0% 1 votes, 3 avg 2 UP Ass. Prof. Economics (19/04/2026-S2) PYQs UPESSC Assistant Professor Re-Exam 2022- Economics (Held on Shift-2, 19 April 2026) Previous Year Question Paper 1 / 70 A point in the Edgeworth Box represents a particular ______ pattern of two goods between the two consumers. एजवर्थ बॉक्स में एक बिंदु, दो उपभोक्ताओं के बीच दो वस्तुओं के एक विशिष्ट ______ पैटर्न को दर्शाता है। A) Income / आय B) Consumption / उपभोग C) Distribution / वितरण D) Production / उत्पादन 2 / 70 The law of diminishing marginal utility implies that the marginal utility curve : सीमांत उपयोगिता ह्रास नियम यह दर्शाता है कि सीमांत उपयोगिता वक्र : A) Slopes upward due to increasing satisfaction / बढ़ती संतुष्टि के कारण ढलान ऊपर की ओर होती है B) Slopes downward, equivalent to total utility curve being concave / ढलान नीचे की ओर होती है, जो कुल उपयोगिता वक्र के अवतल होने के समान है C) Remains constant across all units consumed / उपभोग की गई सभी इकाइयों में स्थिर रहता है D) Slopes downward only after the point of satiation / तृप्ति बिंदु के बाद ही ढलान नीचे की ओर होती है 3 / 70 The characteristic of Oligopoly is : अल्पाधिकार की विशेषता है : A) Firms operate independently ignoring rivals / फर्मों स्वतंत्र रूप से काम करते हुए प्रतिद्वंद्वियों की अनदेखी करती हैं B) Price-taking behaviour by all firms / सभी फर्मों द्वारा मूल्य-ग्रहण व्यवहार C) Absence of barriers to entry / प्रवेश के अवरोधों का अभाव D) Strategic interaction among firms / फर्मों के बीच रणनीतिक अंतःक्रिया 4 / 70 Which of the following can not be a “U-shaped” curve ? निम्नलिखित में से कौन-सा “U-आकार” का वक्र नहीं हो सकता ? A) Average Variable Cost curve / औसत परिवर्तनशील लागत वक्र B) Average Fixed Cost curve / औसत स्थिर लागत वक्र C) Average Cost curve / औसत लागत वक्र D) Marginal Cost curve / सीमान्त लागत वक्र 5 / 70 Differentiated products are the key characteristic of which market ? विभेदित उत्पाद किस बाज़ार की मुख्य विशेषता है ? A) Perfect competition / पूर्ण प्रतियोगिता B) Monopoly / एकाधिकार C) Oligopoly / अल्पाधिकार D) Monopolistic competition / एकाधिकारात्मक प्रतियोगिता 6 / 70 In terms of welfare, who gave the statement that welfare is improved when ‘the greatest good is secured for the greatest number’ ? कल्याण के संदर्भ में यह किसका कथन है कि कल्याण तब बेहतर होता है जब ‘अधिकतम लोगों के लिए अधिकतम भलाई सुनिश्चित हो’ ? A) Adam Smith / एडम स्मिथ B) J. Bentham / जे. बेंथम C) Amartya Sen / अमर्त्य सेन D) K.J. Arrow / के.जे. एरो 7 / 70 The mathematical expression of consumer equilibrium can be written as MU₁/P₁=MU₂/P₂=MU₃/P₃ . This expression is equal to : उपभोक्ता संतुलन का गणितीय सूत्र MU₁/P₁=MU₂/P₂=MU₃/P₃ के रूप में लिखा जा सकता है। यह सूत्र बराबर है : A) The marginal rate of substitution / प्रतिस्थापन की सीमांत दर B) The price elasticity of demand / मांग की मूल्य लोच C) The marginal utility of money / मुद्रा की सीमांत उपयोगिता D) The total utility per Rupee / प्रति रुपया कुल उपयोगिता 8 / 70 “An increase in some inputs relative to other fixed inputs will, in a given state of technology, cause output to increase, but after a point the extra output resulting from the same additions of extra inputs will become less and less.” This statement was given by : “कुछ इनपुट्स में अन्य स्थिर इनपुट्स की तुलना में वृद्धि, प्रौद्योगिकी की एक निश्चित अवस्था में, उत्पादन बढ़ाएगी; लेकिन एक बिंदु के बाद, अतिरिक्त इनपुट्स की उसी मात्रा से प्राप्त अतिरिक्त उत्पादन कम होता जाएगा।” यह कथन किसके द्वारा दिया गया है ? A) Richard G. Lipsey / रिचर्ड जी. लिपसी B) Joan Robinson / जोन रॉबिन्सन C) Paul A. Samuelson / पॉल ए. सैमुअलसन D) Alfred Marshall / अल्फ्रेड मार्शल 9 / 70 In monopoly, the marginal revenue will be negative when demand is ______. एकाधिकार में, सीमांत राजस्व ऋणात्मक होगा, जब माँग ______ होगी। A) Elastic / लोचशील B) Inelastic / बेलोजदार C) Unit elastic / इकाई लोचशील D) Indefinite / अनिश्चित 10 / 70 When the price of a normal good increases, the substitution effect and income effect : जब किसी सामान्य वस्तु का मूल्य बढ़ता है, प्रतिस्थापन प्रभाव और आय प्रभाव : A) Work in opposite directions, with substitution effect dominating. / विपरीत दिशाओं में काम करते हैं, जिसमें प्रतिस्थापन प्रभाव हावी रहता है। B) Work in opposite directions, with income effect dominating. / विपरीत दिशाओं में काम करते हैं, जिसमें आय प्रभाव हावी रहता है। C) Both work to reduce quantity demanded, reinforcing each other. / दोनों एक-दूसरे को मजबूत करते हुए, माँग की मात्रा को कम करने के लिए काम करते हैं। D) Only the substitution effect operates; income effect is negligible. / केवल प्रतिस्थापन प्रभाव कार्य करता है; आय प्रभाव नगण्य है। 