0% 1 votes, 5 avg 4 UP Ass. Prof. Commerce (19/04/2026-S2) PYQs UPESSC Assistant Professor Re-Exam 2022- Commerce (Held on Shift-2, 19 April 2026) Previous Year Question Paper 1 / 70 Which distribution is called the Probability Distribution of Rare Events ? दुर्लभ घटनाओं का प्रायिकता वितरण कौन-सा वितरण कहलाता है? A) Poisson distribution / प्वासों वितरण B) Normal distribution / सामान्य वितरण C) Uniform distribution / एकसमान वितरण D) Binomial distribution / द्विपद वितरण 2 / 70 All partners of an LLP die in an accident. What happens to the LLP? एक एलएलपी के सभी भागीदार एक दुर्घटना में मर जाते हैं। एलएलपी का क्या होता है? A) It becomes government property / सरकारी संपत्ति बन जाता है B) It automatically dissolves / स्वचालित रूप से विघटित होता है C) It converts into partnership / साझेदारी में परिवर्तित हो जाता है D) It continues as a separate legal entity / एक अलग कानूनी इकाई के रूप में जारी रहता है 3 / 70 Match the following Tax Concepts with their appropriate Sections: List-I (Concept) a. Advance payment of tax b. Tax Deducted at Source (TDS) from Salary c. Best Judgment Assessment d. e-filing of Income-tax Return List-II (Section) i. Section − 144 ii. Section − 208 iii. Section − 139D iv. Section − 192 निम्नलिखित कर अवधारणाओं को उनकी उपयुक्त धाराओं के साथ मिलाइए : सूची-I (अवधारणा) a. कर का अग्रिम भुगतान b. वेतन से स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) c. सर्वोत्तम निर्णय मूल्यांकन d. आयकर रिटर्न की ई-फाइलिंग सूची-II (धारा) i. धारा − 144 ii. धारा − 208 iii. धारा − 139डी iv. धारा − 192 Codes / कोड: A) a-ii, b-iv, c-i, d-iii B) a-iii, b-i, c-ii, d-iv C) a-iv, b-ii, c-iii, d-i D) a-i, b-ii, c-iii, d-iv 4 / 70 Two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R) are given below. Read them carefully and select the correct option: Assertion (A) : Real national income is a better indicator of economic welfare than nominal income. Reason (R) : Real income removes the effect of price level changes. Select the correct answer using the options given below: नीचे दो कथन अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किए गए हैं। इनको ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए: अभिकथन (A) : वास्तविक राष्ट्रीय आय, नाममात्र आय की तुलना में आर्थिक कल्याण का बेहतर संकेतक है। कारण (R) : वास्तविक आय, मूल्य स्तर में बदलाव के प्रभाव को समाप्त कर देती है। नीचे दिए गए विकल्पों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए : A) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. / अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है। B) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true. / अभिकथन (A) ग़लत है, परन्तु कारण (R) सही है। C) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A). / अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) का सही व्याख्या करता है। D) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (А). / अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) का सही व्याख्या नहीं करता है। 5 / 70 When a forfeited share is reissued at a discount, the maximum permissible discount is equal to: जब एक जब्त किए गए शेयर को छूट पर पुनः जारी किया जाता है, तो अधिकतम अनुमत छूट बराबर होती है : A) The total nominal value of the share / शेयर का कुल नाममात्र मूल्य B) The amount decided by the company directors / कंपनी निदेशकों द्वारा निर्धारित राशि C) The total amount unpaid on the share / शेयर पर कुल बकाया राशि D) The amount originally received on the share. / शेयर पर मूल रूप से प्राप्त राशि 6 / 70 Two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R) are given below. Read them carefully and select the correct option: Assertion (A) : The demand curve of a Giffen good slopes upward. Reason (R) : Income effect is positive and stronger than the substitution effect. Select the correct answer using the options given below: नीचे दो कथन अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किए गए हैं। इनको ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए: अभिकथन (A) : गिफिन वस्तु का माँग वक्र ऊपर की ओर झुका रहता है। कारण (R) : आय प्रभाव सकारात्मक है और प्रतिस्थापन प्रभाव से अधिक प्रबल है। नीचे दिए गए विकल्पों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: A) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. / अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है। B) Both Assertion (A) and Reason (R) are truе, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (А). / अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) का सही व्याख्या नहीं करता है। C) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true. / अभिकथन (A) ग़लत है, परन्तु कारण (R) सही है। D) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (А). / अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) का सही व्याख्या करता है। 7 / 70 Span of control refers to : नियंत्रण के दायरा से तात्पर्य है : A) Number of subordinates reporting to a superior / एक वरिष्ठ को रिपोर्ट करने वाले अधीनस्थों की संख्या B) Authority delegated to managers / प्रबंधकों को सौंपे गए प्राधिकरण C) Number of departments under a manager / एक प्रबंधक के अधीन विभागों की संख्या D) Length of hierarchy / पदानुक्रम की लंबाई 8 / 70 Mr. Ram is an Indian citizen who resides in Pune. He went to Italy for the purpose of employment on August 15, 2022 and came back to India on November 10, 2023. He has never been out of India in the past. What would be his residential status for the assessment year 2023-24? श्री राम एक भारतीय नागरिक हैं जो पुणे में रहते हैं। वे रोजगार के उद्देश्य से 15 अगस्त, 2022 को इटली गए और 10 नवंबर, 2023 को भारत वापस आए । वे अतीत में कभी भारत से बाहर नहीं गए हैं। मूल्यांकन वर्ष 2023-24 के लिए उनकी आवासीय स्थिति क्या होगी? A) Resident