degraded/eroded. / पहाड़ महा-क्षयित है। B) Mountainous people are building the railways. / पहाड़ी लोग रेलमार्गों को बना रहे है। C) Advanced technology has been developed to make this possible. / इसे संभव करने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी का विकास हुआ है। D) Construction of railways is easy in the mountains. / पहाड़ों में रेलमार्गों का निर्माण आसान होता है। 82 / 100 Which of these values enjoys both moral and legal recognition in a democracy? इनमें से किन मूल्यों को लोकतंत्र में नैतिक और कानूनी मान्यता प्राप्त है? A) Gender equality / लैंगिक समानता B) Caste-based equality / जाति-आधारित समानता C) Economic equality / आर्थिक समानता D) Both (A) and (B) / दोनों (ए) और (बी) 83 / 100 Read the given statements A and B and select the correct answer: A. Critical thinking fosters the formation of ideas and the application and extension of concepts. B. It does not help in understanding and evaluating the arguments and beliefs of others. दिए गए कथनों A और B को पढि़ए और सही उत्तर का चयन कीजिए: A. आलोचनात्मक सोच धारणाओं के निर्माण तथा विचारों के अनुप्रयोग और विस्तार को बढ़ावा देती है। B. यह दूसरों के तर्कों और विश्वासों को समझने और मूल्यांकन करने में मदद नहीं करती है। A) A is true and B is false / A सत्य है और B असत्य है B) A is false and B is true / A असत्य है और B सत्य है C) Both A and B are false / A और B दोनों असत्य है D) Both A and B are true / A और B दोनों सत्य है 84 / 100 Which of the following is not a natural resource? निम्नांकित में कौन प्राकृतिक संसाधन नहीं है ? A) Forests / वन B) Rivers / नदियाँ C) Cities / नगर D) Soil / मिट्टी 85 / 100 Soil falls under the following category: मिट्टी निम्न श्रेणी में आती है: A) Living organism / जीवित जीव B) Non-living matter / निर्जीव जीव C) Neutral organism / तटस्थ जीव D) All of these / सभी 86 / 100 Carefully prepared changes in ________ can help discourage wrong political practices and encourage good ones, but these changes alone cannot overcome the challenges of democracy. ________ में सावधानीपूर्वक तैयार किए गए परिवर्तन गलत राजनीतिक प्रथाओं को हतोत्साहित करने और अच्छे लोगों को प्रोत्साहित करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन ये परिवर्तन स्वयं लोकतंत्र की चुनौतियों को दूर नहीं कर सकते हैं। A) Law / कानून B) Bureaucracy / नौकरशाही C) Culture / संस्कृति D) None of the above / उपरोक्त में से कोई नहीं 87 / 100 Which of the following trees is found in mountain forests? इनमें से कौन सा वृक्ष पर्वतीय वन में पाया जाता है? A) Chestnut / चेस्टनट B) Arjun / अर्जुन C) Sandalwood / चंदन D) Shisham / शीशम 88 / 100 In terms of area, China is the ____ largest country in the world. क्षेत्रफल के हिसाब से चीन दुनिया का ____ सबसे बड़ा देश है। A) Second / दूसरा B) Fourth / चौथा C) Seventh / सातवाँ D) Tenth / दसवां 89 / 100 In India, electoral constituencies are divided on the basis of: भारत में निर्वाचन क्षेत्र बाँटा गया है- A) Population / जनसंख्या के आधार पर B) Area / क्षेत्र के आधार पर C) According to the wishes of the elected representatives / जनप्रतिनिधियों के इच्छानुसार D) None of these / इनमें से कोई नहीं 90 / 100 Which of the following features are common to both the Indian and Belgian forms of power-sharing arrangements? A. Power is shared among governments at different levels. B. Power is shared among different organs of government. C. Power is shared among different social groups. D. Power is shared among different political parties and takes the form of competition. निम्नलिखित में से कौन सी विशेषताएं भारतीय और बेल्जियम के सत्ता-साझाकरण व्यवस्था के रूपों में आम हैं? A. सत्ता विभिन्न स्तरों पर सरकारों के बीच साझा की जाती है। B. सत्ता सरकार के विभिन्न अंगों के बीच साझा की जाती है। C. शक्ति विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच साझा की जाती है। D. सत्ता विभिन्न दलों के बीच साझा की जाती है और प्रतिस्पर्धाका रूप ले लेती है। A) A, B, C, D B) B, C and D C) A and C D) A, C and D 91 / 100 ‘Forest Satyagraha’ in the United Province (present-day Uttar Pradesh) was led by: संयुक्त प्रांत (उत्तर प्रदेश) में ‘वन सत्याग्रह’ का नेतृत्व किया गया था: A) Sarojini Naidu / सरोजिनी नायडू B) Mahatma Gandhi / महात्मा गांधी C) Jawaharlal Nehru / जवाहरलाल नेहरू D) Rabindranath Tagore / रवीन्द्रनाथ टैगोर 92 / 100 An example of a man-made resource is: मानव निर्मित संसाधनों का उदाहरण है: A) Wind energy / पवन ऊर्जा B) Coal / कोयला C) Buildings / इमारतें D) Forest / जंगल 93 / 100 The earliest manuscripts were written