0% 0 votes, 0 avg 0 UP Ass. Prof. Hindi (18/04/2026-S2) PYQs UPESSC Assistant Professor Re-Exam 2022- Hindi (Held on Shift-2, 18 April 2026) Previous Year Question Paper 1 / 70 ‘कंकाल’ उपन्यास किसका है? A) सुमित्रानंदन पंत B) विष्णु प्रभाकर C) जयशंकर प्रसाद D) महादेवी वर्मा 2 / 70 ‘अशोक के फूल’ यह निबंध किसका है? A) महावीरप्रसाद द्विवेदी B) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी C) नंदकुमार वाजपेयी D) नगेंद्र 3 / 70 सह-संवेदनवाद (साइनेस्थेसिस) की संज्ञा किसकी है? A) अरस्तु B) प्लेटो C) टी. एस. इलियट D) आई. ए. रिचर्ड्स 4 / 70 अभिव्यंजनावाद का प्रतिपादन किस आचार्य ने किया है? A) क्रोचे B) टी. एस. इलियट C) आई. ए. रिचर्ड्स D) डॉ. ब्रैडले 5 / 70 हजारीप्रसाद द्विवेदी के उपन्यास ‘पुनर्नवा’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- (I) इसमें इतिहास का उपयोग केवल घटनाओं के पुनर्निर्माण के लिए किया गया है। (II) उपन्यास में भारतीय सांस्कृतिक परंपरा और जीवन-दर्शन की पुनर्स्थापना का प्रयास किया गया है। (III) यह उपन्यास तिलस्मी और ऐयारी परंपरा से प्रभावित है। (IV) इसमें ऐतिहासिक परिवेश के माध्यम से सांस्कृतिक चेतना का रूपांकन किया गया है। नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए- A) केवल I, II और IV सही हैं। B) केवल I और III सही हैं। C) केवल II और IV सही हैं। D) केवल II, III और IV सही हैं। 6 / 70 निम्नलिखित में से छायावादी कवि कौन हैं? A) विष्णु प्रभाकर, इलाचंद जोशी, माधवराव सप्रे B) प्रेमचंद, धर्मवीर भारती, जैनेंद्र C) कमलेश्वर, प्रभा खेतान, आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी D) जयशंकर प्रसाद, सुमित्रानंदन पंत, महादेवी वर्मा 7 / 70 सुमेलित कीजिए : सूची-I (काल) (a) संवत 1050-1375 (b) संवत 1375-1700 (c) संवत 1700-1900 (d) संवत 1900-1980 सूची-II (नामकरण) (I) भक्तिकाल (II) रीतिकाल (III) आधुनिक काल (IV) वीरगाथा काल A) a-II, b-I, c-IV, d-III B) a-I, b-IV, c-III, d-II C) a-IV, b-I, c-II, d-III D) a-III, b-II, c-I, d-IV 8 / 70 नीचे दो कथन हैं जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है- अभिकथन (A): लॉन्जाइनस ने उदात्त को काव्य का प्रमुख तत्व माना। कारण (R): लोंगजाइनस के अनुसार श्रेष्ठ काव्य पाठकों को आनंद प्रदान करता है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। B) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है। C) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। D) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है। 9 / 70 पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ की आत्मकथा ‘अपनी खबर’ के संदर्भ में कौन-सा कथन संगत (सही) नहीं है? A) यह हिंदी की पहली ऐसी आत्मकथा है जिसमें लेखक ने अपने कुल और वंश के दोषों का अत्यंत बेबाकी से वर्णन किया है। B) इसमें ‘मतवाला’ मंडल और तत्कालीन पत्रकारिता के अंतर्विरोधों का सजीव चित्रण मिलता है। C) ‘उग्र’ जी ने इसमें अपने शैशव से लेकर जवानी तक के संघर्षों और अपनी ‘उग्र’ प्रवृत्ति के मूल कारणों को उजागर किया है। D) इस कृति का संपादन और प्रकाशन महात्मा गांधी के ‘हरिजन’ पत्र के आदर्शों से प्रभावित होकर किया गया था। 