and Ordinarily Resident / निवासी और सामान्यतः निवासी B) Resident but Not Ordinarily Resident / निवासी किन्तु सामान्यतः निवासी नहीं C) Non-Resident and Ordinarily Resident in India / अनिवासी और भारत में सामान्यतः निवासी D) Non-Resident / अनिवासी 9 / 70 Financial Break-even level of EBIT (Earnings Before Interest and Tax) is one at which : EBIT (ब्याज और कर से पूर्व की आय) का वित्तीय ब्रेक-इवन स्तर वह है जिस पर: A) EPS is Zero / ईपीएस शून्य है B) EPS is Minimum / EPS न्यूनतम है C) EPS is One / ईपीएस एक है D) EPS is Highest / ईपीएस उच्चतम है 10 / 70 A project manager in an IT firm gains influence over team members not because of their formal position but because the team trusts their technical expertise and often seeks their guidance to solve complex coding issues. Meanwhile, another manager motivates the team by promising bonuses and incentives for meeting tight deadlines. According to French and Raven’s Bases of Social Power, which types of power are being illustrated in the two scenarios respectively? एक आईटी फर्म में एक प्रोजेक्ट मैनेजर टीम के सदस्यों पर अपनी औपचारिक पदवी के कारण नहीं, बल्कि इसलिए प्रभाव डालता है क्योंकि टीम उनकी तकनीकी विशेषज्ञता पर भरोसा करती है और अक्सर जटिल कोडिंग समस्याओं को हल करने के लिए उनकी मार्गदर्शन लेती है। वहीं, एक अन्य मैनेजर कड़ी समय सीमा पूरी करने पर बोनस और प्रोत्साहन का वादा करके टीम को प्रेरित करता है। फ्रेंच और रेवन के सामाजिक शक्ति के आधारों के अनुसार, इन दो परिदृश्यों में क्रमशः किस प्रकार की शक्ति को दर्शाया गया है ? A) Referent Power – Coercive Power / संदर्भ शक्ति– दंडात्मक शक्ति B) Expert Power– Reward Power / विशेषज्ञ शक्ति – पुरस्कार शक्ति C) Coercive Power – Legitimate Power / दंडात्मक शक्ति– वैध शक्ति D) Legitimate Power– Reward Power / वैध शक्ति– पुरस्कार शक्ति 11 / 70 Country A specializes in producing labour-intensive goods due to abundant labour, while Country B exports capital-intensive goods because of abundant capital. Both countries gain through specialization and trade. Based on the information given above, which theory of international trade is being referred to? देश A प्रचुर श्रम के कारण श्रम-प्रधान वस्तुओं के उत्पादन में विशेषज्ञता रखता है, जबकि देश B प्रचुर पूँजी के कारण पूँजी-प्रधान वस्तुओं का निर्यात करता है। विशेषज्ञता और व्यापार से दोनों देशों को लाभ होता है। उपर्युक्त जानकारी के संदर्भ में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के किस सिद्धांत का उल्लेख किया जा रहा है ? A) Absolute Advantage Theory – Adam Smith / पूर्ण लाभ सिद्धांत – एडम स्मिथ B) Factor Endowment Theory – Eli Heckscher and Bertil Ohlin / साधन संपन्नता सिद्धांत – एली हेक्शर और बर्टिल ओह्लिन C) New Trade Theory – Paul Krugman / नवीन व्यापार सिद्धांत – पॉल क्रुगमैन D) Comparative Advantage Theory – David Ricardo / तुलनात्मक लाभ सिद्धांत – डेविड रिकार्डो 12 / 70 What was the maximum deduction available under Section 80TTB of the Income Tax Act, 1961? आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80TTB के अंतर्गत अधिकतम कटौती क्या थी ? A) ₹ 25,000 B) ₹ 10,000 C) ₹ 50,000 D) ₹ 1,00,000 13 / 70 A foreign automobile firm faces sudden industry-specific emission norms and higher sectoral taxes in the host country, increasing its operating costs. Identify the risk referred to in the situation in context of international business environment. एक विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनी को मेज़बान देश में अचानक उद्योग-विशिष्ट उत्सर्जन मानदंडों और उच्च क्षेत्रक विशिष्ट करों का सामना करना पड़ता है, जिससे उसके परिचालन व्यय में वृद्धि होती है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार परिवेश के संदर्भ में इस स्थिति में उल्लिखित जोखिम की पहचान कीजिए। A) Micro political risk / सूक्ष्म राजनीतिक जोखिम B) Cultural risk / सांस्कृतिक जोखिम C) Economic risk / आर्थिक जोखिम D) Macro political risk / व्यापक राजनीतिक जोखिम 14 / 70 Zero-rated supply differs from exempt supply because zero-rated supply : शून्य-दर आपूर्ति, छूट प्राप्त आपूर्ति से भिन्न होती है क्योंकि शून्य दर आपूर्ति : A) It is outside the scope of GST. / यह जीएसटी के दायरे से बाहर है। B) Applies only to services. / केवल सेवाओं पर लागू होता है। C) Does not allow Input Tax Credit and refund / इनपुट टैक्स क्रेडिट और रिफंड की अनुमति नहीं देता है। D) Allows Input Tax Credit and refund. / इनपुट टैक्स क्रेडिट और रिफंड की अनुमति देता है। 15 / 70 Which of the following statements regarding pricing is/are correct? I. Price is the most flexible element of marketing mix. II. Pricing decisions directly affect revenue and profit. III. Pricing is independent of market competition. मूल्य निर्धारण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ? I. मूल्य, विपणन मिश्रण का सबसे लचीला तत्त्व है। II. मूल्य निर्धारण निर्णय सीधे राजस्व और लाभ को प्रभावित करते हैं। III. मूल्य निर्धारण बाजार प्रतिस्पर्धा से स्वतंत्र है। Options / विकल्प: A) II only / केवल II B) I and II only / केवल I और II C) I, II and III / I, II और III D) I only / केवल I 16 / 70 Which of the following statements regarding Basel norms is/are correct? I. Basel I norms aim at strengthening bank capital adequacy. II. Basel III introduced capital conservation buffer. III. Basel norms are applicable only to cooperative banks. निम्नलिखित में से कौन-सासे बेसल मानदंडों से संबंधित कथन सही है हैं? I. बेसल I मानदंडों का उद्देश्य बैंक की पूँजी पर्याप्तता को मजबूत करना है। II. बेसल III ने पूँजी संरक्षण बफर पेश किया। III. बेसल मानदंड केवल सहकारी बैंकों पर लागू होते हैं। Options / विकल्प: A) I only / केवल I B) I, II and III / I, II और III C) I and II only / केवल I और II D) II only / केवल II 17 / 70 Two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R) are given below. Read them carefully