11 / 70 During a depression, which type of monetary policy is adopted ? आर्थिक मंदी के दौरान किस प्रकार की मौद्रिक नीति अपनाई जाती है ? A) Expansionary Monetary Policy / विस्तारवादी मौद्रिक नीति B) Contractionary Monetary Policy / संकुचनकारी मौद्रिक नीति C) Tight Monetary Policy / सख्त मौद्रिक नीति D) Restrictive Monetary Policy / प्रतिबंधात्मक मौद्रिक नीति 12 / 70 In classical theory of output and employment, the independence of real variables from changes in money supply and nominal variables is called : उत्पादन और रोजगार के प्रतिष्ठित सिद्धांत में, मुद्रा आपूर्ति और नाममात्र चरों में परिवर्तन से, वास्तविक चरों की स्वतंत्रता कहलाती है : A) Say’s law of markets / से (Say) का बाज़ार नियम B) Classical dichotomy / प्रतिष्ठित द्विभाजन C) Non-neutrality of money / मुद्रा की गैर-तटस्थता D) Quantity theory of money / मुद्रा का परिमाण सिद्धांत 13 / 70 Keynes believed that an economy may attain equilibrium level of output : कीन्स का मानना है कि एक अर्थव्यवस्था उत्पादन के संतुलन स्तर को प्राप्त कर सकती है : A) Only at the full employment level of output / केवल पूर्ण रोजगार स्तर पर ही B) Below the full employment level of output / पूर्ण रोजगार स्तर से नीचे C) Only above the full employment level of output / केवल पूर्ण रोजगार स्तर से ऊपर D) Only if prices were inflexible / केवल तभी जब कीमतें अनम्य हों 14 / 70 The Phillips curve shows the relationship between ______. फिलिप्स वक्र ______ के बीच संबंध को दर्शाता है। A) Interest rates and investment levels / ब्याज दरें और निवेश स्तर B) Government spending and GDP growth / सरकारी खर्च और जीडीपी वृद्धि C) Inflation and unemployment rate / मुद्रास्फीति और बेरोजगारी दर D) Inflation and economic growth rate / मुद्रास्फीति और आर्थिक विकास दर 15 / 70 If labour productivity grows at 3 percent per year, a 3 percent wage increase will result in : यदि श्रम उत्पादकता प्रति वर्ष 3 प्रतिशत की दर से बढ़ती है, तो 3 प्रतिशत वेतन वृद्धि का परिणाम होगा : A) Three percent inflation rate / तीन प्रतिशत मुद्रास्फीति दर B) Zero rate of price increase / शून्य मूल्य वृद्धि दर C) Declining real wages for workers / मजदूरों के वास्तविक वेतन में गिरावट D) Higher unemployment levels / बेरोज़गारी का उच्च स्तर 16 / 70 According to the IS-LM Model, an increase in tax rates should shift the : IS-LM मॉडल के अनुसार, कर दरों में वृद्धि से ______ स्थानांतरित होना चाहिए। A) LM curve down / LM वक्र नीचे की ओर B) LM curve up / LM वक्र ऊपर की ओर C) IS curve right / IS वक्र दाईं ओर D) IS curve left / IS वक्र बाईं ओर 17 / 70 In the classical theory, equilibrium output and employment are determined by : शास्त्रीय सिद्धांत में, संतुलित उत्पादन और रोज़गार निम्नलिखित द्वारा निर्धारित होते हैं : A) Government spending and taxation policies / सरकारी खर्च और कराधान नीतियाँ B) Production function and labor supply / उत्पादन फलन और श्रम आपूर्ति C) Money supply and interest rate levels / मुद्रा आपूर्ति और ब्याज दर स्तर D) Aggregate demand and price flexibility / समग्र माँग और मूल्य लचीलापन 18 / 70 The LM function with a fixed money supply : स्थिर मुद्रा आपूर्ति के साथ एलएम फ़ंक्शन : A) Always slopes downward to the right / हमेशा दाएँ नीचे की ओर जाता है B) Remains horizontal at all income levels / सभी आय स्तरों पर क्षैतिज बना रहता है C) Has constant elasticity throughout / सभी बिंदुओं पर स्थिर लोचशीलता रखता है D) Slopes upward with varying elasticities / बदलती लोचशीलताओं के साथ ऊपर की ओर जाता है 19 / 70 “A trade cycle is composed of periods of good trade characterised by rising prices and low unemployment percentages with periods of bad trade characterised by falling prices and high unemployment percentages.” This statement was given by : “व्यापार चक्र अच्छे व्यापार की अवधि से बना है, जिसकी विशेषता बढ़ती कीमतें और कम बेरोजगारी प्रतिशत है और खराब व्यापार की अवधि से बना है, जिसकी विशेषता गिरती कीमतें और उच्च बेरोजगारी प्रतिशत है।” यह कथन किसके द्वारा दिया गया है ? A) G. Haberler / जी. हैबरलर B) P.A. Samuelson / पी.