10 / 70 निम्नलिखित में से कौन-सी देवनागरी लिपि की वैज्ञानिक विशेषता है? A) बाकी तीनों में से कोई नहीं B) लिपि में स्वर और व्यंजन की क्रमबद्धता C) दो सांकेतिक चिन्ह : एक ध्वनि D) सरलता का अभाव 11 / 70 भारतीय संविधान में हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में स्थापित करने तथा उसके क्रमिक विकास हेतु किस प्रकार की संवैधानिक व्यवस्था की गई है? A) हिंदी को राजभाषा घोषित करते हुए अंग्रेज़ी के सीमित काल तक सहप्रयोग तथा उसके विकास हेतु निर्देश दिए गए। B) हिंदी को केवल सांस्कृतिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई। C) हिंदी के साथ अंग्रेज़ी को केवल न्यायपालिका तक सीमित रखा गया। D) हिंदी को तत्काल राष्ट्रीय भाषा घोषित कर सभी कार्यों में अनिवार्य कर दिया गया। 12 / 70 हिंदी भाषा के प्रचार – प्रसार के लिए वर्धा में कौन-सी समिति कार्यरत है? A) नागरी प्रचारिणी सभा B) राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति C) हिंदी साहित्य सम्मेलन D) केन्द्रीय हिंदी निदेशालय 13 / 70 नीचे दो कथन हैं जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है- अभिकथन (A): रमेशचंद्र शाह का आलोचना-कर्म इतिहास, चिंतन, परंपरा और संस्कृति का भरा-पूरा संसार है। कारण (R): शाह के पास अपने ढंग का मूल्य-विवेक है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। C) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है। D) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है। 14 / 70 सुमेलित कीजिए: सूची-I (रचनाकार) (a) सरदार पूर्णसिंह (b) रामचंद्र शुक्ल (c) हजारीप्रसाद द्विवेदी (d) कुबेरनाथ राय (e) विद्यानिवास मिश्र (f) हरिशंकर परसाई सूची-II (निबंध) (I) विकलांग श्रद्धा का दौर (II) श्रद्धा और भक्ति (III) आचरण की सभ्यता (IV) अस्ति की पुकार हिमालय (V) महाकवि की तर्जनी (VI) नाखून क्यों बढ़ते हैं A) a-II, b-III, c-IV, d-I, e-VI, f-V B) a-III, b-I, c-VI, d-IV, e-V, f-II C) a-III, b-II, c-VI, d-V, e-IV, f-I D) a-I, b-II, c-VI, d-V, e-IV, f-III 15 / 70 सुमेलित कीजिए: सूची-I (रचनाकार) (a) नागार्जुन (b) केदारनाथ अग्रवाल (c) सुदामा पांडे ‘धूमिल’ (d) भवानीप्रसाद मिश्र सूची-II (कृति) (I) संसद से सड़क तक (II) माँझी न बजाओ बंशी (III) सतपुड़ा के जंगल (IV) बादल को घिरते देखा है A) a-III, b-I, c-II, d-IV B) a-I, b-II, c-IV, d-III C) a-IV, b-II, c-I, d-III D) a-II, b-IV, c-III, d-I 16 / 70 आधुनिक हिंदी कविता में ‘प्रगतिवाद’ से ‘प्रयोगवाद’ की ओर वैचारिक बदलाव के संबंध में निम्नलिखित में से कौन कथन सही है? A) प्रगतिवाद ने मुक्त छंद के उपयोग को खारिज कर दिया था, जिसे बाद में गजानन माधव मुक्तिबोध द्वारा प्रयोगवाद के मूल तत्व के रूप में पेश किया गया। B) दोनों आंदोलन प्रकृति में विशुद्ध रूप से सौंदर्यवादी थे और समकालीन राजनीतिक या आर्थिक मुद्दों के साथ किसी भी जुड़ाव से बचते थे। C) प्रगतिवाद ने व्यक्तिगत मनोवैज्ञानिक संघर्षों पर ध्यान केंद्रित किया, जबकि प्रयोगवाद ने सामूहिक सामाजिक क्रांति पर जोर दिया। D) प्रगतिवाद मार्क्सवादी विचारधारा और सामाजिक यथार्थवाद से गहराई से प्रभावित था, जबकि प्रयोगवाद ने व्यक्तिगत अनुभव और भाषाई प्रयोगों को प्राथमिकता दी। 