and select the correct option: Assertion (A) : Money market deals in long-term securities. Reason (R) : Treasury Bills and Commercial Papers are traded in money market. Select the correct answer using the options given below: नीचे दो कथन अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किए गए हैं। इनको ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए: अभिकथन (A) : मुद्रा बाजार दीर्घकालिक प्रतिभूतियों में लेन-देन करता है। कारण (R) : ट्रेजरी बिल और वाणिज्यिक पत्र मुद्रा बाजार में कारोबार करते हैं। नीचे दिए गए विकल्पों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: A) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true. / अभिकथन (A) ग़लत है, परन्तु कारण (R) सही है। B) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. / अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है। C) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A). / अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) का सही व्याख्या करता है। D) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (А). / अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) का सही व्याख्या नहीं करता है। 18 / 70 Which of the following incomes is fully exempt under Section 10(1) of the Income-tax Act, 1961? निम्नलिखित में से कौन-सी आय आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10(1) के अंतर्गत पूरी तरह से छूट प्राप्त है ? A) Interest on bank fixed deposits / बैंक की निश्चित जमा पर ब्याज B) Agricultural income / कृषि आय C) Income from house property used for self-residence / स्वयं के निवास के लिए उपयोग की जाने वाली आवासीय संपत्ति से आय D) Capital gains on sale of rural land / ग्रामीण भूमि की बिक्री पर पूँजीगत लाभ 19 / 70 If a firm earns a profit margin of 10% and generates sales equal to three times its total assets, the ROI of the firm will be: यदि कोई फर्म 10% का लाभ मार्जिन कमाती है और अपनी कुल संपत्ति के तीन गुना के बराबर बिक्री उत्पन्न करती है, तो फर्म का ROI होगा : A) 10% B) 13% C) 33% D) 30% 20 / 70 Phase I of Nationalization of commercial Banks in India took place in the year : भारत में वाणिज्यिक बैंकों के राष्ट्रीयकरण का प्रथम चरण किस वर्ष में हुआ था ? A) 1969 B) 1977 C) 1971 D) 1981 21 / 70 Two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R) are given below. Read them carefully and select the correct option: Assertion (A) : Halo effect reduces objectivity in performance appraisal. Reason (R) : Halo effect occurs when recent performance dominates evaluation. Select the correct answer using the options given below : नीचे दो कथन अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किए गए हैं। इनको ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए: अभिकथन (A) : हेलो प्रभाव प्रदर्शन मूल्यांकन में वस्तुनिष्ठता को कम करता है। कारण (R) : हेलो प्रभाव तब होता है जब हालिया प्रदर्शन मूल्यांकन पर हावी हो जाता है। नीचे दिए गए विकल्पों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए : A) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. / अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है। B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A). / अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) का सही व्याख्या करता है। C) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (А). / अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R),अभिकथन (A) का सही व्याख्या नहीं करता है। D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true. / अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है। 22 / 70 Ad valorem duty is a tax levied on the basis of: मूल्य-आधारित शुल्क (एड वैलोरम ड्यूटी) एक कर है जो इस आधार पर लगाया जाता है : A) Quantity of goods / माल की मात्रा B) Place of origin / मूल के स्थान C) Value of goods / माल के मूल्य D) Weight of goods / माल के वजन 23 / 70 Currency swap is a method of: मुद्रा विनिमय (करेंसी स्वैप) एक विधि है: A) Speculating in foreign exchange / विदेशी मुद्रा में सट्टा लगाना B) Hedging against foreign exchange risk / विदेशी मुद्रा जोखिम के विरुद्ध हेजिंग करना C) Leverage instrument used by cooperative banks / सहकारी बैंकों द्वारा प्रयुक्त लीवरेज उपकरण D) Payment in international trade / अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भुगतान करना 24 / 70 Match the List-I with List-II and select the correct answer using the codes given below the lists : List-I a. Ricardian Theory b. Heckscher-Ohlin Theory c. Product Life Cycle d. New Trade Theory List-II i. Factor endowment ii. Technological difference iii. Innovation and maturity stages iv. Economies of scale and imperfect competition सूची I को सूची II से मिलाइए और सूचियों के नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए : सूची-I a. रिकार्डियन सिद्धांत b. हेक्शर-ओह्लिन सिद्धांत c. उत्पाद जीवन चक्र d. नया व्यापार सिद्धांत सूची-II i. कारक संपदा ii. तकनीकी अंतर iii. नवाचार और परिपक्वता चरण iv. पैमाने की अर्थव्यवस्थाएँ और अपूर्ण प्रतिस्पर्धा Code / कोड : A) a-iii, b-ii, c-i, d-iv B) a-ii, b-i, c-iii, d-iv C) a-iii, b-i, c-ii, d-iv D) a-iv, b-ii, c-iii, d-i 25 / 70 Which of the following statements relating to Correlation and Regression are true? I. The coefficient of correlation is independent of change of origin and scale. II. The coefficient of correlation between the two variables is the arithmetic average of the two regression coefficients. III. The probable error of the coefficient of correlation is 0.6745 times its standard error. IV. Coefficient of correlation multiplied by the ratio between the standard deviations of the two variables denotes the slope of the regression line. सहसंबंध और प्रतिगमन से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं? I. सहसंबंध गुणांक मूल बिंदु और पैमाने के परिवर्तन से स्वतंत्र होता है. II. दो