ए. सैमुअलसन C) J.M. Keynes / जे.एम. कीन्स D) J.S. Duesenberry / जे.एस.ड्यूसेनबेरी 20 / 70 The HDI is the ______ of the three dimension indices — a long and healthy life, access to knowledge and a decent standard of living — and embodies imperfect substitutability across all HDI dimensions. HDI तीन आयामी सूचकांकों — एक लंबा और स्वस्थ जीवन, ज्ञान तक पहुँच और एक उचित जीवन स्तर — का ______ है और यह सभी HDI आयामों में अपूर्ण प्रतिस्थापनशीलता को समाहित करता है। A) Arithmetic Mean / अंकगणितीय माध्य B) Geometric Mean / ज्यामितीय माध्य C) Harmonic Mean / हारमोनिक माध्य D) Root Mean Square / वर्ग माध्य मूल 21 / 70 Which of the following is a non-discounting method of Project Evaluation ? निम्नलिखित में से कौन-सी परियोजना मूल्यांकन की गैर-छूट विधि है ? A) Net present value / शुद्ध वर्तमान मूल्य B) Internal rate of return / आंतरिक प्रतिफल दर C) Profitability index / लाभप्रदता सूचकांक D) Accounting rate of return / लेखांकन प्रतिफल दर 22 / 70 The ______ campaign, a key initiative of NITI Aayog, promotes the use of Electric Vehicles (EVs) for urban deliveries and ride-hailing. अभियान, NITI आयोग की एक प्रमुख पहल, शहरी डिलीवरी और राइड-हेलिंग के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के उपयोग को बढ़ावा देता है। A) e-Amrit / ई-अमृत B) Shoonya / शून्य C) LiFE D) Sampoornata Abhiyan / संपूर्णता अभियान 23 / 70 The Second Five-Year Plan (1956-61) emphasized : द्वितीय पंचवर्षीय योजना (1956-61) ने किस पर जोर दिया ? A) Agricultural development programmes / कृषि विकास कार्यक्रम B) Export-oriented and Import Substitution growth strategies / निर्यात-उन्मुख और आयात प्रतिस्थापन विकास रणनीतियाँ C) Service sector expansion plans / सेवा क्षेत्र के विस्तार की योजनाएँ D) Rapid industrialization in heavy industries / भारी उद्योगों में तीव्र औद्योगिकीकरण 24 / 70 In the Ricardian System, a crucial role in development was assigned to : रिकार्डियन प्रणाली में, विकास में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका किसे सौंपी गई थी ? A) Technological changes / तकनीकी परिवर्तन को B) Government / सरकार को C) Specialisation / विशेषीकरण को D) Profits / लाभ को 25 / 70 The Planning Commission in India was established through : भारत में योजना आयोग की स्थापना निम्नलिखित में से किसके माध्यम से की गई थी ? A) Constitutional amendment process without legislation / बिना किसी विधान के संवैधानिक संशोधन प्रक्रिया द्वारा B) Parliamentary legislation / संसदीय विधान द्वारा C) Cabinet resolution without legislation / बिना किसी विधान के कैबिनेट प्रस्ताव द्वारा D) Presidential ordinance without legislation / बिना किसी विधान के राष्ट्रपति अध्यादेश द्वारा 26 / 70 In which year were Gender-related Development Index (GDI) and Gender Empowerment Measure (GEM) added to the Human Development Report ? लिंग-संबंधी विकास सूचकांक (GDI) और लिंग सशक्तिकरण माप (GEM), मानव विकास रिपोर्ट में किस वर्ष जोड़े गए थे ? A) 1790 B) 1892 C) 1995 D) 2010 27 / 70 The concept of Appropriate Technology was first synthesized by : उपयुक्त प्रौद्योगिकी की अवधारणा का सर्वप्रथम विश्लेषण ______ के द्वारा किया गया था। A) A.R. Drengson / ए.आर. ड्रेनासन B) J.M. Keynes / जे.एम. कीन्स C) James A. Robinson / जेम्स ए. रॉबिन्सन D) E.F. Schumacher / ई.एफ. शूमाकर 28 / 70 The issue of ______ is addressed through the use of input-output technique. ______ के मुद्दे को इनपुट-आउटपुट तकनीक के उपयोग से संबोधित किया जाता है। A) Consistency / संगति B) Optimization / अनुकूलन C) Duality / द्वैतता D) Sensitivity Analysis / संवेदनशीलता विश्लेषण 29 / 70 Purchasing Power Parity (PPP) exchange rates are used to : क्रय शक्ति समता (PPP) विनिमय दरों का उपयोग किया जाता है : A) Convert GDP by adjusting for price differences / मूल्य अंतर को समायोजित करके जीडीपी को परिवर्तित करने के लिए B) Measure bilateral trade balance accurately / द्विपक्षीय व्यापार संतुलन को सटीक रूप से मापने के लिए C) Calculate nominal