17 / 70 इन कहानियों के शिल्प और विचारधारा के संदर्भ में कौन-सा कथन सत्य है? A) ‘दुनिया का अनमोल रतन’ में प्रेमचंद ने ‘देशभक्ति’ को ईश्वरीय प्रेम से भी ऊपर स्थान दिया है। B) ‘ताई’ कहानी में ‘रामेश्वरी’ का चरित्र प्रारंभ से ही वात्सल्य और ममता से परिपूर्ण दिखाया गया है। C) ‘कफ़न’ कहानी घीसू और माधव के माध्यम से दलित चेतना के सकारात्मक उत्थान को रेखांकित करती है। D) ‘कानों में कंगना’ कहानी में योगेश्वर और किरण का प्रेम ‘आधुनिक नारीवाद’ की पहली अभिव्यक्ति है। 18 / 70 मन रे परसि हरि के चरण, सुगम सीतल कमल-कोमल त्रिविध ज्वाला हरन। यह पद किसका है? A) मीराबाई B) रैदास C) कबीर D) विद्यापति 19 / 70 कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग के लिए ‘फोनेटिक’ कीबोर्ड का मुख्य आधार क्या है? A) वर्णों की आकृति B) टाइपराइटर का पुराना लेआउट C) वर्णों की आवृत्ति D) उच्चारण और अंग्रेजी अक्षरों का साम्य 20 / 70 तुलनात्मक आलोचना का आरंभकर्ता किसे माना जाता है? A) आ. रामचंद्र शुक्ल B) आ. हजारीप्रसाद द्विवेदी C) पद्मसिंह शर्मा D) नंदकुमार वाजपेयी 21 / 70 ‘मेरा परिवार’ इस रेखाचित्र के रचनाकार कौन हैं? A) जयशंकर प्रसाद B) महादेवी वर्मा C) सुमित्रानंदन पंत D) रामवृक्ष बेनीपुरी 22 / 70 विष्णु प्रभाकर कृत ‘आवारा मसीहा’ विधा का प्रकार कौन-सा है? A) रिपोर्ताज B) जीवनी C) डायरी D) आत्मकथा 23 / 70 यूनिकोड प्रणाली के संदर्भ में देवनागरी लिपि के उपयोग के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सर्वाधिक उपयुक्त है? A) यूनिकोड प्रणाली में देवनागरी लिपि का उपयोग केवल वेब ब्राउज़र तक सीमित है। B) यूनिकोड देवनागरी लिपि को केवल एक विशेष ऑपरेटिंग सिस्टम तक सीमित करता है। C) यूनिकोड देवनागरी वर्णों के लिए सार्वभौमिक कोड निर्धारित करता है, जिससे विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर एकरूपता बनी रहती है। D) यूनिकोड में देवनागरी वर्णों को अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म के लिए अलग कोड दिए जाते हैं। 24 / 70 भारतीय संविधान में हिंदी भाषा के विकास तथा राजभाषा संबंधी नीतियों के निर्माण हेतु किन अनुच्छेदों में प्रावधान किया गया है? A) 344(1) और 351 B) बाकी तीनों में से कोई नहीं C) 348(2) D) 349 25 / 70 विरोधाभास को काव्य की भाषिक संरचना किस आलोचक ने माना है? A) ब्लैकमूर B) वारेन C) ब्रूक्स D) एम्प्सन 26 / 70 भारतेन्दु हरिश्चंद्र के नाटक ‘अंधेर नगरी’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— (I) यह नाटक तत्कालीन शासन व्यवस्था की अव्यवस्था और न्यायहीनता पर तीखा व्यंग्य प्रस्तुत