चरों के बीच सहसंबंध गुणांक दोनों प्रतिगमन गुणांकों का अंकगणितीय औसत होता है. III. सहसंबंध गुणांक की संभावित त्रुटि इसकी मानक त्रुटि का 0.6745 गुना है. IV. सहसंबंध गुणांक को दो चरों के मानक विचलनों के अनुपात से गुणा करने पर प्रतिगमन रेखा की ढलान प्राप्त होती है. Options / विकल्प : A) II, III and IV / II, III और IV B) I, III and IV / I, III और IV C) I, II and III / I, II और III D) II and IV / II और IV 26 / 70 Organizational change which involves a major, strategic change resulting from planned programs is referred to as : संगठनात्मक परिवर्तन जिसमें नियोजित कार्यक्रमों के परिणामस्वरूप प्रमुख, रणनीतिक परिवर्तन शामिल होता है, उसे कहा जाता है : A) Adapting / अनुकूलन B) Re-creation/Overhauling / पुनर्गठन/पुनर्निर्माण C) Tuning / समायोजन D) Redirecting/reorienting / पुनर्निर्देशन/पुनः अभिमुखीकरण 27 / 70 Under the Lev & Schwartz model, value of human resources is based on : लेव और श्वार्ट्ज मॉडल के अनुसार, मानव संसाधनों का मूल्य आधारित है : A) Market value of similar workforce / समान कार्यबल का बाजार मूल्य B) Replacement cost of employees / कर्मचारियों की प्रतिस्थापन लागत C) Training cost incurred / प्रशिक्षण लागत व्यय D) Present value of future earnings / भविष्य की आय का वर्तमान मू 28 / 70 Why do firms use derivatives ? कंपनियाँ व्युत्पन्नों का उपयोग क्यों करती हैं ? A) To strengthen capital structure through equity financing / इक्विटी वित्तपोषण के माध्यम से पूँजी संरचना को मजबूत करने के लिए B) To improve liquidity position in competitive markets / प्रतिस्पर्धी बाजारों में तरलता की स्थिति में सुधार करने के लिए C) To manage exposure to risk in financial markets / वित्तीय बाजारों में जोखिम के संपर्क का प्रबंधन करने के लिए D) To increase profitability through higher product pricing / उच्च उत्पाद मूल्य निर्धारण के माध्यम से लाभप्रदता बढ़ाने के लिए 29 / 70 BARS combines the features of which two methods of performance appraisal ? BARS प्रदर्शन मूल्यांकन की किन दो विधियों की विशेषताओं को जोड़ता है ? A) MBO and 360-Degree Feedback / उद्देश्यों द्वारा प्रबंधन (MBO) और 360-डिग्री फीडबैक B) Checklist method and Forced Distribution method / चेकलिस्ट विधि और बाध्यकारी वितरण विधि C) Essay method and Ranking method / निबंध विधि और रैंकिंग विधि D) Graphic Rating Scale and Critical Incident Method / ग्राफिक रेटिंग स्केल और महत्त्वपूर्ण घटना विधि 30 / 70 Under which philosophy do firms believe consumers will buy more if persuaded through aggressive promotion? किस दर्शन के तहत कंपनियाँ मानती हैं कि यदि उपभोक्ताओं को आक्रामक प्रचार के माध्यम से मनाया जाए, तो वे अधिक खरीदारी करेंगे ? A) Selling concept / विक्रय अवधारणा B) Societal marketing concept / सामाजिक विपणन अवधारणा C) Product concept / उत्पाद अवधारणा D) Marketing concept / विपणन अवधारणा 31 / 70 Which of the statements given below is false? नीचे दिए गए कथनों में कौन-सा गलत है ? A) When demand is perfectly elastic, Average Revenue equals Marginal Revenue. / जब माँग पूर्ण रूप से लोचशील होती है, तो औसत आय, सीमांत आय के बराबर होती है। B) Total revenue is maximum at unit elasticity. / इकाई लोचशीलता पर कुल राजस्व अधिकतम होता है। C) When demand is unit elastic, Marginal Revenue equals zero. / जब माँग इकाई लोचशील होती है, तो सीमांत आय शून्य के बराबर होती है। D) When demand is inelastic, Marginal Revenue is positive. / जब माँग लोचहीन होती है, तो सीमांत आय धनात्मक होती है। 32 / 70 Two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R) are given below. Read them carefully and select the correct option: Assertion (A) : Increasing salary always increases employee motivation. Reason (R) : Salary is classified as a hygiene factor in Herzberg’s theory. Select the correct answer using the options given below: नीचे दो कथन अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किए गए हैं। इनको ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए: अभिकथन (A) : वेतन बढ़ाने से हमेशा कर्मचारी की प्रेरणा बढ़ती है। कारण (R) : हर्ज़बर्ग के सिद्धांत में वेतन को स्वच्छता कारक के रूप में वर्गीकृत किया गया है। नीचे दिए गए विकल्पों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (A). / अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A). / अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है। C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. / अभिकथन (A) सही है, परंतु कारण (R) ग़लत है। D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true. / अभिकथन (A) ग़लत है, परंतु कारण (R) सही है। 33 / 70 Which of the following statements regarding clubbing of income is correct? निम्नलिखित में से आय के संयोग (क्लबिंग) के संबंध में कौन-सा कथन सही है ? A) Income transferred without transfer of asset is clubbed. / संपत्ति के हस्तांतरण के बिना हस्तांतरित की गई आय को क्लब किया जाता है। B) Remuneration received by spouse from a concern is always clubbed. / किसी संस्था से जीवनसाथी को प्राप्त पारिश्रमिक हमेशा क्लब किया जाता है। C) Clubbing provisions apply only to individual assessees. / क्लबिंग प्रावधान केवल व्यक्तिगत करदाताओं पर लागू होते हैं। D) Income of a minor child is always taxable in the hands of parents. / नाबालिग बच्चे की आय हमेशा माता-पिता के हाथों में कर योग्य होती है। 