currency exchange rates / नाममात्र मुद्रा विनिमय दरों की गणना के लिए D) Determine gold standard currency values / सोने के मानक मुद्रा मूल्यों के निर्धारण के लिए 30 / 70 In the Solow Growth Model, what does an increase in the saving rate result in, in the long run ? सोलो के विकास मॉडल में, बचत दर में वृद्धि का दीर्घकाल में क्या परिणाम होता है ? A) Decrease in output per worker / प्रति श्रमिक उत्पादन में कमी B) No change in steady-state capital per worker / प्रति श्रमिक स्थिर-अवस्था पूंजी में कोई परिवर्तन नहीं C) Higher steady-state capital per worker / प्रति श्रमिक उच्चतर स्थिर-अवस्था पूंजी D) Lower steady-state capital per worker / प्रति श्रमिक स्थिर-अवस्था पूंजी में कमी 31 / 70 The ‘Warranted rate of growth’ in Harrod’s Model is the rate at which : हैरोड के मॉडल में ‘वांछित वृद्धि दर’ वह दर है जिस पर : A) The growth rate of economy and population is the same / अर्थव्यवस्था और जनसंख्या की वृद्धि दर समान हो B) Producers are satisfied with their capital stock / उत्पादक अपने पूंजी स्टॉक से संतुष्ट हों C) Capital is not fully utilised / पूंजी का पूर्ण उपयोग नहीं होता हो D) Labour is fully utilised / श्रम का पूर्ण उपयोग होता हो 32 / 70 Steady-state capital stock occurs when : स्थिर-अवस्था पूंजी स्टॉक तब होता है जब : A) Savings equal consumption / बचत, उपभोग के बराबर हो B) Investment equals depreciation / निवेश, मूल्यह्रास के बराबर हो C) Population growth stops completely / जनसंख्या वृद्धि पूरी तरह से रुक जाती हो D) Output reaches maximum level / उत्पादन अधिकतम स्तर पर पहुँच जाता हो 33 / 70 Fisher’s fundamental and early equation of exchange under his quantity theory of money is : फ़िशर के मुद्रा परिमाण सिद्धांत के अंतर्गत विनिमय का मौलिक और प्रारंभिक समीकरण है : A) MP = VT B) MT = PV C) MV = PT D) M = PT 34 / 70 Which of the following is not included in High-Powered Money ? उच्च शक्ति मुद्रा (हाई-पावर्ड मनी) में निम्नलिखित में से क्या शामिल नहीं है ? A) Currency with the public / जनता के पास मुद्रा B) Term deposits with banks / बैंक के पास सावधि जमा C) Banker’s deposits with the RBI / आरबीआई के पास बैंकों की जमा राशि D) Cash with banks / बैंकों के पास नकद 35 / 70 Which of the following does not constitute the supply of money M₁ ? निम्नलिखित में से कौन-सा M₁ मुद्रा आपूर्ति में शामिल नहीं है ? A) Currency holdings by general public / सामान्य जनता द्वारा मुद्रा धारिता B) Currency holdings by Central and State Governments / केंद्र और राज्य सरकारों के मुद्रा भंडार C) Demand deposits in banks / बैंकों में माँग जमा D) Coins held by the public / जनता के पास सिक्के 36 / 70 If the total value of the Money Supply in an economy is ₹ 4 lakh crore and the value of High-Powered Money is ₹ 2 lakh crore, then the Money Multiplier will be : यदि किसी अर्थव्यवस्था में मुद्रा आपूर्ति का कुल मूल्य ₹ 4 लाख करोड़ है और उच्च-शक्ति मुद्रा का मूल्य ₹ 2 लाख करोड़ है, तो मुद्रा गुणक होगा : A) 4 B) 8 C) 1/2 D) 2 37 / 70 “Inflation is unjust and Deflation is inexpedient. Of the two perhaps Deflation is, ….. the worse; because it is worse, in an impoverished world, to provoke unemployment than to disappoint the rentier” This statement is given by : “मुद्रास्फीति अन्यायपूर्ण है और मुद्रासंकुचन अनुचित है। इन दोनों में शायद मुद्रासंकुचन अधिक बुरा है क्योंकि एक गरीब दुनिया में, किरायाजीवी (rentier) को निराश करने की तुलना में बेरोजगारी को बढ़ावा देना अधिक बुरा है।” यह कथन किसका है ? A) J.M. Keynes / जे.एम. कीन्स B) Coulborn / कीलबोर्न C) W.W. Rostow / डब्ल्यू.डब्ल्यू. रोस्टोव D) Andrew D. White / एंड्रयू डी. व्हाइट 38 / 70 ______ had an inconvertible paper standard from the Civil War, and was on the gold standard from 1879 until 1933, except for an embargo on gold exports during World War I. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान स्वर्ण निर्यात पर प्रतिबंध को छोड़कर ____ के पास गृहयुद्ध से एक अपरिवर्तनीय कागज़ी मानक था, और 1879 से 1933 तक यह स्वर्ण मानक पर रहा। A) Russia / रूस B) United Kingdom / यूनाइटेड किंगडम C) United States / संयुक्त राज्य अमेरिका D) France / फ्रांस 39 / 70 Two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R) are given below. Read them carefully and select the correct option : Assertion (A): The New Bill Market Scheme was introduced in 1970. Reason (R): To provide loans liberally to genuine exporters, this facility was extended to cover export bills. Select the correct answer using the options given below : नीचे दो कथन, अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किए गए हैं। इनको ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए : अभिकथन (A): नवीन बिल बाज़ार योजना 1970 में शुरू की गई थी। कारण (R): वास्तविक निर्यातकों को उदारतापूर्वक ऋण प्रदान करने हेतु, इस सुविधा का विस्तार निर्यात बिलों को शामिल करने के लिए किया गया था। नीचे दिए गए विकल्पों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए : A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A). / अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है। B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (A). / अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। C) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true. / अभिकथन (A) ग़लत है, परन्तु कारण (R) सही है। D) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. / अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है। 40 / 70 Fund which consists of money, put at the disposal of the government to meet expenses that cannot be delayed is called ? वह कोष जिसमें वे धनराशियाँ शामिल होती हैं जिन्हें सरकार को उन व्ययों को पूरा करने के लिए उपलब्ध कराया जाता है, जिन्हें स्थगित नहीं किया जा सकता, क्या कहलाता है ? A) Public Account Fund / सार्वजनिक खाता कोष B) Consolidated Fund / समेकित निधि C) Contingency Fund / आकस्मिक निधि D) Loan Fund / ऋण कोष 41 / 70 Peacock and Wiseman were of the view that public expenditure is not so much determined by the notion of a desired level but by the limits of the taxation burden people are willing to bear. This explains : पीकॉक और वाइजमैन के अनुसार सार्वजनिक व्यय इच्छित स्तर की धारणा से कम, बल्कि कर-भार की उस सीमा से अधिक निर्धारित होता है जिसे लोग वहन करने को तैयार हैं। यह स्पष्ट करता है : A) Displacement Effect Hypothesis / विस्थापन प्रभाव परिकल्पना B) Law of Expanding State Activity / राज्य गतिविधि के विस्तार का नियम C) Law of Increasing Public Expenditure / सार्वजनिक व्यय वृद्धि का नियम D) Equity-Efficiency Trade-Off / न्याय-दक्षता समझौता 42 / 70 When a grant is provided with the condition that the grantee has to supplement resources by a fixed percentage, it is known as _______. जब अनुदान इस शर्त पर प्रदान किया जाता है कि अनुदान प्राप्तकर्ता को निर्धारित प्रतिशत में अपने संसाधनों का पूरक करना होता है, तो इसे _______ कहा जाता है। A) Grant-in-aid / सहायता अनुदान B) Specific Grant / विशिष्ट अनुदान C) Matching Grant / समकारी अनुदान D) Block Grant / ब्लॉक अनुदान 43 / 70 The market mechanism fails for pure public goods because : शुद्ध सार्वजनिक वस्तुओं के लिए बाजार तंत्र विफल हो जाता है क्योंकि : A) Production costs are prohibitively high / उत्पादन लागत अत्यधिक होती है B) Government regulations prohibit supply / सरकारी नियम आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाते हैं C) Users cannot reveal demand preferences / उपयोगकर्ता अपनी माँग प्राथमिकताएँ प्रकट नहीं कर सकते D) Private firms lack technical expertise / निजी फर्मों के पास तकनीकी विशेषज्ञता की कमी होती है 44 / 70 Wagner’s Law suggests a functional relationship between : वैगनर का नियम किसके बीच एक कार्यात्मक संबंध का सुझाव देता है ? A) Taxation rates and inflation levels in the economy / अर्थव्यवस्था में कराधान दरें और मुद्रास्फीति के स्तर B) Economic growth and government activities / आर्थिक वृद्धि और सरकारी गतिविधियाँ C) Population size and budget deficits / जनसंख्या का आकार और बजट घाटा D) Interest rates and public debt in the economy / अर्थव्यवस्था में ब्याज दरें और सार्वजनिक ऋण 45 / 70 In the traditional approach, a balanced budget means total revenue equals total expenditure, with : पारंपरिक दृष्टिकोण में, संतुलित बजट का अर्थ है कि कुल राजस्व, कुल व्यय के बराबर हो और : A) All foreign aid included in revenue sources / राजस्व स्रोतों में सभी विदेशी सहायता शामिल की गई हो B) Borrowings included as revenue sources / उधार को राजस्व स्रोतों में शामिल किया गया हो C) Short-term loans counted as revenue / अल्पकालिक ऋणों