0% 0 votes, 0 avg 0 Bihar STET Paper-1 Hindi- 2025 PYQs Bihar STET Paper-1 (Class 9-10) Hindi- 2025 (Held on Shift 2, 17 October 2025) Previous Year Question Paper 1 / 100 Section : Part I Hindi(101) देश प्रेम में कौन-सा समास है? A) अव्ययी भाव B) तत्पुरूष C) द्विगु D) बहुव्रीहि 2 / 100 निर्विकार में प्रयुक्त संधि का नाम है – A) स्वर संधि B) व्यंजन संधि C) विसर्ग संधि D) कोई नहीं 3 / 100 जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य समुच्चयबोधक अव्ययों से जुड़े होते है, वह क्या कहलाता है ? A) मिश्र वाक्य B) सरल वाक्य C) विस्मयादिबोधक वाक्य D) संयुक्त वाक्य 4 / 100 निम्नलिखित में से किस पंक्ति में विरोधाभास अलंकार है ? A) सिंधु सा विस्तृत और अथाह एक निर्वासित का उत्साह। B) मुख बाल रवि सम लाल होकर ज्वाला सा बोधित हुआ। C) यह सरस, वह नीरस, कैसा विषमय वियोग है। D) कल कानन कुंडल मोरपखा उर पे बनमाल विराजति है। 5 / 100 ‘मीठी लगे कड़वी’ में कौन सा अलंकार है ? A) यमक B) विरोधाभास C) उत्प्रेक्षा D) उपमा 6 / 100 ‘अब अलि रही गुलाब में, अपट कटीली डार’ में कौन-सा अलंकार है – A) उपमा B) उत्प्रेक्षा C) अन्योक्ति D) अतिश्योक्ति 7 / 100 मेरा बेटा सुनील मेरी आँखों का तारा है। रेखांकित मुहावरे का अर्थ है- A) बहुत सुन्दर B) बहुत बुद्धिमान C) बहुत प्रिय D) बहुत समझदार 8 / 100 कौन-सा शब्द बहुव्रीहि समास का सही उदाहरण है ? A) निशिदिन B) त्रिभुवन C) पंचानन D) पुरूषसिंह 9 / 100 संधि कितने प्रकार के होते हैं ? A) 1 B) 2 C) 3 D) 4 10 / 100 निम्नांकित में सम मात्रिक छंद का कौन-सा उदाहरण है ? A) दोहा B) सोरठा C) चौपाई D) कोई नहीं 11 / 100 सिर फट गया उसका मानो अरूण रंग का घड़ा हो’। इस वाक्य में उपमान क्या है, जिसकी संभावना की जा रही है ? A) फटना B) मानो C) सिर D) अरूण रंग का घड़ा 12 / 100 तालू में जीभ न लगना का अर्थ है – A) भूख से तड़पना B) प्यास से परेशान होना C) चुप न रहना D) स्वाद न मिलना 13 / 100 ‘लोकोक्ति’ में कौन सी संधि है ? A) दीर्घ संधि B) गुण संधि C) यण संधि D) वृद्धि संधि 14 / 100 ‘प्रारूप’ के लिए अंग्रेजी का उपयुक्त शब्द क्या होगा ? A) Design B) Draft C) Model D) Sketch 15 / 100 ‘तीन तेरह करना’ मुहावरे का अर्थ है – A) गिनती करना B) जोड़ना C) तितर-बितर करना D) भाग देना 16 / 100 स्वर संधि के कितने भेद होते है ? A) तीन B) चार C) पाँच D) छह 17 / 100 संयुक्त वाक्य का उदाहरण है – A) वह गरीब है, परंतु ईमानदार है। B) जब वह आया, मैंने उसे देखा। C) मेरा विचार है कि आज वर्षा होगी। D) राम और श्याम मित्र है। 18 / 100 शब्द का अर्थ-बोध कराने वाली शक्ति है- A) शब्द -शक्ति B) रस C) छंद D) अलंकार 19 / 100 शब्द – शक्ति के मूलत: कितने भेद माने गए हैं ? A) एक B) दो C) तीन D) पाँच 20 / 100 वीभत्स रस का स्थायी भाव क्या है ? A) भय B) निर्वेद C) शोक D) जुगुप्सा / धृणा 21 / 100 ‘इतनी मेहनत से तुम सफल हो गए।’ इस वाक्य में ‘इतनी’ है – A) संख्यावाचक विशेषण B) संकेतवाचक विशेषण C) परिमाणवाचक विशेषण D) प्रश्नवाचक विशेषण 22 / 100 दोहे और शेले को क्रम से मिलाने पर कौन-सा छंद बनता है ? A) हरिगीतिका B) कुण्डलिया C) सवैया D) बरवै 23 / 100 तन्मय का सही संधि-विच्छेद है- A) तन् +मय B) तम् +अय C) तत् +मय D) तन् +अमय 24 / 100 रस के कितने अवयव या अंग माने जाते है ? A) तीन B) चार C) दो D) पाँच 25 / 100 ध्वनि-मयि कर के गिरि – कंदरा, कलित कानन – के लि – निकुंज को। प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है? A) छेकानुप्रास B) वृत्यानुप्रास C) लाटानुप्रास D) यमक 26 / 100 काव्य गुणों का संबंध मुख्य रूप से किससे होता है ? A) शब्द और अर्थ से B) रस से C) छंद से D) अलंकार से 27 / 100 किसे ‘शब्द’ की प्रथमा शक्ति’ कहा जाता है ? A) अभिधा को B) लक्षणा को C) व्यंजना को D) अलंकार को 28 / 100 इनमें कौन स्वर-संधि का उदाहरण है ? A) संयोग B) मनोहर C) नमस्कार D) पवन 29 / 100 ‘वागीश’ का संधि-विच्छेद क्या होगा ? A) वाक्+ईश B) वाग+ईश C) वाक+इश D) वाग+इश 30 / 100 नहिं पराग नहिं मधुर मधु, नहि’ विकास इहि काल। अलि कलि ही ते, बिंध्यौ, आगे कौन हवाल ।। प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है ? A) रूपक B) विशेषोक्ति C) अन्योवित्त D) अतिशयोवित्त 31 / 100 व्यंजना शब्द शक्ति का ज्ञान किसके लिए अधिक महत्त्वपूर्ण है ? A) वैज्ञानिक के लिए B) कवि और साहित्यकार के लिए C) इतिहासकार के लिए D) गणितज्ञ के लिए 32 / 100 गंगा गए गंगा दास जमुना गए जमुना दास का अर्थ है- A) अपने – अपने घर जाना B) अपना- अपना काम करना C) किसी की नहीं सुनना D) जिसका कोई ढृढ़ सिद्धांत नहीं होता 33 / 100 स्थायी भावों की संख्या है – A) 9 B) 10 C) 12 D) 13 34 / 100 ‘कृपया करके मेरी सहायता करें’ अशुद्ध वाक्य का शुद्ध रूप क्या है ? A) कृपया मेरी सहायता करें। B) कृपा करके मेरी सहायता करो। C) कृपया मेरी मदद करो। D) कृपा मेरी सहायता प्रदान करेंगे। 35 / 100 निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति कौ मूल । बिन निज भाषा ज्ञान के मिटे न हिय कौ शूल ।। प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा छंद है – A) सोरठा B) दोहा C) रोला D) हरिगीतिका 36 / 100 ‘गए थे रोजा छुड़ाने नमाज गले पड़ी’ का अर्थ है- A) अपने-अपने घर जाना B) अपना -अपना काम करना C) किसी की नहीं सुनना D) उपकार करने के बदले स्वयं को दुख भोगना पड़ा 37 / 100 मैं रोया इसे तुम कहते हो गाना ‘में ‘रोया’ और ‘गाना’ में कैसा भाव है ? A) विरोध B) समानता C) संभावना D) निश्चय 38 / 100 ‘दशानन’ में कौन सा समाास है ? A) द्विगु B) द्वंद C) बहुव्रीहि D) तत्पुरुष 39 / 100 निम्नांकित में से कौन-सा शब्द वृद्धि संधि का उदाहरण नहीं है ? A) सदैव B) जलौध C) गुरूपदेश D) परमौदार्य 40 / 100 ‘ओस बिंदु छू रहे थे, मानो मोती अनमोल।’ में कौन सा अलंकार है ? A) उत्प्रेक्षा B) उपमा C) अनुप्रास D) श्लेष 41 / 100 रसोत्पत्ति में आश्रय की चेष्टाऍं क्या कही जाती हैं? A) विभाव B) आलम्बन C) अनुभाव D) उद्दीपन 42 / 100 अर्थ के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते है ? A) दो B) चार C) आठ D) नौ 43 / 100 यह प्रेम का पंथ कराल महा के लिए सही लोकोक्ति है – A) अरू नेह सो नातो बड़ावतो हैं B) तरवार की धार पर धावनो है C) दुखदाई औ घोर सतावनी है D) मन ही मन में उर भावनी है 44 / 100 ‘शायद आज वर्षा हो।’ अर्थ के आधार पर यह कैसा वाक्य है ? A) विधानवाचक B) निषेधवाचक C) संदेहवाचक D) आज्ञावाचक 45 / 100 ‘धीरे-धीरे चलते हुए सांप मेरे करीब आ पहुँचा।’ क्या है ? A) संज्ञा पदबंध B) सर्वनाम पदबंध C) क्रिया विशेषण पदबंध D) क्रिया पदबंध 46 / 100 ……………….धतूरों सो कहत गहनों गढ़ो न जात A) रजत B) कनक C) स्वर्ण D) कंचन 47 / 100 ‘हाय फूल-सी कोमल बच्ची’ में वाचक शब्द क्या है A) हाय B) फूल C) कोमल D) सी 48 / 100 छंद कितने प्रकार के होते हैं ? A) 2 B) 3 C) 4 D) 5 49 / 100 ‘एकैक’ में कौन सी संधि है ? A) दीर्घ संधि B) गुण संधि C) वृद्धि संधि D) यण संधि 50 / 100 ‘उमेश ने रमेश ‘ से कहा : तुम बैल हो ।” इस वाक्य में प्रयुक्त शब्द ‘बैल’ में कौन-सी शब्द-शक्ति है ? A) अभिधा B) लक्षणा C) व्यंजना D) तात्पर्या 51 / 100 वाच्य के कितने भेद होते है ? A) दो B) चार C) पाँच D) तीन 52 / 100 आओ, घूमा जाए।’ यह किस वाच्य का उदाहरण है ? A) कर्तृवाच्य B) भाववाच्य C) कर्मवाच्य D) इनमें से कोई नहीं 53 / 100 इन पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है ? चारू चन्द्र की चंचल किरणें खेल रही हैं जल-थल में A) यमक B) उपमा C) अनुप्रास D) श्लेष 54 / 100 व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध वाक्य कौन सा है ? A) वह एक विद्वान महिला है। B) वह एक विदुषी महिला है। C) वह एक ज्ञानी महिला है। D) वह एक पंडिताइन महिला है। 55 / 100 जहाँ उपमेय में उपमान की संभावना व्यक्त की जाए, वहाँ कौन सा अलंकार होता है ? A) उपमा B) उत्प्रेक्षा C) यमक D) अनुप्रास 56 / 100 संचारी भावों की कुल संख्या कितनी मानी गई है ? A) 8 B) 38 C) 33 D) 49 57 / 100 निम्नांकित में कौन शब्दालंकार नहीं हैं ? A) श्लेष B) विप्सा C) उपमा D) वक्रोवित 58 / 100 निम्नलिखित में कौन हिन्दी में मुक्त छंद के प्रवर्तक हैं ? A) कबीर B) सूर C) तुलसी D) निराला 59 / 100 ‘पीपर पात सरिस मन डोला’ में कौन सा अलंकार है A) उत्प्रेक्षा B) उपमा C) विरोधाभास D) अनुप्रास 60 / 100 निम्नलिखित में से कौन सा वर्णिक छंद का एक प्रकार है ? A) चौपाई B) सवैया C) दोहा D) रोला 61 / 100 शोभा सिंधु अपार, उमा एक अवगाहना’, इस पंक्ति को उत्प्रेक्षा में बदलने के लिए आप क्या जोड़ेगें ? A) – सा B) मानो