करता है। (II) नाटक में “टके सेर भाजी, टके सेर खाजा” उक्ति आर्थिक समानता के आदर्श को दर्शाती है। (III) यह नाटक हास्य-व्यंग्य के माध्यम से सामाजिक-राजनीतिक चेतना को जाग्रत करने का प्रयास करता है। (IV) नाटक का शिल्प मुख्यत: करुण रस पर आधारित है। नीचे दिए गए कूट में से उत्तर चुनिए- A) केवल I, II और III सही हैं B) केवल I और III सही हैं C) केवल II और IV सही हैं D) I, II, III और IV सभी सही हैं 27 / 70 जयशंकर प्रसाद लिखित कामायनी कितने सर्गो में विभाजित है? A) 21 B) 20 C) 15 D) 9 28 / 70 गोस्वामी तुलसीदास कृत ‘रामचरितमानस’ कितने कांडों में विभक्त है? A) नौ B) दस C) सात D) बीस 29 / 70 सुमेलित कीजिए: सूची-I (आलोचक) (a) प्लेटो (b) अरस्तु (c) कॉलरिज (d) लोंगाइनस सूची-II (सिद्धांत) (I) विरेचन सिद्धांत (II) उदात्त सिद्धांत (III) कल्पना सिद्धांत (IV) अनुकरण सिद्धांत A) a-II, b-III, c-I, d-IV B) a-IV, b-I, c-III, d-II C) a-I, b-III, c-II, d-IV D) a-III, b-II, c-IV, d-I 30 / 70 इन उपन्यासों के वर्ण्य-विषय के संदर्भ में असत्य कथन का चयन कीजिए: A) ‘राग दरबारी’ में शिवपालगंज की विसंगतियों के माध्यम से व्यवस्था पर तीखा व्यंग्य किया गया है। B) ‘बसंती’ उपन्यास में महानगर की झुग्गी-झोपड़ी वाली बस्तियों और विस्थापन के संघर्ष को दिखाया गया है। C) ‘झूठा सच’ विभाजन की त्रासदी और शरणार्थियों के पुनर्वास की समस्या को चित्रित करता है। D) ‘आपका बंटी’ में पारिवारिक विघटन के बीच बच्चों के मनोविज्ञान की तुलना में राजनीति की प्रधानता दी गई है। 31 / 70 भारत में हिंदी किस भाषा-परिवार की भाषा है? A) हिंदुस्तानी B) भारोपीय C) हिंदी D) द्रविड़ 32 / 70 सुमेलित कीजिए: सूची-I (रचना) (a) चिदम्बरा (काव्य) (b) उर्वशी (प्रबंध काव्य) (c) सम्पूर्ण साहित्य (d) यामा सूची-II (रचनाकार) (I) महादेवी वर्मा (II) कृष्णा सोबती (III) सुमित्रानंदन पंत (IV) रामधारी सिंह दिनकर A) a-II, b-III, c-IV, d-I B) a-I b-III, c-II, d-IV C) a-IV, b-II, c-I, d-III D) a-III, b-IV, c-II, d-I 33 / 70 सुमेलित कीजिए : सूची-I (वाद) (a) संरचनावाद (b) उत्तरसंरचनावाद (c) स्त्री विमर्श (d) विखंडन या विरचना सूची-II (प्रवर्तक) (I) प्रभा खेतान (II) फर्डीनांड द सॉस्यूर (III) रोलां बार्थ (IV) जैक डेरीडा A) a-II, b-III, c-IV, d-I B) a-II, b-III, c-I, d-IV C) a-IV, b-III, c-II, d-I D) a-III, b-II, c-IV, d-I 34 / 70 ‘शामनाथ’ किस कहानी का पात्र है? A) नदी गायब हैं B) फुलवा C) पार्टीशन D) चीफ की दावत 35 / 70 निम्नलिखित में से भूषण के ग्रंथ कौन-कौन से हैं? A) शिवाबावनी, छत्रसाल दशक, दूषण उल्लास B) भाव विलास, भवानी विलास, प्रेमतरंग, देवचरित्र C) काव्यप्रकाश, काव्य विवेक, रस मंजरी, पिंगल D) ललित ललाम, रसराज, फूल मंजरी, साहित्य सार 36 / 70 सुमेलित कीजिए: सूची-I (पत्र-पत्रिकाएँ) (a) सुधाकर (b) प्रजामित्र (c) तत्त्वबोधिनी (d) बंगदूत सूची-II (प्रकाशन वर्ष) (I) 1829 (II) 1834 (III) 1865 (IV) 1850 A) a-II b-IV c-I d-III B) a-III b-I c-IV d-II C) a-IV b-II c-III