को राजस्व के रूप में गिना गया हो D) Borrowings excluded from revenue / उधार को राजस्व से बाहर रखा गया हो 46 / 70 Which of the following statements regarding the functions of the Finance Commission is correct ? वित्त आयोग के कार्य के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही है ? A) To restrict government expenditure / सरकार को व्यय के लिए प्रतिबंधित करना B) To allocate among the states the shares of proceeds of taxes / राज्यों के बीच करों से प्राप्त आय (राजस्व) का हिस्सा आवंटित करना C) To allow the withdrawal of the money from the Consolidated Fund of India / भारत की समेकित निधि से धन की निकासी की अनुमति देना D) To supervise and report on levying of taxes in accordance with budgetary provisions / बजटीय प्रावधानों के अनुसार कर लगाने की निगरानी और रिपोर्ट करना 47 / 70 The Constitution provides for resource transfers from Centre to States through : संविधान केंद्र से राज्यों को संसाधन हस्तांतरण के लिए निम्नलिखित माध्यमों में से किसका प्रावधान करता है ? A) Tax sharing, grants-in-aid and loans / कर-साझाकरण, सहायता अनुदान, और ऋण B) Direct budget allocations only / केवल प्रत्यक्ष बजटीय आवंटन C) Foreign aid and development assistance / विदेशी सहायता और विकास सहायता D) Public-private partnership funds / सार्वजनिक-निजी साझेदारी कोष 48 / 70 Many public services being provided by different layers of government are : सरकार के विभिन्न स्तरों द्वारा प्रदान की जा रही कई सार्वजनिक सेवाएँ : A) Based solely on cost-effectiveness criteria / केवल लागत-प्रभावशीलता मानदंडों पर आधारित होती हैं B) Provided only when they generate profit / केवल तब प्रदान की जाती हैं जब वे लाभ उत्पन्न करती हैं C) Not decided on cost-effectiveness basis alone / केवल लागत-प्रभावशीलता के आधार पर निर्धारित नहीं होती हैं D) Offered through competitive market bidding / प्रतिस्पर्धी बाजार निविदा के माध्यम से प्रदान की जाती हैं 49 / 70 “Abundance is defined in terms of a ratio and not in absolute quantities.” This statement is from the _____ Theory of International Trade. “प्रचुरता को निरपेक्ष मात्राओं में नहीं बल्कि एक अनुपात के संदर्भ में परिभाषित किया जाता है।” यह कथन _____ के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सिद्धांत से है। A) Heckscher-Ohlin / हेक्शर-ओहलिन B) Gottfried Haberler / गॉटफ्रीड हैबरलर C) David Ricardo / डेविड रिकार्डो D) Paul Krugman / पॉल क्रुगमैन 50 / 70 The balance of trade effect of tariffs results in : शुल्कों के व्यापार संतुलन पर प्रभाव का परिणाम है : A) An increase in export quantities / निर्यात मात्रा में वृद्धि B) Higher domestic consumption / उच्च घरेलू खपत C) Lower government revenue / सरकारी राजस्व में कमी D) A reduction in the level of imports / आयात के स्तर में कमी 51 / 70 The WTO’s first multilateral agreement with environmental sustainability at its core is _____. पर्यावरणीय स्थिरता को अपने केंद्र में रखकर डब्ल्यूटीओ का पहला बहुपक्षीय समझौता _____ है। A) A landmark Agreement on Fisheries Subsidies / मत्स्य पालन सब्सिडी पर एक ऐतिहासिक समझौता B) The Uruguay Round / उरुग्वे दौर C) The Agreement on Trade Facilitation / व्यापार सुगमता पर समझौता D) Intellectual Property Agreement / बौद्धिक संपदा समझौता 52 / 70 In an adjustable exchange rate (peg) system, a country should maintain its fixed exchange rate : एक समायोज्य विनिमय दर (पेग) प्रणाली में, एक देश अपनी स्थिर विनिमय दर बनाए रखता है : A) For a maximum of five years / अधिकतम पाँच वर्षों के लिए B) Until a fundamental disequilibrium in the balance of payments occurs / जब तक भुगतान संतुलन में मौलिक असंतुलन उत्पन्न न हो जाए C) Until inflation reaches double digits / जब तक मुद्रास्फीति दोहरे अंकों तक नहीं पहुँच जाए D) Only during periods of surplus / केवल अधिशेष की अवधि के दौरान 53 / 70 According to the Heckscher-Ohlin theorem, a capital-surplus country will : हेक्शर-ओहलिन प्रमेय के अनुसार, एक पूँजी अधिशेष देश : A) Import capital-intensive goods from abroad. / विदेशों से पूँजी-प्रधान वस्तुओं का आयात करेगा। B) Specialize in and export capital-intensive goods. / पूँजी-प्रधान वस्तुओं में विशेषज्ञता प्राप्त कर उनका निर्यात करेगा। C) Specialize in labour-intensive production. / श्रम-प्रधान उत्पादन में विशेषज्ञता प्राप्त करेगा। D) Export labour-intensive goods primarily to foreign countries. / मुख्य रूप से विदेशी देशों को श्रम-प्रधान वस्तुओं का निर्यात करेगा। 