C) ही D) और 62 / 100 निम्नलिखित में से कौन सा उपमा अलंकार का वाचक शब्द नहीं है ? A) सा B) जैसा C) मानो D) सम 63 / 100 शैतान की आँत का अर्थ है- A) अत्यन्त धूर्त व्यक्ति B) अत्यंत नगण्य वस्तु C) बहुत लम्बी वस्तु D) अत्यन्त लाभदायक वस्तु 64 / 100 द्विगु समास का उदाहरण कौन-सा है ? A) अन्वय B) दिन-रात C) चतुरानन D) त्रिभुवन 65 / 100 मृगनयनी में कौन-सा समास है? A) अव्ययी भाव B) तत्पुरूष C) कर्मधारय D) बहुव्रीहि 66 / 100 निम्नलिखित में से कौन विराम चिह्न नहीं है ? A) अल्पविराम B) पूर्ण विराम C) निर्देशक चिह्न D) अवतरण 67 / 100 ‘पानी पानी होना’ मुहावरे का अर्थ है – A) भींग जाना B) शर्मिंदा होना C) प्यासा होना D) नहाना 68 / 100 भारत के सम भारत है में कौन-सा अलंकार है ? A) रूपक B) अनन्वय C) उपमा D) यमक 69 / 100 आश्रय किसे कहते है ? A) भावों की चेष्टाऍं B) सहायक भाव C) जिसके मन में भाव उत्पन्न हो D) जो भाव उत्पन्न करें 70 / 100 निम्नलिखित में से कौन-सा ‘पदबंध’ का उदाहरण है ? A) वह तेज दौड़ा B) खेल का मैदान C) राम पढ़ाई करता है। D) फूल खिला। 71 / 100 हो सकता है राम का काम बन जाय। A) निषेधवाचक B) प्रश्नवाचक C) संदेहवाचक D) आज्ञावाचक 72 / 100 वसंत में नाचा बहुत मेरा मन-मयूर ‘ रेखांकित अंश में कौन-सा अलंकार है? A) यमक B) उत्प्रेक्षा C) रूपक D) उपमा 73 / 100 ‘राजपुत्र’ का समास विग्रह क्या होगा ? A) राजा का पुत्र B) राजा और पुत्र C) राज और पुत्र D) राजा के लिए पुत्र 74 / 100 वातानुकूलन का सही संधि-विच्छेद है – A) वात + अनुकूलन B) वात + अनूकुलन C) वाता + अनुकूलन D) वाता + अनूकुलन 75 / 100 काव्य गुणों का विवेचन मुख्य रूप से किस शास्त्र में किया जाता है ? A) छंदशास्त्र B) काव्यशास्त्र C) व्याकरण D) नाट्यशास्त्र 76 / 100 ‘नवग्रह’ में कौन-सा समास है? A) द्विगु B) तत्पुरूष C) द्वन्द्व D) कर्मधारय 77 / 100 उससे अब अकेले नहीं रहा जाता। A) कर्तृवाच्य B) कर्मवाच्य C) भाववाच्य D) इनमें से कोई नहीं 78 / 100 निम्न में कर्तृवाच्य वाक्य का चयन कीजिए। A) मोहन पुस्तक पढ़ता है B) आपके द्वारा मालूम हुआ C) नींद नहीं आती D) पुस्तक पढ़ी गई 79 / 100 ‘सर्वाधिकार’ के लिए उपयुक्त अंग्रेजी शब्द है- A) All rights B) Copyright C) Ownership D) Authority 80 / 100 निम्नलिखित में से कौन सा काव्य गुण नहीं है ? A) ओज B) माधुर्य C) प्रसाद D) अलंकार 81 / 100 ‘उसका छोटा भाई’ किस प्रकार का पदबंध है ? A) क्रिया पदबंध B) संज्ञा पदबंध C) विशेषण पदबंध D) क्रियाविशेषण पदबंध 82 / 100 जहाँ मुख्यार्थ की बाधा होने पर रूढि़ या प्रयोजन के कारण मुख्यार्थ से सम्बद्ध अन्य अर्थ लक्षित हो, वहाँ शब्द-शक्ति होती है – A) अभिधा B) लक्षणा C) व्यंजना D) तात्पर्या 83 / 100 ‘उत्साह’ किस रस का स्थायी भाव है ? A) वीर B) श्रृंगार C) वीभत्स D) अद्भूत 84 / 100 सर्वश्रेष्ठ रस किसे माना जाता है ? A) रौद्र रस B) श्रृंगार रस C) करूण रस D) वीर रस 85 / 100 ‘पराधीन सपने हुँ सुख नाहीं’ में कौन सा अलंकार है ? A) विरोधाभास B) अनुप्रास C) उत्प्रेक्षा D) मानवीकरण 86 / 100 रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते है ? A) दो B) चार C) तीन D) छह 87 / 100 ‘वह पत्थर-सी कठोर है’। इस वाक्य में साधारण धर्म क्या है ? A) वह B) कठोर C) पत्थर D) सी 88 / 100 निम्नलिखित में से किस उदाहरण में विरोधाभास अलंकार नहीं है ? A) यह मुरली मधुर बजती है पर है बड़ी कठोर। B) शीतल ज्वाला जलती है। C) बंदउँ गुरू पद पदुम परागा। सुरुचि सुबास सरस अनुरागा।। D) हाय! फूल सी कोमल बच्ची, हुई राख की ढेरी थी। 89 / 100 काव्य गुण मुख्य रूप से कितने प्रकार के माने जाते है ? A) तीन B) चार C) दो D) पाँच 90 / 100 माधुर्य गुण किस रस में प्रयुक्त होता है? A) शांत B) शृंगार C) भयानक D) रौद्र 91 / 100 पर-पीत मानहुं तडि़त रूचि, सुचि नौमि जनकसुता वरं में कौन-सा अलंकार है? A) उपमा B) रूपक C) उत्प्रेक्षा D) उदाहरण 92 / 100 वीर रस का स्थायी भाव क्या होता है ? A) रति B) उत्साह C) हास्य D) क्रोध 93 / 100 ज्ञान रूपी सागर’ में कौन सा समास है ? A) उपमा तत्पुरुष B) कर्मधारय C) रुपक तत्परुष D) बहुव्रीहि 94 / 100 कठोर वर्णो का प्रयोग किस काव्य गुण की विशेषता है ? A) प्रसाद B) माधुर्य C) ओज D) इनमें से कोई नहीं। 95 / 100 ‘कान का कच्चा’ मुहावरे का अर्थ है – A) धीरे सुनना B) सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास करना C) तेज सुनना D) बहरा होना 96 / 100 ‘Benchmark’ का हिंदी समकक्ष क्या है ? A) लक्ष्य B) मापदंड C) कसौटी D) उदाहरण 97 / 100 छंद शास्त्र प्रणेता आचार्य माने जाते है – A) भरत B) पिंगल C) विश्वनाथ D) मनु 98 / 100 निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य भाववाच्य में है ? A) मैंने पत्र लिखा। B) रोगी से चला नहीं जाता। C) कविता सुनाई गई। D) वे क्रिकेट खेलते है। 99 / 100 व्यंजना शब्द शक्ति का आधार क्या होता है ? A) शब्द का सीधा अर्थ B) शब्द का लक्षित अर्थ C) संदर्भ, वक्ता, श्रोता आदि D) व्याकरण के नियम 100 / 100 स्वागत में प्रयुक्त संधि का नाम है- A) व्यंजन संधि B) यण् संधि C) दीर्ध संधि D) वृद्धि संधि Your score isThe average score is 0% 0% Restart quiz Please Rate The Test Send feedback Follow for Updates: Telegram WhatsApp Instagram Share is Caring: Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on X (Opens in new window) X Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Reddit (Opens in new window) Reddit Related
Bihar STET Paper-1 PYQs Bihar STET Paper 1 Physical Education 19-10-2025 Previous Year Question Paper
Bihar STET Paper-1 PYQs Bihar STET Paper 1 Social Science 01-11-2025 Shift-1 Previous Year Question Paper