d-I D) a-I b-III c-IV d-II 37 / 70 ‘शिवाबावनी’ कृति किसकी है? A) बोधा B) नामदेव C) भूषण D) रहीम 38 / 70 निम्नलिखित रचनाकारों का कालानुक्रमिक सही अनुक्रम क्या है? A) नाथूराम शर्मा ‘शंकर’, महावीरप्रसाद द्विवेदी, रामचरित उपाध्याय, मैथिलीशरण गुप्त B) रामचरित उपाध्याय, मैथिलीशरण गुप्त, महावीरप्रसाद द्विवेदी, नाथूराम शर्मा ‘शंकर’ C) नाथूराम शर्मा ‘शंकर’, महावीरप्रसाद द्विवेदी, मैथिलीशरण गुप्त, रामचरित उपाध्याय D) रामचरित उपाध्याय, मैथिलीशरण गुप्त, नाथूराम शर्मा ‘शंकर’, महावीरप्रसाद द्विवेदी 39 / 70 सुमेलित कीजिए: सूची-I (पंक्तियाँ) (a) गुरु गोविन्द दोउ खड़े, काके लागूँ पाय। (b) अब कैसे छूटे, राम, नाम रट लागी। (c) गगन हमारा बाजा बाजे, मूल मंतर फल हाथी। (d) दादू पद जोड़े क्या पाइए, साखी कहें का होए। सूची-II (कवि) (I) रैदास (II) जम्भनाथ (III) कबीर (IV) दादू दयाल A) a-IV, b-II, c-I, d-III B) a-III, b-I, c-II, d-IV C) a-III, b-II, c-IV, d-I D) a-I, b-IV, c-III, d-II 40 / 70 ‘चीड़ों पर चाँदनी’ यह यात्रा साहित्य किसने लिखा है? A) निर्मल वर्मा B) राहुल सांकृत्यायन C) विष्णु प्रभाकर D) डॉ. रामविलास शर्मा 41 / 70 कीर्तिलता और कीर्तिपताका ये रचनाएँ किसकी हैं? A) विद्यापति B) गोरखनाथ C) अमीर खुसरो D) नामदेव 42 / 70 नीचे दो कथन हैं जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है- अभिकथन (A): जयशंकर प्रसाद कृत ‘चंद्रगुप्त’ नाटक में कार्नेलिया का चरित्र भारतीय संस्कृति के प्रति अनुराग और विश्व-बंधुत्व की भावना को अभिव्यक्त करता है। कारण (R): नाटक के अंत में कार्नेलिया, चाणक्य की कूटनीतिक चालों से त्रस्त होकर सिकंदर के साथ पुन: यूनान लौट जाती है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। B) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है। C) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है। D) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 43 / 70 ‘मैला आँचल’ उपन्यास किसका है? A) फणीश्वरनाथ रेणु B) ममता कालिया C) रामदरश मिश्र D) विष्णु प्रभाकर 44 / 70 सुमेलित कीजिए: सूची-I (काल) (a) प्रारम्भिक काल (प्रारम्भ से 600 विक्रमी तक) (b) रचनात्मक काल (600 से 800 विक्रमी तक) (c) निर्णयात्मक काल (800 से 1000 विक्रमी तक) (d) व्याख्या काल (1000 से लेकर 1750 तक) सूची-II (रचनाकार) (I) मम्मट से पं. जगन्नाथ (II) अज्ञात से भामह (III) आनंदवर्धन से मम्मट (IV) भामह से आनंदवर्धन A) a-IV, b-II, c-I, d-III B) a-II, b-IV, c-III, d-I C) a-I, b-III, c-IV, d-II D) a-III, b-IV, c-II, d-I 45 / 70 इन कहानियों के शिल्प, संवेदना और आधुनिकताबोध के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों का विश्लेषण कीजिए: (I) उषा प्रियंवदा की ‘वापसी’ कहानी सेवानिवृत्ति के बाद ‘गजाधर बाबू’ के अपने ही परिवार में ‘अजनबीपन’ और फालतू हो जाने की त्रासदी को चित्रित करती है। (II) निर्मल वर्मा की ‘परिंदे’ कहानी को डॉ. नामवर सिंह ने ‘नयी कहानी’ की पहली कृति माना है, जो ‘अकेलेपन’ व ‘प्रतीक्षा’ के सूक्ष्म मनोवैज्ञानिक धरातल पर आधारित है। (III) कमलेश्वर की ‘दिल्ली में एक मौत’ कहानी महानगरीय जीवन की यांत्रिकता और संवेदनहीनता पर तीखा प्रहार करती है, जहाँ एक अर्थी के साथ चलने वाले लोग अपनी व्यक्तिगत चर्चाओं में मशगूल हैं। (IV) ‘मलबे का मालिक’ भारत-विभाजन की त्रासदी पर आधारित है, जिसमें मोहन राकेश ने ‘गनी मियां’ के माध्यम से मानवीय संवेदना और सांप्रदायिकता के द्वंद्व को दिखाया है। (V) ‘जहाँ लक्ष्मी कैद है’ कहानी राजेन्द्र यादव द्वारा रचित है, जो ‘लक्ष्मी’ पात्र के माध्यम से आर्थिक विवशता और पारिवारिक घुटन के मनोवैज्ञानिक यथार्थ को प्रस्तुत करती है। नीचे दिए गए कूट में से उत्तर चुनिए- A) केवल II, IV और V सही हैं B) केवल I, III, IV और V सही हैं C) केवल I, II और III सही हैं D) I, II, III, IV और V सभी सही हैं 46 / 70 महाभारत के अठारहवें दिन के बाद की घटनाओं का वर्णन किस नाट्यकृति में है? A) अंधा युग B) अंबपाली C) कोणार्क D) आधे-अधूरे 47 / 70 ‘सुधियाँ उस चंदन के वन की’ किस विधा की रचना है? A) संस्मरण B) जीवनी C) डायरी D) रेखाचित्र 48 / 70 निम्नलिखित में से कौन-से नाटककार भारतेंदु युग के हैं? A) जयशंकर प्रसाद, बद्रीनाथ भट्ट, माखनलाल चतुर्वेदी, सुदर्शन B) प्रतापनारायण मिश्र, बालकृष्ण भट्ट, श्रीनिवास दास, राधाचरण गोस्वामी C) उदयशंकर भट्ट, हरिकृष्ण प्रेमी, सेठ गोविंद, गोविंद वल्लभ पंत D) लक्ष्मीनारायणलाल, मोहन राकेश, सुरेन्द्र वर्मा, धर्मवीर भारती 49 / 70 नीचे दो कथन हैं जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है- अभिकथन (A): नागरी प्रचारिणी सभा (1893) की स्थापना का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा का राजनीतिकरण करना था। कारण (R): सभा ने राष्ट्रभाषा के प्रचार के साथ-साथ हिंदी के वैज्ञानिक और साहित्यिक स्वरूप को भी समृद्ध किया। नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए- A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। B) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है। C) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है। D) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 50 / 70 नीचे दो कथन हैं जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है- अभिकथन (A): अहिंसा मानव-जीवन का मूल धर्म है तथा मनुष्य संबंधों का आधार अहिंसा है। कारण (R): गांधीजी के विचार सत्य और अहिंसा पर आधारित थे तथा वे जॉन रस्किन के विचारों से प्रभावित थे। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- A) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है। B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। C) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है। D) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 51 / 70 निम्नलिखित में से कौन-सी रचना चतुरसेन शास्त्री की है? A) वैशाली की नगरवधू B) चित्रलेखा C) नई पौध D) दिव्या 52 / 70 सुमेलित कीजिए: सूची-I (रचना) (a) राम की शक्ति पूजा (b) दीपशिखा (c) नौका विहार (d) मोचीराम सूची-II (रचनाकार) (I) महादेवी वर्मा (II) सुमित्रानंदन पंत (III) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ (IV) धूमिल A) a-IV, b-III, c-II, d-I B) a-III, b-IV, c-II, d-I C) a-II, b-I, c-III, d-IV D) a-III, b-I, c-II, d-IV 53 / 70 ‘नहिं पराग नहिं मधुर मधु, नहिं विकास यहि काल। अली कलि ही सों बँध्यों, आगे कौन हवाल।’ यह दोहा बिहारी लाल ने किस राजा के पास भिजवाया था? A) राजा प्रताप सिंह B) महाराज जयसिंह C) राजा भोज D) राजा मंगल सिंह 54 / 70 उपेन्द्रनाथ अश्क के किस नाटक में यांत्रिक नियमबद्धता के विरुद्ध विद्रोह की भावना व्यक्त हुई है? A) टूटते परिवेश B) अंबपाली C) अंजो दीदी D) कोणार्क 55 / 70 वक्रोक्ति को काव्य की आत्मा किस आचार्य ने बतलाई है? A) आ. आनन्दवर्धन B) आ. भामह C) आ. दण्डी D) आचार्य कुन्तक 56 / 70 बदीउज्जमा का ‘छठी तंत्र’ रचनाओं में किस शैली का यथेच्छ प्रयोग हुआ है? A) फैंटेसी B) व्यंग्य C) हास्य D) कॉमेडी 57 / 70 इन कहानियों के पात्रों के अंतद्वंद्व और कहानी के मूल दर्शन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों का विश्लेषण कीजिए: (I) गुलेरी जी की ‘उसने कहा था’ कहानी ‘फ्लैशबैक’ (पूर्वदीप्ति) पद्धति पर आधारित हिंदी की पहली श्रेष्ठ कहानी मानी जाती है, जिसमें प्रेम और कर्त्तव्य का समन्वय है। (II) प्रसाद जी की ‘आकाशदीप’ कहानी में ‘बुद्धगुप्त’ और ‘चंपा’ के बीच ‘घृणा’ और ‘प्रेम’ के द्वंद्व को चित्रित किया गया है, जहाँ अंततः चंपा का व्यक्तिगत प्रतिशोध विजयी होता है। (III) जैनेंद्र की ‘पत्नी’ कहानी मध्यमवर्गीय परिवार की जड़ता और स्त्री की मूक वेदना के माध्यम से उसके अस्तित्ववादी संकट को मनोवैज्ञानिक धरातल पर प्रस्तुत करती है। (IV) ‘उसने कहा था’ में ‘लहना सिंह’ का आत्मोत्सर्ग एक रोमानी आदर्शवाद की पुष्टि करता है, जबकि ‘पत्नी’ कहानी का यथार्थ अधिक नग्न और घरेलू है। नीचे दिए गए कूट में से उत्तर चुनिए- A) केवल II और IV सही हैं B) केवल I, III और IV सही हैं C) I, II, III और IV सभी सही हैं D) केवल I और II सही हैं 58 / 70 ‘एक थाल मोती से भरा। सबके सिर पर औंधा धरा।’ यह उक्ति किसकी है? A) भूषण B) विद्यापति C) खुसरो D) मतिराम 59 / 70 सुमेलित कीजिए: सूची-I (अलंकार) (a) अनुप्रास (b) यमक (c) श्लेष (d) उपमा सूची-II (परिभाषा/विशेषता) (I) एक ही शब्द के भिन्न अर्थ (II) एक ही शब्द की पुनरावृत्ति भिन्न अर्थ में (III) उपमेय-उपमान की तुलना (IV) समान वर्णों की आवृत्ति A) a-III, b-I, c-II, d-IV B) a-I, b-III, c-IV, d-II C) a-IV, b-II, c-I, d-III D) a-II, b-I, c-III, d-IV 60 / 70 कारक के कितने भेद हैं? A) 11 (ग्यारह) B) 8 (आठ) C) 9 (नौ) D) 3 (तीन) 61 / 70 अल्मोड़ा अखबार के संपादक कौन थे? A) केशवराम भट्ट B) बालकृष्ण भट्ट C) पं. सदानंद सलवास D) कार्तिक प्रसाद खत्री 62 / 70 सुमेलित कीजिए: सूची-I (रचनाकार) (a) बालमुकुंद गुप्त (b) भारतेंदु (c) डॉ. हजारीप्रसाद द्विवेदी (d) रामवृक्ष बेनीपुरी सूची-II (निबंध) (I) भारतेंदु निबंध (II) शिव शंभू