34 / 70 In controlling function, “feedforward control” occurs : नियंत्रण कार्य में, “फीडफ़ॉरवर्ड नियंत्रण” होता है : A) At financial audit stage / वित्तीय ऑडिट चरण में B) After performance deviation / प्रदर्शन विचलन के बाद C) During evaluation / मूल्यांकन के दौरान D) Before actual performance / वास्तविक प्रदर्शन से पहले 35 / 70 In the context of strategic marketing planning, market segmentation enables a firm to : रणनीतिक विपणन योजना के संदर्भ में, बाजार विभाजन एक फर्म को सक्षम बनाता है : A) Evaluate heterogeneous consumer preferences and select segments that align with the firm’s competitive capabilities. / विविध उपभोक्ता प्राथमिकताओं का मूल्यांकन करना और उन खंडों का चयन करना जो फर्म की प्रतिस्पर्धी क्षमताओं के अनुरूप हों। B) Anticipate and neutralise macro-environmental uncertainties through adaptive positioning. / अनुकूलनशील स्थिति निर्धारण के माध्यम से वृहद-पर्यावरणीय अनिश्चितताओं का पूर्वानुमान लगाना और उन्हें तटस्थ करना। C) Reduce competitive rivalry by fragmenting the market into smaller, uncontested spaces. / बाजार को छोटे, अप्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में विभाजित करके प्रतिस्पर्धात्मक प्रतिद्वंद्विता को कम करना। D) Achieve cost efficiencies by standardising output across heterogeneous customer groups. / विविध ग्राहक समूहों में उत्पादन को मानकीकृत करके लागत दक्षता प्राप्त करना। 36 / 70 The following statements relate to sampling distributions. Choose the correct code for the statements being correct or incorrect. Statement I : Sampling distribution of mean is normally distributed irrespective of the type of population distribution and sample size. Statement II : The standard deviation of the sampling distribution of mean is less than the standard deviation of the population distribution. निम्नलिखित कथन नमूना वितरणों से संबंधित हैं। कथनों के सही या ग़लत होने के लिए सही कोड चुनिए। कथन I : औसत/माध्य का नमूना वितरण जनसंख्या वितरण के प्रकार और नमूनों के आकार की बिना परवाह किए सामान्य रूप से वितरित होता है। कथन II : माध्य के नमूना वितरण का मानक विचलन जनसंख्या वितरण के मानक विचलन से कम होता है। Codes / कोड : A) Statement I is correct, but Statement II is incorrect / कथन I सही है लेकिन कथन II ग़लत है। B) Both Statements are correct / दोनों कथन सही हैं। C) Statement I is incorrect, but Statement II is correct / कथन I ग़लत है लेकिन कथन II सही है। D) Both Statements are incorrect / दोनों कथन ग़लत हैं। 37 / 70 If Operating Leverage is 3:1, Financial Leverage is 2:1, Interest charged is 20 lakhs, Variable Cost is 60% of sales, then find the value of sales. यदि परिचालन उत्तोलन 3:1 है, वित्तीय उत्तोलन 2:1 है, लगाया गया ब्याज ₹ 20 लाख है, परिवर्तनीय लागत बिक्री का 60% है, तो बिक्री का मान ज्ञात कीजिए। A) 400 lakhs / 400 लाख B) 300 lakhs / 300 लाख C) 240 lakhs / 240 लाख D) 120 lakhs / 120 लाख 38 / 70 What does a correlation coefficient (r) with a value of +0.65 indicate? +0.65 मान वाला सहसंबंध गुणांक (r) क्या दर्शाता है ? A) Perfect negative correlation / पूर्ण नकारात्मक सहसंबंध B) Moderate positive correlation / मध्यम सकारात्मक सहसंबंध C) Perfect positive correlation / पूर्ण सकारात्मक सहसंबंध D) No correlation / कोई सहसंबंध नहीं 39 / 70 AIDA model stands for : AIDA मॉडल का अर्थ है : A) Appeal-Interest-Decision-Action / आकर्षण-रुचि-निर्णय-क्रिया B) Attention-Interest-Desire-Action / ध्यान-रुचि-इच्छा-क्रिया C) Awareness-Interest-Demand-Action / जागरूकता-रुचि-माँग-क्रिया D) Attention-Image-Demand-Awareness / ध्यान-छवि-माँग-जागरूकता 40 / 70 Before acquisition, the bills payable in the books of the transferee company amounted to ₹ 10,00,000. Out of these, ₹ 6,00,000 were shown in the form of bills receivable in the books of the transferor company. What journal entry should also be passed after acquisition in the books of the transferee company to mutually cancel these bills? अधिग्रहण से पहले, हस्तांतरण ग्राही कंपनी की पुस्तकों में देय बिल ₹ 10,00,000 के हैं। इनमें से ₹ 6,00,000 के बिल हस्तांतरणकर्ता कंपनी की पुस्तकों में प्राप्य बिल के रूप में दिखाए गए हैं। अधिग्रहण के बाद हस्तांतरण-ग्राही कंपनी की पुस्तकों में इन पारस्परिक बिलों को रद्द करने के लिए कौन-सी जर्नल प्रविष्टि की जानी चाहिए? A) (a) B) (b) C) (c) D) (d) 41 / 70 Which of the following statements regarding Fiscal Policy are correct? I. It is formulated by the Central Government. II. It deals with government revenue and a expenditure. III. It is implemented by RBI. Select the correct answer: निम्नलिखित में से कौन-से कथन राजकोषीय नीति के संबंध में सही हैं? I. इसे केंद्रीय सरकार द्वारा तैयार किया जाता है। II. यह सरकारी राजस्व और व्यय से संबंधित है। III. इसे आरबीआई (RBI) द्वारा लागू किया जाता है। सही उत्तर चुनिए : A) I, II and III / I, II और III B) II and III only / केवल II और III C) I and III only / केवल I और III D) I and II only / केवल I और II 42 / 70 Banks can achieve capital adequacy by : बैंक पूँजी पर्याप्तता प्राप्त कर सकते हैं : A) Increasing own funds and reducing risk-weighted assets / स्वनिधि बढ़ाकर और जोखिम भारित परिसंपत्तियों को कम करके B) Increasing short-term borrowings from capital market / पूँजी बाज़ार से अल्पकालिक उधारी बढ़ाकर C) Expanding branch network across rural regions / ग्रामीण क्षेत्रों में शाखा नेटवर्क का विस्तार करके D) Reducing interest rates on term deposit liabilities / अवधि जमा देनदारियों पर ब्याज दरों को कम करके 43 / 70 Spearman’s rank correlation coefficient is used when: स्पीयरमैन का रैंक सहसंबंध गुणांक का उपयोग तब किया जाता है, जब: A) Data are normally distributed / डेटा सामान्य रूप से वितरित होते हैं B) Population is not normally distributed / जनसंख्या सामान्य रूप से वितरित नहीं है C) Variables are quantitative / चर मात्रात्मक हैं D) Sample size is large / नमूना आकार बड़ा है 44 / 70 Price penetration strategy is adopted to : मूल्य प्रवेश रणनीति अपनाई जाती है : A) Stimulate demand and capture large market share / माँग को प्रोत्साहित करना और बड़ी बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा करना B) Maximize short-term profit at higher price / उच्च मूल्य पर अल्पकालिक लाभ को अधिकतम करना C) Target premium customers with luxury pricing / प्रीमियम ग्राहकों को विलासतापूर्ण मूल्य निर्धारण के साथ लक्षित करना D) Recover research cost in shortest period / अनुसंधान लागत को सबसे कम अवधि में वसूल