on _______. सबसे पुरानी पांडुलिपियां _______ पर लिखी गई थीं। A) Palm leaves / ताड़ पत्रों B) Stones / पत्थरों C) Paper / कागज D) Wood / लकड़ी 94 / 100 Which of the following are misconceptions regarding Social Science? A. It is a non-utility/useless subject. B. Natural sciences are superior to social sciences. C. It excessively rewards the rote memorization of ‘facts’. D. Career options for students specializing in Social Science are limited only to academia. Select the correct option: निम्नलिखित में से कौनसी सामाजिक विज्ञान के संदर्भ में भ्रांत-धारणाएँ हैं? A. यह एक ग़ैर-उपयोगी विषय है। B. प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान से श्रेष्ठ हैं। C. यह अतिशय ‘तथ्यों’ को रटने पर पुरस्कृत करता है। D. सामाजिक विज्ञान में विशेषज्ञता प्राप्त विद्यार्थियों के नौकरी के विकल्प केवल अकादमी (शिक्षाविदों) में ही हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए: A) A, B and C / A, B और C B) B and C / B और C C) A, B, C and D / A, B, C और D D) A, C and D / A, C और D 95 / 100 The lines drawn on a globe are known as latitudes and longitudes. What purpose do these lines serve? एक ग्लोब पर खींची गई रेखाओं को अक्षांश और देशांतर के रूप में जाना जाता है। ये रेखाएँ किस उद्देश्य को पूरा करती है। A) To locate places on the Earth / पृथ्वी पर स्थानों को ढूंढने के लिये B) To make the globe look beautiful / ग्लोब को सुंदर बनाने के लिये C) These are furrows/lines on the Earth indicating physical features / ये पृथ्वी पर हल-रेखाऍ हैं तथा पृथ्वी की भौतिक विशेषताओं को इंगित करती हैं D) To create designs on the globe / ग्लोब पर डिजाइन बनाने के लिये 96 / 100 Assessment in Social Science should emphasize: सामाजिक विज्ञान में आंकलन को बल देना चाहिए: A) Identifying those learners who are failing. / उन अधिगमकर्त्ताओं की पहचान करना जो असफल हो रहे हैं। B) Testing the writing ability of learners in the classroom. / अधिगमकर्त्ताओं की कक्षा में लेखन की क्षमता को जाँचना। C) Measuring the ability of learners to recall information. / अधिगमकर्त्ताओं के सूचना को याद रखने का मापन करना। D) Evaluating the ability of learners to connect their learning with various daily life situations. / अपने अधिगम को विभिन्न दैनिक परिस्थितियों से जोड़ने की अधिगमकर्त्ताओं की क्षमता का मूल्यांकन करना। 97 / 100 What was the representation of women in the 15th Lok Sabha? 15 वीं लोकसभा में महिलाओं की कितनी भागीदारी थी ? A) 0.10680000000000001 B) 0.15 C) 0.33 D) 0.5 98 / 100 Who among the following moved the main resolution on the Non-Cooperation Movement during the annual session of the Congress at Nagpur in 1920? 1920 के नागपुर में कांग्रेस के वार्षिक सत्र के दौरान असहयोग आंदोलन पर मुख्य प्रस्ताव निम्नलिखित में से किसने प्रस्तुत किया? A) Jawaharlal Nehru / जवाहरलाल नेहरू B) J. M. Sengupta / जे एम सेनगुप्ता C) M. K. Gandhi / एम के गांधी D) C. R. Das / सी आर दास 99 / 100 In which ocean does La Niña originate? ला नीना किस महासागर में उत्पन्न होती है ? A) Indian Ocean / हिन्द महासागर B) Pacific Ocean / प्रशांत महासागर C) Atlantic Ocean / अटलांटिक महासागर D) Arctic Ocean / आर्कटिक महासागर 100 / 100 Which of the following is true about the weaknesses of the League of Nations? लीग ऑफ नेशंस की कमजोरियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा सत्य है? A) The League’s ability to impose economic sanctions paralyzed it. / आर्थिक प्रतिबंध लगाने में लीग की क्षमता ने इसे पंगु बना दिया। B) Because very few nations from the losing side of World War I joined, it lacked legitimacy. / क्योंकि प्रथम विश्व युद्ध के हारने वाले पक्ष से बहुत कम राष्ट्र शामिल हुए, इसमें वैधता का अभाव था। C) The League had no military force of its own and had to rely on member states for troops. / लीग के पास कोई सैन्य बल नहीं था, और उसे सैनिकों के लिए सदस्य राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। D) The League required approval from only one-third of its members for any international intervention. / लीग को किसी भी अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप के लिए केवल एक तिहाई अनुमोदन की आवश्यकता थी। Your score isThe average score is 0% 0% Restart quiz Please Rate The Test Send feedback Follow for Updates: Telegram WhatsApp Instagram Share is Caring: Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on X (Opens in new window) X Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Reddit (Opens in new window) Reddit Related
Bihar STET Paper-1 PYQs Bihar STET Paper 1 Physical Education 19-10-2025 Previous Year Question Paper