54 / 70 Ad-valorem tariffs are collected as : मूल्य-आधारित शुल्क (एड-वैलोरम टैरिफ) _____ एकत्र किए जाते हैं। A) A percentage of transportation cost / परिवहन लागत के प्रतिशत के रूप में B) A percentage of the quantity of imports / आयात की मात्रा के प्रतिशत के रूप में C) A fixed amount of money per unit traded / प्रति इकाई व्यापार पर एक निश्चित राशि के रूप में D) A percentage of the price of the product / उत्पाद की कीमत के प्रतिशत के रूप में 55 / 70 Which is a monetary measure to correct an imbalance in the balance of payments ? भुगतान संतुलन में असंतुलन के सुधार के लिए एक मौद्रिक उपाय है : A) Import restrictions / आयात प्रतिबंध B) Devaluation of currency / मुद्रा का अवमूल्यन C) Import duty / आयात शुल्क D) Import quota / आयात कोटा 56 / 70 What is the full form of IRENA ? IRENA का पूर्ण रूप क्या है ? A) International Renewable Energy Agency / अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी B) International Renewable Energy Association / अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा संघ C) International Renewable Energy Agreement / अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा समझौता D) International Renewable Energy Administration / अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा प्रशासन 57 / 70 Which of the following schemes was launched by the Ministry of New and Renewable Energy ? निम्नलिखित में से कौन-सी योजना, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी ? A) MGNREGA / मनरेगा B) UJJWALA / उज्ज्वला C) KUSUM / कुसुम D) SERB-POWER / एसईआरबी-पावर 58 / 70 The differential price policy adopted, for the first time, for the poor and the non-poor in June 1997, was : पहली बार जून 1997 में गरीबों और गैर-गरीबों के लिए एक विभेदक मूल्य नीति अपनाई गई, जिसे _____ नाम दिया गया था। A) Targeted Public Distribution System / लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली B) Antyodaya Anna Yojana / अन्त्योदय अन्न योजना C) Revamped Public Distribution System / संशोधित सार्वजनिक वितरण प्रणाली D) Shree Annapurna Rasoi Yojana / श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना 59 / 70 _____ introduced in 2018, is designed to ensure remunerative prices for farmers for their produce. 2018 में शुरू की गई/किया गया _____ को किसानों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया। A) e-National Agriculture Market (e-NAM) / ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम) B) Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) / प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) C) Pradhan Mantri Annadata Aay Sanrakshan Abhiyan (PM-AASHA) / प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) D) PM-KISAN Scheme / पीएम-किसान योजना 60 / 70 Which of the following is the correct formula of GNPMP? निम्नलिखित में से कौन-सा GNPMP का सही सूत्र है? A) \(\text{GNP}_{\text{MP}} = \text{GDP}_{\text{MP}} + \text{Net Factor income from abroad}\) B) \(\text{GNP}_{\text{MP}} = \text{GDP}_{\text{FC}} + \text{Net Factor income from abroad}\) C) \(\text{GNP}_{\text{MP}} = C + I + G + (X – M)\) D) \(\text{GNP}_{\text{MP}} = \text{GDP}_{\text{MP}} + \text{Depreciation}\) 61 / 70 In January 2015, the CSO revised the Base Year from _______. जनवरी 2015 में, सीएसओ ने आधार वर्ष को ______ संशोधित किया। A) 2001−02 to 2009−10 / 2001−02 से 2009−10 में B) 2004−05 to 2011−12 / 2004−05 से 2011−12 में C) 2005−06 to 2012−13 / 2005−06 से 2012−13 में D) 2010−11 to 2015−16 / 2010−11 से 2015−16 में 62 / 70 What is the full form of LEADS ? LEADS का पूर्ण रूप क्या है ? A) Logistics Ease Across Different States / विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक्स सुगमता B) Landmark Ease Across Different States / विभिन्न राज्यों में लैंडमार्क सुगमता C) Logistics Empowerment Across Differentiated States / विभेदित राज्यों में लॉजिस्टिक्स सशक्तिकरण D) Logistics Empowerment and Developed States / लॉजिस्टिक्स सशक्तिकरण और विकसित राज्य 63 / 70 The Industrial Policy Resolution was the first major policy of independent India which was launched in ____ to lay the foundation of a mixed economy. औद्योगिक नीति प्रस्ताव, स्वतंत्र भारत की पहली प्रमुख नीति थी जिसे मिश्रित अर्थव्यवस्था की नींव रखने के लिए _____ में शुरू किया गया था। A) 1965 B) 1956 C) 1984 D) 1948 64 / 70 Signed in 2022, _____ the agreement provides Indian service providers the opportunity to export 100 out of 160 service sub-sectors and the UAE has offered to export 111 out of 160 sub-sectors to India. 