करना 45 / 70 Which of the following statements regarding dividend policy is/are correct? I. The Modigliani-Miller theory supports dividend irrelevance. II. Walter’s model assumes no retained earnings. III. The Gordon growth model supports dividend relevance. लाभांश नीति के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? I. मोडिग्लियानी-मिलर सिद्धांत लाभांश की अप्रासंगिकता का समर्थन करता है। II. वॉल्टर का मॉडल यह मानता है कि कोई प्रतिधारित आय नहीं है। III. गॉर्डन ग्रोथ मॉडल लाभांश प्रासंगिकता का समर्थन करता है। Options / विकल्प : A) I, II and III / I, II और III B) I only / केवल I C) II only / केवल II D) I and III only / केवल I और III 46 / 70 The World Trade Organization (WTO) was initially established as a result of the approval of which proposal ? विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना किस प्रस्ताव की स्वीकृति के परिणामस्वरूप हुई थी ? A) Kennedy Round / केनेडी दौर B) Doha Declaration / दोहा घोषणापत्र C) Tokyo Round / टोक्यो दौर D) Dunkel Draft / डंकेल मसौदा 47 / 70 If Average Revenue (AR) is constant at all levels of output, then Marginal Revenue (MR) will be : यदि औसत राजस्व (AR) उत्पादन के सभी स्तरों पर स्थिर है, तो सीमांत राजस्व (MR) होगा : A) Equal to Average Revenue at all levels / सभी स्तरों पर औसत राजस्व के बराबर B) Less than Average Revenue at all levels / सभी स्तरों पर औसत राजस्व से कम C) Greater than Average Revenue at all levels / सभी स्तरों पर औसत राजस्व से अधिक D) Increasing at a decreasing rate / घटती हुई दर से बढ़ना 48 / 70 Two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R) are given below. Read them carefully and select the correct option: Assertion (A) : Push strategy is effective when brand loyalty is high. Reason (R) : Retailers actively promote demanded brands. Select the correct answer using the options given below: नीचे दो कथन अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किए गए हैं। इनको ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए: अभिकथन (A) : जब ब्रांड निष्ठा अधिक होती है, तब पुश रणनीति प्रभावी होती है। कारण (R) : खुदरा विक्रेता माँग वाले ब्रांडों का सक्रिय रूप से प्रचार करते हैं। नीचे दिए गए विकल्पों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: A) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. / अभिकथन (A) सही है, परंतु कारण (R) ग़लत है। B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (A). / अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। C) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A). / अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है। D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true. / अभिकथन (A) ग़लत है, परंतु कारण (R) सही है। 49 / 70 In factoring, finance is provided against ________. फैक्टरिंग में, वित्त ________ के विरुद्ध प्रदान किया जाता है। A) Inventory / मालसूची B) Trade receivables / व्यापार प्राप्य C) Fixed assets / स्थायी संपत्ति D) Share capital / शेयर पूँजी 50 / 70 Which of the following circumstances (in relation to the launch of a new product) does not favour a penetration pricing strategy? निम्नलिखित परिस्थितियों में से कौन-सी (नए उत्पाद के शुभारंभ के संबंध में) प्रवेश मूल्य निर्धारण (पेनिट्रेशन प्राइसिंग) रणनीति के पक्ष में नहीं है? A) Demand is relatively inelastic. / माँग अपेक्षाकृत लोचहीन है। B) There are significant economies of scale. / पैमाने की महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्थाएँ हैं। C) The firm wishes to discourage new entrants to the market. / कंपनी नए प्रवेशकों को बाजार में आने से हतोत्साहित करना चाहती है। D) Low ratio of variable to fixed cost. / स्थिर लागतों की तुलना में परिवर्तनशील लागतों का अनुपात कम होना। 51 / 70 Which of the following transactions is clasşified under Cash Flow from Financing Activities? निम्नलिखित में से कौन-सा लेन-देन वित्तपोषण गतिविधियों से रोकड़ प्रवाह के अंतर्गत वर्गीकृत किया जाता है ? A) Purchase of machinery for cash / नकद में मशीनरी की खरीद B) Issue of equity shares for cash / नकद के लिए इक्विटी शेयरों का निर्गम C) Payment of salaries to employees / कर्मचारियों को वेतन का भुगतान D) Sale of investments / निवेशों की बिक्री 52 / 70 Liquidity in mutual funds means that investors can: म्यूचुअल फंड में तरलता का अर्थ है कि निवेशक कर सकते हैं : A) Withdraw funds after fixed maturity period / निश्चित परिपक्वता अवधि के बाद फंड निकालना B) Convert units into company debenture / इकाइयों को कंपनी के ऋणपत्र में परिवर्तित करें C) Redeem units easily at prevailing Net Asset Value / प्रचलित शुद्ध परिसंपत्ति मूल्य (NAV) पर इकाइयों को आसानी से रिडीम करें D) Trade shares only through stock exchange / शेयरों का व्यापार केवल स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से करें 53 / 70 An insurance company observes that, on average, 2 accident claims are filed per day. The probability of more than one claim occurring in a very short interval of time is negligible. Which probability distribution can be used to model the number of claims per day in this situation? एक बीमा कंपनी ने देखा है कि औसतन प्रतिदिन 2 दुर्घटना दावे दायर किए जाते हैं। बहुत ही छोटे समय अंतराल में एक से अधिक दावे होने की संभावना नगण्य है। इस स्थिति में प्रतिदिन दावों की संख्या को मॉडल करने के लिए कौन-सा संभाव्यता वितरण उपयोग किया जा सकता है ? A) Normal distribution / सामान्य वितरण B) Poisson distribution / प्वासों वितरण C) Binomial distribution / द्विपद वितरण D) Uniform distribution / एकसमान वितरण 54 / 70 The average marks in Statistics of 10 students of a class was 58. A new student took admission with 62 marks whereas two existing students left the college. If the marks of these students were 30 and 29, then the average marks of the remaining students would be : एक