के चिट्ठे (III) वंदे वाणी विनायकौ (IV) अशोक के फूल A) a-I, b-III, c-IV, d-II B) a-III, b-IV, c-II, d-I C) a-II, b-I, c-IV, d-III D) a-IV, b-III, c-II, d-I 63 / 70 सुमेलित कीजिए: सूची-I (रचनाकार) (a) देवराज का उपन्यास (b) मुक्तिबोध की आलोचना-पुस्तक (c) वसंत पोतदार का निबंध संग्रह (d) घनश्यामदास बिड़ला सूची-II (डायरी) (I) एक साहित्यिक डायरी (II) यायावर की डायरी (III) डायरी के कुछ पन्ने (IV) अजय की डायरी A) a-III, b-II, c-I, d-IV B) a-IV, b-I, c-II, d-III C) a-II, b-I, c-IV, d-III D) a-I, b-IV, c-III, d-II 64 / 70 सुमेलित कीजिए: सूची-I (रचनाकार) (a) गोपालराम गहमरी (b) महावीरप्रसाद द्विवेदी (c) माधवप्रसाद मिश्र (d) गौरीशंकर ओझा सूची-II (रचना) (I) लंका-यात्रा का विवरण (II) विशुद्धानंद चरितावली (III) कर्नल टॉड (IV) सभा की सभ्यता A) a-II, b-III, c-I, d-IV B) a-IV, b-I, c-II, d-III C) a-III, b-IV, c-II, d-I D) a-I, b-IV, c-II, d-III 65 / 70 भारतीय लिपियों के विकास के संदर्भ में जॉर्ज ब्यूहलर (G. Bühler) के अनुसार ब्राह्मी लिपि की उत्पत्ति किससे मानी जाती है? A) रोमन लिपि से B) पूर्णतः स्वदेशी परंपरा से C) उत्तरी सामी (सेमिटिक) लिपि से D) अरबी लिपि से 66 / 70 1715 ई. में डच भाषा में ‘हिंदुस्तानी’ का व्याकरण किस विद्वान द्वारा लिखा गया था? A) जे. जे. तर्खडकर B) टुरानेसिस C) एडवर्ड टेरी D) जे. जे. केटेलर 67 / 70 मुंशी प्रेमचंद जी का साक्षात्कार निम्न में से किसने लिया था? A) डॉ. नंदकुमार वाजपेयी B) बनारसीदास चतुर्वेदी C) डॉ. हजारीप्रसाद द्विवेदी D) डॉ. नामवर सिंह 68 / 70 नीचे दो कथन हैं जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है- अभिकथन (A): ‘पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय। ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय।’ कारण (R): केवल ढाई अक्षर पढ़ने से ही पंडित होता है। नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए- A) (A) असत्य है, परंतु (R) सत्य है। B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। C) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। D) (A) सत्य है, परंतु (R) असत्य है। 69 / 70 हिंदी कहानी के विकास के संदर्भ में ‘सरस्वती’ पत्रिका का प्रकाशन वर्ष क्या माना जाता है? A) 1960 ई. B) 1871 ई. C) 1900 ई. D) 1887 ई. 70 / 70 निम्नलिखित में से रामधारी सिंह दिनकर की कृतियाँ कौन-सी हैं? A) मुकुल, त्रिधारा, झाँसी की रानी B) रेणुका, सामधेनी, हुंकार, बापू C) भारत-भारती, रंग में भंग, जयद्रथ वध D) मिलन, पथिक, मानसी, स्वप्न Your score isThe average score is 0% 0% Restart quiz Please Rate The Test Send feedback Note: For any mistake, suggestion or query, please comment below. Follow for Updates: Telegram WhatsApp Instagram Share is Caring: Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on X (Opens in new window) X Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Reddit (Opens in new window) Reddit