2022 में हस्ताक्षरित _____ समझौता भारतीय सेवा प्रदाताओं को 160 सेवा उप-क्षेत्रों में से 100 का निर्यात करने का अवसर प्रदान करता है और यूएई ने भारत को 160 उप-क्षेत्रों में से 111 का निर्यात करने की पेशकश की है। A) India-UAE CEPA / भारत-यूएई सीईपीए B) India-UAE TEPA / भारत-यूएई टीईपीए C) India-UAE ECTA / भारत-यूएई ईसीटीए D) India-UAE FTA / भारत-यूएई एफटीए 65 / 70 Under the National Food Security Act, 2013, the coverage of population for receiving subsidized foodgrains under the Targeted Public Distribution System extends up to : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए जनसंख्या का कवरेज कितने प्रतिशत तक विस्तारित है ? A) 50% of the rural population and 50% of the urban population / ग्रामीण आबादी का 50% और शहरी आबादी का 50% B) 60% of the rural population and 40% of the urban population / ग्रामीण आबादी का 60% और शहरी आबादी का 40% C) 75% of the rural population and 50% of the urban population / ग्रामीण आबादी का 75% और शहरी आबादी का 50% D) 80% of the rural population and 20% of the urban population / ग्रामीण आबादी का 80% और शहरी आबादी का 20% 66 / 70 Which of the following is the correct formula for Primary Deficit ? निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक घाटे का सही सूत्र है ? A) Fiscal Deficit + Interest Payment / राजकोषीय घाटा + ब्याज भुगतान B) Fiscal Deficit – Interest Payment / राजकोषीय घाटा – ब्याज भुगतान C) Revenue Deficit + Revenue Receipts / राजस्व घाटा + राजस्व प्राप्तियाँ D) Revenue Expenditure – Revenue Deficit / राजस्व व्यय – राजस्व घाटा 67 / 70 Researchers implement ______ sampling method in situations where the topic is highly sensitive and not openly discussed, and the population is hidden and/or hard-to-reach. शोधकर्ता उन परिस्थितियों में ______ नमूनाकरण विधि का उपयोग करते हैं जहाँ विषय अत्यधिक संवेदनशील होता है और खुले तौर पर चर्चा नहीं की जाती, जनसंख्या छिपी हुई और/या पहुँचने में कठिन होती है। A) Purposive / उद्देश्यपूर्ण B) Quota Random / कोटा यादृच्छिक C) Snowball / स्नोबॉल D) Judgemental / निर्णयात्मक 68 / 70 Sensex is the short form of Bombay Stock Exchange Sensitive Index, with ______ as the base year. सेंसेक्स, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के संवेदनशील सूचकांक का संक्षिप्त नाम है, जिसका आधार वर्ष ______ है। A) 1967 – 68 B) 1996 – 97 C) 2001 – 02 D) 1978 – 79 69 / 70 In ______, recent observations are given relatively more weight in forecasting than the older observations. ______ में, हाल के अवलोकनों को पूर्वानुमान में पुराने अवलोकनों की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक महत्व दिया जाता है। A) Exponential Smoothing / घातीय समतलीकरण B) Simple Average Method / सरल औसत विधि C) Moving Average Method / चल औसत विधि D) Box-Jenkins ‘ARIMA’ Model / बॉक्स-जेनकिंस ‘ARIMA’ मॉडल 70 / 70 A Binomial Experiment must satisfy four conditions, which do not include : एक द्विपद प्रयोग को चार शर्तें पूरी करनी चाहिए, जिनमें शामिल नहीं है : A) There are n identical trials / n समान परीक्षण होते हैं B) Each trial has only two possible outcomes / प्रत्येक परीक्षण के केवल दो संभावित परिणाम होते हैं C) The probabilities of the two outcomes remain constant / दोनों परिणामों की संभावनाएँ स्थिर रहती हैं D) Establish the recurrence relation for probabilities / संभाव्यताओं के पुनरावृत्ति संबंध की स्थापना करना Your score isThe average score is 44% 0% Restart quiz Please Rate The Test Send feedback Note: For any mistake, suggestion or query, please comment below. Follow for Updates: Telegram WhatsApp Instagram Share is Caring: Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on X (Opens in new window) X Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Reddit (Opens in new window) Reddit