कक्षा के 10 छात्रों का सांख्यिकी में औसत अंक 58 थे। एक नए छात्र ने 62 अंकों के साथ प्रवेश लिया, जबकि दो मौजूदा छात्रों ने कॉलेज छोड़ दिया। यदि इन छात्रों के अंक 30 और 29 थे, तो शेष छात्रों के औसत अंक होंगे : A) 61 B) 58.3 C) 64.78 D) 70 55 / 70 Under the provisions relating to quasi-contracts, S supplies necessaries suitable to the condition in life of L, a lunatic. There is no valid contract between S and L. In this situation, S is entitled to : अर्ध-संविदाओं से संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत, S, पागल L की जीवन परिस्थिति के अनुरूप आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करता है। S और L के बीच कोई वैध अनुबंध नहीं है। इस स्थिति में, S को हक़ है : A) Sue L personally for breach of contract / अनुबंध उल्लंघन के लिए L के विरुद्ध व्यक्तिगत रूप से मुकदमा दायर करना B) Recover reasonable compensation from the property of L / L की संपत्ति से उचित मुआवजा वसूल करना C) Recover nothing, as agreements with lunatics are void / कुछ भी वसूल नहीं कर सकता, क्योंकि पागल व्यक्तियों के साथ किए गए समझौते अमान्य होते हैं D) Claim damages for breach of contract / अनुबंध उल्लंघन के लिए हर्जाने का दावा करना 56 / 70 To which account is the loss incurred during the pre-incorporation period debited? संस्था निगमन से पूर्व अवधि के दौरान हुए नुकसान को किस खाते में डेबिट किया जाता है ? A) Profit and Loss Account / लाभ-हानि खाता B) Goodwill Account / ख्याति खाता C) General Reserve Account / सामान्य आरक्षित खाता D) Trading Account / व्यापार खाता 57 / 70 A firm believes that consumers will prefer products that offer maximum quality, performance and innovative features. This reflects : एक कंपनी का मानना है कि उपभोक्ता उन उत्पादों को प्राथमिकता देंगे जो अधिकतम गुणवत्ता, प्रदर्शन और नवोन्मेषी विशेषताएँ प्रदान करते हैं। यह दर्शाता है : A) Selling concept / विक्रय अवधारणा B) Production concept / उत्पादन अवधारणा C) Product concept / उत्पाद अवधारणा D) Societal marketing concept / सामाजिक विपणन अवधारणा 58 / 70 X Ltd. holds 48% of the equity share capital of Y Ltd. The remaining shares are widely dispersed among small shareholders. X Ltd. also has the contractual right to appoint the majority of directors of Y Ltd. Under the Companies Act, 2013, which of the following correctly describes the relationship between X Ltd. and Y Ltd.? X लिमिटेड, Y लिमिटेड की इक्विटी शेयर पूँजी का 48% हिस्सा रखती है। शेष शेयर छोटे शेयरधारकों में व्यापक रूप से वितरित हैं। X लिमिटेड को Y लिमिटेड के अधिकांश निदेशकों को नियुक्त करने का संविदात्मक अधिकार भी प्राप्त है। कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत, निम्नलिखित में से कौन-सा X लिमिटेड और Y लिमिटेड के बीच संबंध का सही वर्णन करता है ? A) Y Ltd. is a joint venture due to dispersed ownership. / Y लिमिटेड विकेन्द्रीकृत स्वामित्व के कारण एक संयुक्त उद्यम है। B) Y Ltd. is a subsidiary because control exists through board composition. / Y लिमिटेड एक सहायक कंपनी है क्योंकि बोर्ड की संरचना के माध्यम से नियंत्रण स्थापित है। C) Y Ltd. is not a subsidiary since X Ltd. holds less than 50% shares. / Y लिमिटेड सहायक कंपनी नहीं है क्योंकि X लिमिटेड के पास 50% से कम शेयर हैं। D) Y Ltd. becomes an associate company due to minority shareholding. / Y लिमिटेड अल्पसंख्यक शेयरधारिता के कारण एक सहयोगी कंपनी बन जाती है। 59 / 70 The prohibition on issuing of shares at a discount (except for sweat equity shares) is covered under ________ of the Companies Act, 2013. स्वेट इक्विटी शेयरों को छोड़कर, शेयरों को छूट पर जारी करने पर लगा प्रतिबंध कम्पनी अधिनियम, 2013 की ________ के अंतर्गत आता है। A) Section 52 / धारा 52 B) Section 54 / धारा 54 C) Section 55 / धारा 55 D) Section 53 / धारा 53 60 / 70 Which one of the following will be considered a case of tax avoidance? निम्नलिखित में से कौन-सा कर बचाव (टैक्स अवॉइडेंस) का मामला माना जाएगा ? A) A foreign parent company purchases goods from its Indian subsidiary at ₹ 1,000 per unit while similar goods are sold to an unrelated enterprise at ₹ 2,000 per unit. / एक विदेशी मूल कंपनी अपनी भारतीय सहायक कंपनी से प्रति इकाई ₹ 1,000 पर माल खरीदती है, जबकि इसी तरह के माल को एक असंबंधित उद्यम को प्रति इकाई ₹ 2,000 पर बेचा जाता है। B) Mr. Nikhil pays ₹ 5,000 as life insurance premium on a policy taken in the name of his minor son and claims deduction under the relevant provisions of the Income Tax Act. / श्री निखिल अपने नाबालिग पुत्र के नाम ली गई जीवन बीमा पॉलिसी पर ₹ 5,000 का प्रीमियम चुकाते हैं और आयकर अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कटौती का दावा करते हैं। C) ABC Ltd. claims depreciation on a motor car recorded as a business asset, although the vehicle is substantially used by a Director for personal purposes. \ एबीसी लिमिटेड (ABC Ltd.) एक मोटर कार पर मूल्यह्रास का दावा करती है, जिसे एक व्यावसायिक सम्पत्ति के रूप में दर्ज किया गया है, हालाँकि इस वाहन का अधिकतर उपयोग एक निदेशक द्वारा व्यक्तिगत उद्देश्यों के लिए किया जाता है। D) Rohan deposits ₹ 1,00,000 in a tax-saver fixed deposit with a nationalised bank and claims deduction as permitted under statutory provisions. / रोहन एक राष्ट्रीयकृत बैंक में ₹ 1,00,000 की टैक्स-सेवर फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा करता है और वैधानिक प्रावधानों के तहत अनुमत कटौती का दावा करता है। 61 / 70 If the sum of the squares of rank differences is 6 and there are two variables X and Y with 8 items each, what would be the coefficient of rank correlation? यदि रैंक अंतरों के वर्गों का योग 6 हो और दो चर X और Y प्रत्येक में 8 आइटम हों, तो रैंक सहसंबंध गुणांक क्या होगा ? A) 1 B) 0.07 C) 0.67 D) 0.93 62 / 70 In process costing, the cost of abnormal wastage is recorded by : प्रक्रिया लागत निर्धारण में, असामान्य अपव्यय की लागत को निम्नलिखित द्वारा दर्ज किया जाता है : A) Process Account debited and Abnormal Wastage Account credited. / प्रक्रिया खाता डेबिट और असामान्य अपव्यय खाता क्रेडिट किया जाता है। B) Abnormal Wastage Account debited and Process Account credited. / असामान्य अपव्यय खाता डेबिट और प्रक्रिया खाता क्रेडिट किया जाता है। C) Normal Loss Account debited and Process Account credited. / सामान्य हानि खाता डेबिट और प्रक्रिया खाता क्रेडिट किया जाता है। D) Profit and Loss Account debited and Process Account credited. / लाभ-हानि खाता डेबिट और प्रक्रिया खाता क्रेडिट किया जाता है। 63 / 70 A pharmaceutical company applies for a patent for a new crystalline form of a known drug showing better stability with similar therapeutic efficacy, under the Indian Patents Act, 1970. What will be the decision of the patent-granting authority in this situation? एक औषधि कंपनी भारतीय पेटेंट अधिनियम,1970 के तहत एक ज्ञात दवा के नए क्रिस्टलीय रूप के लिए पेटेंट के लिए आवेदन करती है,जो समान चिकित्सीय प्रभावकारिता के साथ बेहतर स्थिरता दिखाता है। इस स्थिति में पेटेंट प्रदान करने वाले प्राधिकरण का निर्णय क्या होगा ? A) Patentable as incremental innovation / वृद्धिशील नवाचार के रूप में पेटेंट योग्य B) Non-patentable under Section 3(d) / धारा 3(d) के अंतर्गत पेटेंट के लिए अयोग्य C) Patentable due to industrial applicability / औद्योगिक अनुप्रयोगता के कारण पेटेंट योग्य D) Rejectable only after pre-grant opposition / केवल पूर्व-अनुदान आपत्ति के बाद ही खारिज योग्य 64 / 70 According to Capital Asset Pricing Model, (CAPM) which statement is not correct? पूँजीगत परिसंपत्ति मूल्य निर्धारण मॉडल (CAPM) के अनुसार, कौन-सा कथन सही नहीं है ? A) Investors may borrow and lend within limits at risk-free rate of interest / निवेशक जोखिम-रहित ब्याज दर पर सीमित उधार ले सकते हैं और उधार दे सकते हैं। B) Capital market is not dominated by any individual investor. / पूँजी बाज़ार किसी भी व्यक्तिगत निवेशक के प्रभुत्व में नहीं है। C) Investors are risk averse and maximise expected utility of wealth. / निवेशक जोखिम से बचने वाले होते हैं और संपत्ति के अपेक्षित उपयोगिता को अधिकतम करते हैं। D) Capital markets are in equilibrium. / पूँजी बाज़ार संतुलन में हैं। 65 / 70 A risk that arises due to macroeconomic factors such as inflation, interest rate changes, and political instability, and cannot be eliminated through portfolio diversification, is known as : एक जोखिम जो मुद्रास्फीति, ब्याज दरों में परिवर्तन और राजनीतिक अस्थिरता जैसे मैक्रोइकॉनॉमिक कारकों के कारण उत्पन्न होता है और पोर्टफोलियो विविधीकरण के माध्यम से समाप्त नहीं किया जा सकता, उसे कहा जाता है : A) Diversifiable risk / विविधीकरणीय जोखिम B) Operational risk / परिचालन जोखिम C) Systematic risk / व्यवस्थित जोखिम D) Unsystematic risk / अव्यवस्थित जोखिम 66 / 70 What is meant by Gross National Product? सकल राष्ट्रीय उत्पाद से क्या अभिप्राय है ? A) The total value of all the transactions in the country / देश में सभी लेन-देन का कुल मूल्य B) Total value of goods and services produced in the country + Net factor income from abroad / देश में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य + विदेश से शुद्ध कारक आय C) The total value of goods and services produced in the country + Gross factor income from abroad / देश में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य + विदेश से सकल कारक आय D) Total value of goods and services produced in the country − Depreciation / देश में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य − मूल्यह्रास 67 / 70 What does the Margin of Safety represent in cost-volume-profit analysis? लागत-मात्रा-लाभ विश्लेषण में सुरक्षा का मार्जिन क्या दर्शाता है ? A) The excess of actual sales over break-even sales / वास्तविक बिक्री का ब्रेक-ईवन सेल्स (बिक्री) से अधिक होना B) The excess of fixed cost over variable cost / स्थिर लागत का परिवर्तनीय लागत से अधिक होना C) The excess of total cost over total sales / कुल लागत का कुल बिक्री से अधिक होना D) The excess of contribution over profit / अंशदान का लाभ से अधिक होना 68 / 70 Which of the following is not part of the augmented product? निम्नलिखित में से कौन-सा संवर्धित उत्पाद का हिस्सा नहीं है? A) Packaging / पैकेजिंग B) Warranty / वारंटी C) Installation / संस्थापन D) After-sales service / बिक्री के बाद सेवा 69 / 70 Match the List I with List II and select the correct answer using the codes given below the lists : List-I (Test) a. Regression b. t-test c. Chi-square test d. F-test List-II (Propounder) i. Karl Pearson ii. Prof. Gosset iii. Sir Francis Galton iv. R.A. Fisher सूची I को सूची II से मिलाइए और सूचियों के नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए : सूची-I (परीक्षण) a. प्रतिगमन b. टी-परीक्षण c. ची-स्क्वायर परीक्षण d. एफ-परीक्षण सूची-II (प्रतिपादक) i. कार्ल पियर्सन ii. प्रो. गोसेट iii. सर फ्रांसिस गैल्टन iv. आर.ए. फिशर Codes / कोड : A) a-i, b-ii, c-iv, d-iii B) a-iii, b-ii, c-i, d-iv C) a-iii, b-iv, c-ii, d-i D) a-iv, b-iii, c-i, d-ii 70 / 70 What is the monetary jurisdiction of district forum as per Consumer Protection Act, 2019 after the amendments ? उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के अनुसार जिला फोरम का मौद्रिक क्षेत्राधिकार संशोधन के बाद क्या है ? A) ₹ 50 lakh − ₹ 2 crore / ₹ 50 लाख − ₹ 2 करोड़ B) ₹ 20 lakh / ₹ 20 लाख C) ₹ 50 lakh / ₹ 50 लाख D) More than ₹ 2 crore / ₹ 2 करोड़ से अधिक Your score isThe average score is 31% 0% Restart quiz Please Rate The Test Send feedback Note: For any mistake, suggestion or query, please comment below. Follow for Updates: Telegram WhatsApp Instagram Share is Caring: Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on X (Opens in new window) X Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Reddit (Opens in new window) Reddit